×

लाल निशान पर खुला शेयर बाजार... सेंसेक्स टूटा... निफ्टी भी धड़ाम

भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी आज की शुरुआत निगेटिव रही। प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 लाल निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए। वहीं शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 7 पैसे गिरकर 90.96 पर आ गया।

By: Arvind Mishra

Feb 24, 202611:08 AM

view3

view0

लाल निशान पर खुला शेयर बाजार... सेंसेक्स टूटा... निफ्टी भी धड़ाम

दूसरे कारोबारी दिन यानी आज की शुरुआत निगेटिव रही।

  • टॉप गेनर- टाटा स्टील, पावरग्रिड, एनटीपीसी, एक्सिस बैंक और एशियन पेंट
  • टॉप लूजर-एटरनल, एचसीएल टेक, टीसीएस, भारती एयरटेल व टेक महिंद्रा

मुंबई। स्टार समाचार वेब

भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी आज की शुरुआत निगेटिव रही। प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 लाल निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए। वहीं शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 7 पैसे गिरकर 90.96 पर आ गया। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स 242.12 अंक या 0.29 प्रतिशत फिसल गया। दिन की शुरुआत सेंसेक्स ने 83,052.54 के लेवल पर की है। वहीं, एनएसई निफ्टी 50 में भी गिरावट रही है। निफ्टी 50  71.20 अंक या 0.28 फीसदी फिसलकर 25,641.80 के लेवल पर ओपन हुआ था। सुबह सेंसेक्स 501 अंक की गिरावट के साथ 82,792 अंक पर कारोबार करता दिखा। वहीं निफ्टी 50 137 अंक फिसल गई थी और 25,575 के लेवल पर ट्रेड कर रही थी।

अमेरिकी शेयर बाजार में भारी गिरावट

अमेरिकी शेयर बाजारों में भारी गिरावट आई, क्योंकि टैरिफ संबंधी अनिश्चितता और संयुक्त दिया, जिससे प्रमुख सूचकांकों में बिकवाली का दबाव बढ़ गया। डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 821 अंक गिरकर 48,804 पर बंद हुआ, जो 1.66 प्रतिशत की गिरावट दर्शाता है। व्यापक एसएंडपी 500 सूचकांक भी 1.04 प्रतिशत या 71.76 अंक गिरकर 6,837 अंक पर आ गया। वहीं, प्रौद्योगिकी शेयरों से युक्त नैस्डैक सूचकांक 1.21 प्रतिशत या 277.13 अंक गिरकर 22,608 पर बंद हुआ।

इन कारणों से दिखी गिरावट

वैश्विक व्यापार और भू-राजनीतिक घटनाक्रमों को लेकर अनिश्चितता के बीच निवेशकों का मनोबल कमजोर बना रहा। यह कमजोरी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा 10-15 प्रतिशत वैश्विक टैरिफ ढांचे की घोषणा के बाद टैरिफ संबंधी चिंताओं के फिर से उभरने से उत्पन्न हुई है, जिससे वैश्विक आर्थिक विकास और कंपनियों की आय पर इसके संभावित प्रभाव को लेकर आशंकाएं बढ़ गई हैं।

यूरोपीय बाजारों में दिखी सतर्कता

यूरोपीय बाजारों में भी सतर्कता का माहौल देखने को मिला, जहां प्रमुख सूचकांक नकारात्मक स्तर पर बंद हुए। जर्मनी का डीएएक्स सूचकांक 1 प्रतिशत से अधिक या 268 अंक गिरकर 24,991.97 पर बंद हुआ। इसी तरह, फ्रांस का सीएसी सूचकांक 0.22 प्रतिशत या 18.32 अंक गिरकर 8,497.17 पर बंद हुआ।

COMMENTS (0)

RELATED POST

लाल निशान पर खुला शेयर बाजार... सेंसेक्स टूटा... निफ्टी भी धड़ाम

लाल निशान पर खुला शेयर बाजार... सेंसेक्स टूटा... निफ्टी भी धड़ाम

भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी आज की शुरुआत निगेटिव रही। प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 लाल निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए। वहीं शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 7 पैसे गिरकर 90.96 पर आ गया।

Loading...

Feb 24, 202611:08 AM

 भारतीय बाजार लौटी रौनक: सेंसेक्स 614 अंक उछला, निफ्टी 25,754 के पार

 भारतीय बाजार लौटी रौनक: सेंसेक्स 614 अंक उछला, निफ्टी 25,754 के पार

भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन की शुरुआत पॉजिटिव रही। प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 हरे निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए।

Loading...

Feb 23, 202611:06 AM

फिर चमकी चांदी...14500 का उछाल, सोना 1.60 लाख रुपए तोला

फिर चमकी चांदी...14500 का उछाल, सोना 1.60 लाख रुपए तोला

सोने-चांदी की कीमतों में तेजी जारी की गई है। चांदी 14530 रुपए की बढ़त के साथ 2.67 लाख प्रति किलो पर पहुंच गई। सोने का भाव 2680 रुपए बढ़कर 1.60 लाख प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की चाल तेज बनी हुई है।

Loading...

Feb 23, 202610:47 AM

सोना-चांदी के 20 फरवरी के  रेट, जानिए किस चाल चला सराफा बाजार

सोना-चांदी के 20 फरवरी के रेट, जानिए किस चाल चला सराफा बाजार

भारतीय सर्राफा बाजार और कमोडिटी मार्केट (MCX) में  20 फरवरी को सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखी जा रही है।

Loading...

Feb 20, 20263:22 PM

लाल निशान पर खुला शेयर बाजार... सेंसेक्स और निफ्टी दोनों धड़ाम

लाल निशान पर खुला शेयर बाजार... सेंसेक्स और निफ्टी दोनों धड़ाम

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज यानी शुक्रवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुला। वहीं शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 27 पैसे गिरकर 90.95 पर आ गया। दरअसल, गुरुवार को आई भारी गिरावट के बाद शुक्रवार को भी भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई।

Loading...

Feb 20, 202611:19 AM