अफगानिस्तान में तालिबान लड़ाके पाकिस्तान पर जीत का जश्न मना रहे हैं। अफगानिस्तान में कई जगहों पर पाकिस्तानी सैनिकों की ड्रेस को जीत की निशानी के तौर पर पेश किया गया। सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की गई है, जिसमें तालिबान लड़ाके पाक सैनिकों की पैंट और हथियार बीच चौराहे पर दिखाते नजर आ रहे हैं।

अफगानिस्तान में तालिबान लड़ाके पाकिस्तान पर जीत का जश्न मना रहे हैं।
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
अफगानिस्तान में तालिबान लड़ाके पाकिस्तान पर जीत का जश्न मना रहे हैं। अफगानिस्तान में कई जगहों पर पाकिस्तानी सैनिकों की ड्रेस को जीत की निशानी के तौर पर पेश किया गया। सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की गई है, जिसमें तालिबान लड़ाके पाक सैनिकों की पैंट और हथियार बीच चौराहे पर दिखाते नजर आ रहे हैं। दरअसल, अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच युद्ध की स्थिति है। पिछले कुछ समय से दोनों ओर से हमले हुए हैं, जिसमें कई सैनिकों की मौत हुई है। हालांकि तालिबान और पाकिस्तान ने 48 घंटों के लिए सीजफायर पर सहमति भी जताई। इस बीच एक किरकिरी भरी तस्वीर सामने आई है। तालिबान के लड़ाकों ने पाक सैनिकों की पैंट तक उतर ली। पैंट को हथियार पर टांगकर जश्न मनाया है।
दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तानी सैनिक डूरंड रेखा के पास की चौंकियों की छोड़कर भाग खड़े हुए। इस दौरान अफगानिस्तान के लड़ाकों ने उनके हथियार लूट लिए। इतना ही नहीं, तालिबान सैनिकों ने पाक सैनिकों की उतरी हुई पैंट को भी उठा लिया और एक चौराहे पर खड़े होकर जश्न मनाया। इस दौरान उन्होंने पाक सेना की पैंट को बंदूक पर टांगकर जीत का दावा किया।
अफगानिस्तान के एक पत्रकार ने बताया कि तालिबान के जवाबी हमले के दौरान पाकिस्तानी सैनिक डूरंड रेखा के पास चौकियां छोड़कर भाग गए। अफगानी लड़ाकों ने उनके हथियार जब्त कर लिए। उन्होंने इसे जीत की निशानी के तौर पर पेश किया। पाकिस्तान ने काबुल में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के कैंप्स पर हमला किया था। यह हमला ऐसे समय में किया गया जब अफगानिस्तान के विदेश मंत्री अमीर खान मुत्तकी भारत दौरे पर थे।
पाकिस्तानी सेना ने काबुल और कंधार में हवाई हमला कर दिया था। इस दौरान 15 अफगान नागरिकों के मारे जाने की खबर है। वहीं 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। तालिबान ने इसका करारा जवाब देते हुए स्पिन-बोल्डक में सीमा चौकियों पर कब्जा कर लिया। पिछले चार दिनों में पाक-तालिबान के बीच हुए संघर्ष में अब तक 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।
इंडियन कोस्ट गार्ड ने नशीले पदार्थों की तस्करी की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया है। इस आपरेशन में इंडियन कोस्ट गार्ड को गुजरात के एंटी-टेररिज्म स्क्वाड का भी साथ मिला। ये कार्रवाई लक्षद्वीप के पश्चिम में अरब सागर में समुद्री रास्ते पर की गई है।
पश्चिम बंगाल की राजनीति में उस वक्त हड़कंप मच गया जब प्रवर्तन निदेशालय ने राज्य के पूर्व पर्यटन मंत्री और प्रसिद्ध गायक-नेता इंद्रनील सेन से जुड़े परिसरों पर छापामार कार्रवाई की। ईडी की टीमों ने पूरे शहर में एक साथ कार्रवाई करते हुए कुल 15 परिसरों और 10 प्रमुख ठिकानों की गहन तलाशी ली।