×

ट्रंप ने दी धमकी-क्यूबा को तेल देने वालों पर अमेरिका लगाएगा टैरिफ 

अमेरिका ने दुनिया को धमकी देकर एक बार फिर हलचल मचा दी है। दुनिया के दिग्गज हैरान नजर आ रहे हैं। अब सब यही कह रहे हैं कि आखिर अमेरिका करना क्या चाहता है। दरअलस, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप क्यूबा की कम्युनिस्ट सरकार को बदलना चाहते हैं।

By: Arvind Mishra

Jan 30, 202611:10 AM

view8

view0

ट्रंप ने दी धमकी-क्यूबा को तेल देने वालों पर अमेरिका लगाएगा टैरिफ 

अमेरिका ने दुनिया को धमकी देकर एक बार फिर हलचल मचा दी है।

  • अमेरिकी राष्ट्रपति ने एग्जीक्यूटिव आर्डर पास किया

  • मेक्सिको पर क्यूबा को तेल आपूर्ति रोकने का दबाव

वॉशिंगटन। स्टार समाचार वेब

अमेरिका ने दुनिया को धमकी देकर एक बार फिर हलचल मचा दी है। दुनिया के दिग्गज हैरान नजर आ रहे हैं। अब सब यही कह रहे हैं कि आखिर अमेरिका करना क्या चाहता है। दरअलस, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप क्यूबा की कम्युनिस्ट सरकार को बदलना चाहते हैं। इसके लिए ट्रंप ने एक बड़ा एलान किया है। ट्रंप ने क्यूबा को तेल देने वाले देशों के खिलाफ टैरिफ लगाने की धमकी दी है। ट्रंप ने अमेरिकी प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि उन देशों के सामान पर टैरिफ लगाया जाए, जो क्यूबा को तेल बेच रहे हैं। ट्रंप ने इसके लिए एग्जीक्यूटिव आॅर्डर पर भी साइन कर दिए हैं, जिससे यह पता लगाया जाएगा कि कौन-कौन से देश क्यूबा को तेल बेच रहे हैं। वहीं दावा किया जा रहा है कि अमेरिका की ये धमकी सीधे तौर पर मेक्सिको के लिए है, जो उसका सबसे बड़ा तेल सप्लायर है। मेक्सिको के विदेश मंत्रालय की तरफ से ट्रंप के आॅर्डर के बाद कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

दुश्मन देशों को सपोर्ट

ट्रंप ने आर्डर में लिखा-क्यूबा की सरकार ने ऐसे असाधारण कदम उठाए हैं जो यूनाइटेड स्टेट्स को नुकसान पहुंचाते हैं और खतरा पैदा करते हैं। इस आॅर्डर में आगे कहा-क्यूबा की यह सरकार कई दुश्मन देशों, ट्रांसनेशनल आतंकवादी ग्रुप्स और यूनाइटेड स्टेट्स के खिलाफ बुरे काम करने वालों के साथ मिली हुई है और उन्हें सपोर्ट करती है।

मेक्सिको पर बढ़ेगा दबाव

ट्रंप के आर्डर के बाद मेक्सिको पर भी नया अमेरिकी दबाव आएगा। हाल के सालों में यह क्यूबा को तेल सप्लाई करने वाला मुख्य विदेशी सप्लायर बन गया है, क्योंकि दक्षिण अमेरिकी देश के आर्थिक संकट के बीच वेनेजुएला से शिपमेंट कम हो गए थे। इस महीने की शुरूआत में डॉक्यूमेंट्स में देखा गया कि मेक्सिको भी कैरेबियन द्वीप को कच्चे तेल का शिपमेंट भेजने की योजनाओं से पीछे हट गया था।

COMMENTS (0)

RELATED POST

TMC Candidate List 2026: ममता बनर्जी ने किया 291 उम्मीदवारों का ऐलान, नंदीग्राम में सुवेंद्र अधिकारी से सीधी टक्कर

TMC Candidate List 2026: ममता बनर्जी ने किया 291 उम्मीदवारों का ऐलान, नंदीग्राम में सुवेंद्र अधिकारी से सीधी टक्कर

West Bengal Election 2026: तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने 291 सीटों पर प्रत्याशियों की सूची जारी की। ममता बनर्जी नंदीग्राम से लड़ेंगी चुनाव। जानें बीजेपी पर क्या बोलीं 'दीदी'

Loading...

Mar 17, 20264:57 PM

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: निर्वाचन आयोग का बड़ा फेरबदल, 19 IPS अधिकारियों और मुख्य सचिव का तबादला

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: निर्वाचन आयोग का बड़ा फेरबदल, 19 IPS अधिकारियों और मुख्य सचिव का तबादला

West Bengal Assembly Election 2026 के मद्देनजर चुनाव आयोग ने बंगाल के मुख्य सचिव, गृह सचिव और 19 वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। जानें नए अधिकारियों की पूरी सूची और चुनाव की तारीखें

Loading...

Mar 17, 20263:24 PM

राजस्थान: स्लीपर बस और ट्रेलर की टक्कर, पांच लोगों की मौत

राजस्थान: स्लीपर बस और ट्रेलर की टक्कर, पांच लोगों की मौत

राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में बस और ट्रेलर ट्रक की जोरदार टक्कर में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से ज्यादा यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही चीख-पुकार मच गई और पूरा इलाका अफरा-तफरी से भर गया।

Loading...

Mar 17, 20261:34 PM

लोकसभा: आठ सांसदों का निलंबन निरस्त, किरेन रिजिजू ने रखा प्रस्ताव

लोकसभा: आठ सांसदों का निलंबन निरस्त, किरेन रिजिजू ने रखा प्रस्ताव

लोकसभा में विपक्ष के आठ सांसदों का निलंबन निरस्त हो गया है। संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू की तरफ से प्रस्ताव रखे जाने के बाद लोस अध्यक्ष ओम बिरला ने लोकसभा सांसदों की तरफ से मतदान कराया।

Loading...

Mar 17, 202612:54 PM

रील के चक्कर में खुद पर तानी पिस्टल और रियल में चल गई गोली, मौत

रील के चक्कर में खुद पर तानी पिस्टल और रियल में चल गई गोली, मौत

रील के चक्कर में आज लोग रियल में दूसरों के साथ-साथ अपनी जान से भी खिलवाड़ कर रहे हैं। वहीं दिल्ली के एक युवक पर रील का ऐसा भूत चढ़ा कि खुद को ही गोली मार ली। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि पिस्टल लाइसेंसी थी और वह उस दोस्त की थी जो वीडियो बना रहा था।

Loading...

Mar 17, 202611:47 AM