जमीने कब्जाने के लिए लोगों की जान तक लेने पर उतारू बदमाश कपिल यादव को पुलिस ने पैर में गोली मारकर सुबह अरेस्ट कर लिया। बंधोली के जंगल में पुलिस से उसकी मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से गोलियां चलीं। कपिल के बाएं पैर में गोली चली है।

पुलिस ने तुरंत उसे गिरफ्तार कर जेएएच ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया।

ग्वालियर। स्टार सामचार वेब
जमीने कब्जाने के लिए लोगों की जान तक लेने पर उतारू बदमाश कपिल यादव को पुलिस ने पैर में गोली मारकर सुबह अरेस्ट कर लिया। बंधोली के जंगल में पुलिस से उसकी मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से गोलियां चलीं। कपिल के बाएं पैर में गोली चली है। उसे पुलिस अस्पताल लेकर पहुंची। ग्वालियर पुलिस ने तीन दिन पहले भाजपा नेता और उसके भाई पर जानलेवा हमला करने वाले गैंगस्टर कपिल यादव को सुबह शॉर्ट एनकाउंटर में गिरफ्तार कर लिया। तड़के 4 बजे पुलिस ने मेला ग्राउंड में घेराबंदी की थी, जहां कपिल अपने साथी अमन यादव के साथ दिखाई दिया। मुठभेड़ के दौरान अमन पकड़ा गया, जबकि कपिल मौके से भाग निकला। पुलिस की टीमें उसके पीछे लगी रहीं।
पुलिस ने किया था फायर
दो घंटे बाद मोहनपुर के ईंट भट्टे के पास पुलिस और कपिल यादव का आमना-सामना हो गया। पुलिस को देखते ही कपिल ने कट्टा तानकर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायर किया, जिसमें गोली कपिल के पैर में लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने तुरंत उसे गिरफ्तार कर जेएएच ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया।
10 हजार का इनामी
कपिल यादव के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, अवैध वसूली समेत 16 गंभीर केस दर्ज हैं। उस पर पुलिस ने 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। तीन दिन पहले वह भाजपा नेता की जमीन पर जबरन कब्जा कर रहा था, जबकि मामला न्यायालय में विचाराधीन है। विरोध करने पर उसने घातक हमला कर नेता और उसके भाई को गंभीर रूप से घायल कर दिया था।
फिल्मी स्टाइल में फायरिंग
भिंड निवासी भाजपा नेता 38 वर्षीय पूरन सिंह भदौरिया की जमीन बड़ागांव में है, जिस पर कपिल, अमन, अमित और रामू यादव कब्जा करना चाहते थे। 21 नवंबर को पूरन अपने भाई विनोद और साथियों के साथ जमीन देखने पहुंचे थे, तब आरोपी पत्थर डालकर सड़क बनवा रहे थे। विरोध करने पर आरोपियों ने फिल्मी अंदाज में फायरिंग शुरू कर दी। उन्होंने फावड़ा लेकर पूरन के भाई विनोद के पैर पर वार किया, जिससे उसका पैर टूट गया। इसके बाद भी हमलावर नहीं रुके और लाठी-डंडों से मारपीट करते रहे।
जमीन कब्जाने के लिए हमला करने वाले गुंडे कपिल यादव को मुठभेड़ में पकड़ा है। उसके साथियों की भी घेराबंदी चल रही है। दरअसल, पुलिस को तड़के सूचना मिली थी कि आरोपी मेला ग्राउंड इलाके में वैगन आर कार में घूम रहा है।
धर्मवीर सिंह, एसएसपी,ग्वालियर


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को बिहार के गया पहुंचे, जहां उन्होंने सनातन संस्कृति की महान परंपरा का निर्वहन करते हुए पवित्र फल्गु नदी के तट पर अपने पितरों का विधि-विधान से तर्पण और पिंडदान किया।
मध्य प्रदेश में पटवारियों की हड़ताल जारी। डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल से मुलाकात के बाद भी पटवारी अपनी मांगों पर अड़े। निलंबन वापसी की मांग और स्वामित्व योजना पर असर की पूरी खबर हिंदी में पढ़ें।
मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के ओएसडी दीपम रायचूरा पर 1 करोड़ रुपये की रिश्वत लेने के आरोप लगे हैं। 930 करोड़ के ठगी आरोपी मोहित गोगिया के वायरल बयान के बाद सरकार ने उन्हें प्रभार से हटाकर जांच के आदेश दिए हैं।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने 2019 के 27% OBC आरक्षण संशोधन को असंवैधानिक करार देते हुए रद्द कर दिया है। अब राज्य में 14% आरक्षण ही लागू रहेगा। कोर्ट ने 3 महीने के भीतर 13% होल्ड पदों को अनारक्षित श्रेणी से भरने के निर्देश दिए हैं।
धार जिले के राजोद में अहमदाबाद से उज्जैन आ रही एर्टिगा कार में हाईवे पर लगी आग। कार पूरी तरह जली, सवार सातों लोग सुरक्षित बाहर निकले
मध्यप्रदेश में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए सीएम मोहन यादव ने मुंबई में उद्योगपतियों से की चर्चा। फार्मा, टेक्सटाइल और सेमीकंडक्टर सेक्टर में 90 हजार करोड़ के प्रस्ताव।
भोपाल के चर्चित त्विषा शर्मा मौत मामले में कोर्ट ने सीबीआई जांच को लेकर अहम स्पष्टीकरण दिया है। आरोपी गिरिबाला सिंह की नियमित जमानत याचिका पर अब 14 अक्टूबर 2026 को दोपहर 2:30 बजे हाईकोर्ट में अंतिम सुनवाई होगी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 'मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' के 7वें संस्करण का शुभारंभ किया। जानें पर्यटन, निवेश, एमओयू और एमपी टूरिज्म की नई वेबसाइट से जुड़ी पूरी जानकारी।
भोपाल के न्यू मार्केट में गुरुवार दोपहर छोले-भटूरे की दुकान में भीषण आग लग गई। सिलेंडर ब्लास्ट के बाद फैली आग से 5 दुकानें और 12 रेहड़ियां जलकर खाक, करोड़ों का नुकसान।
इंडिगो एयरलाइंस ने 24 अक्टूबर से जबलपुर से इंदौर होकर हैदराबाद जाने वाली एकमात्र सीधी फ्लाइट को बंद करने का फैसला किया है। जानिए इसके कारण, व्यापार पर पड़ने वाले प्रभाव और नए कनेक्टिंग रूट के सुझाव