×

बाजार में लौटी हरियाली: सेंसेक्स 515 अंक उछला, निफ्टी 25,576 के पार

हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला। वहीं पिछले दिन मंगलवार को 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 1068.74 अंक गिरकर 82,225.92 अंक पर बंद हुआ था, जबकि एनएसई निफ्टी 288.35 अंक गिरकर 25,424.65 अंक पर बंद हुआ था।

By: Arvind Mishra

Feb 25, 202611:20 AM

view3

view0

बाजार में लौटी हरियाली: सेंसेक्स 515 अंक उछला, निफ्टी 25,576 के पार

बुधवार को कारोबार की शुरुआत पॉजिटिव रही।

  • टॉप गेनर-महिंद्रा, टीसीएस, एचसीएल टेक, पावरग्रिड और एनटीपीसी
  • टॉप लूजर- बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट, मारुति और एसबीआई एन

मुंबई। स्टार समाचार वेब

हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला। वहीं पिछले दिन मंगलवार को 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 1068.74 अंक गिरकर 82,225.92 अंक पर बंद हुआ था, जबकि एनएसई निफ्टी 288.35 अंक गिरकर 25,424.65 अंक पर बंद हुआ था। इधर, सुबह के कारोबार में एशियाई शेयरों में अधिकतर तेजी देखी गई, जापान का बेंचमार्क रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। दरअसल, भारतीय शेयर मार्केट में आज यानी बुधवार को कारोबार की शुरुआत पॉजिटिव रही। प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 हरे निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए।

सेंसेक्स-निफ्टी में तेजी

30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स 304.20 अंक या 0.37 प्रतिशत उछल गया। दिन की शुरुआत सेंसेक्स ने 82,530.12 के लेवल पर की है। वहीं, एनएसई निफ्टी 50 में भी तेजी देखने को मिल रही है। निफ्टी 50  87.95 अंक या 0.35 फीसदी उछलकर 25,512.60 के लेवल पर ओपन हुआ था। सुबह सेंसेक्स 485 अंक की तेजी के साथ 82,711 अंक पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 50 138 अंक उछल गई थी और 25,563 के लेवल पर ट्रेड कर रही थी।

एशियाई मार्केट में तेजी के साथ कारोबार

जापान का निक्केई इंडेक्स 1.44 फीसदी चढ़कर 58,145 पर कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 2.19 फीसदी चढ़कर 6,100 पर पहुंच गया है। हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.81 फीसदी चढ़कर 26,805 पर ट्रेड कर रहा है। चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 1.19 फीसदी चढ़कर 4,166 पर है।

अमेरिकी बाजार में रही गिरावट  

डाउ जोन्स 370 अंक (0.76 फीसदी) चढ़कर 49,174 पर बंद हुआ। टेक बेस्ड इंडेक्स नैस्डैक कंपोजिट 1.04 फीसदी चढ़कर 22,863 पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 इंडेक्स 52 अंक (0.77 फीसदी) चढ़कर 6,890 पर बंद हुआ।

विदेशी निवेशकों ने शेयर खरीदे

विदेशी निवेशकों ने 102 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 3,161 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। इस महीने यानी फरवरी में अब तक विदेशी निवेशकों ने 1,370 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे हैं। इस दौरान डीआईआईएस ने 15,980 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। जनवरी 2026 में एफआईआईएस ने कुल 41,435 करोड़ के शेयर्स बेचे थे। इस दौरान डीआईआईएस ने ?69,220 करोड़ के शेयर खरीदे थे।

COMMENTS (0)

RELATED POST

अनिल अंबानी को बड़ा झटका: ED ने कुर्क किया मुंबई स्थित 3,716 करोड़ का 'एबोड'

अनिल अंबानी को बड़ा झटका: ED ने कुर्क किया मुंबई स्थित 3,716 करोड़ का 'एबोड'

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए उद्योगपति अनिल अंबानी के मुंबई स्थित 3,716 करोड़ रुपये के घर 'एबोड' को कुर्क कर लिया है।

Loading...

Feb 25, 20267:05 PM

RBI का सख्त आदेश: बैंकिंग ऐप्स से हटाएं हिडन चार्ज और भ्रामक ट्रिक्स

RBI का सख्त आदेश: बैंकिंग ऐप्स से हटाएं हिडन चार्ज और भ्रामक ट्रिक्स

RBI ने बैंकों को मोबाइल ऐप्स से 'Dark Patterns' और भ्रामक ट्रिक्स हटाने का आदेश दिया है। अब ग्राहकों से कोई हिडन चार्ज नहीं लिया जा सकेगा। जानें पूरी खबर।

Loading...

Feb 25, 20265:19 PM

बाजार में लौटी हरियाली: सेंसेक्स 515 अंक उछला, निफ्टी 25,576 के पार

बाजार में लौटी हरियाली: सेंसेक्स 515 अंक उछला, निफ्टी 25,576 के पार

हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला। वहीं पिछले दिन मंगलवार को 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 1068.74 अंक गिरकर 82,225.92 अंक पर बंद हुआ था, जबकि एनएसई निफ्टी 288.35 अंक गिरकर 25,424.65 अंक पर बंद हुआ था।

Loading...

Feb 25, 202611:20 AM

लाल निशान पर खुला शेयर बाजार... सेंसेक्स टूटा... निफ्टी भी धड़ाम

लाल निशान पर खुला शेयर बाजार... सेंसेक्स टूटा... निफ्टी भी धड़ाम

भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी आज की शुरुआत निगेटिव रही। प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 लाल निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए। वहीं शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 7 पैसे गिरकर 90.96 पर आ गया।

Loading...

Feb 24, 202611:08 AM

 भारतीय बाजार लौटी रौनक: सेंसेक्स 614 अंक उछला, निफ्टी 25,754 के पार

 भारतीय बाजार लौटी रौनक: सेंसेक्स 614 अंक उछला, निफ्टी 25,754 के पार

भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन की शुरुआत पॉजिटिव रही। प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 हरे निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए।

Loading...

Feb 23, 202611:06 AM