×

जाना था दावोस: ट्रंप का एयर फोर्स वन विमान तकनीकी खराबी के कारण लौटा 

अमेरिकी राष्ट्रपति का विमान एयर फोर्स वन स्विट्जरलैंड के लिए रवाना होने के एक घंटे बाद जॉइंट बेस एंड्रयूज लौट आया। उड़ान भरने के बाद विमान में विद्युत तकनीकी समस्या सामने आई, जिसके बाद एहतियातन वापस लौटने का फैसला लिया गया।

By: Arvind Mishra

Jan 21, 202610:36 AM

view6

view0

जाना था दावोस: ट्रंप का एयर फोर्स वन विमान तकनीकी खराबी के कारण लौटा 

एयर फोर्स वन स्विट्जरलैंड के लिए रवाना होने के एक घंटे बाद जॉइंट बेस एंड्रयूज लौट आया।

  • उड़ान भरने के बाद मामूली इलेक्ट्रिकल दिक्कत का पता चला

  • राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप दूसरे विमान से दावोस यात्रा जारी रखेंगे

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब

अमेरिकी राष्ट्रपति का विमान एयर फोर्स वन स्विट्जरलैंड के लिए रवाना होने के एक घंटे बाद जॉइंट बेस एंड्रयूज लौट आया। उड़ान भरने के बाद विमान में विद्युत तकनीकी समस्या सामने आई, जिसके बाद एहतियातन वापस लौटने का फैसला लिया गया। दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप का विमान एयर फोर्स वन मंगलवार शाम स्विट्जरलैंड के लिए उड़ान भरने के बाद जॉइंट बेस एंड्रयूज लौट गए हैं। व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लीविट ने कहा-लौटने का फैसला टेकआॅफ के बाद लिया गया जब एयर फोर्स वन में मौजूद क्रू ने एक मामूली इलेक्ट्रिकल दिक्कत का पता लगाया और सावधानी बरतते हुए वापस लौटने का फैसला किया। ट्रंप लौटने के बाद दूसरे विमान में सवार होंगे और दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की अपनी यात्रा जारी रखेंगे।

बैकअप विमान से भरी उड़ान

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, टेकआफ के कुछ देर बाद प्रेस केबिन की लाइट्स कुछ समय के लिए बंद हो गई थीं। उस वक्त कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया गया। उड़ान के आधे घंटे बाद सूचित किया गया कि विमान वापस लौट रहा है। एयर फोर्स वन विमान सुरक्षित रूप से वॉशिंगटन डीसी क्षेत्र में उतार लिया गया। इसके बाद राष्ट्रपति के दल ने बैकअप विमान से स्विट्जरलैंड के दावोस के लिए उड़ान भरी।

इसलिए जा रहे थे दावोस

दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम का 56वां वार्षिक सम्मेलन चल रहा है। यह बैठक 19 जनवरी से 23 जनवरी तक हो रही है। यह बैठक हर साल जनवरी में दावोस में होती है। इस साल का थीम संवाद की भावना है। इस सम्मेलन में 3,000 प्रतिभागी 130+ देशों से शामिल हैं और 60+ हेड्स आफ स्टेट-गवर्नमेंट लीडर्स मौजूद हैं। यह सम्मेलन वैश्विक सहयोग, ट्रस्ट बिल्डिंग और समस्याओं के समाधान पर फोकस्ड है।

ट्रंप की पहली प्रत्यक्ष उपस्थिति

यह राष्ट्रपति ट्रंप की दोबारा पद संभालने के बाद वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में पहली प्रत्यक्ष उपस्थिति है। ट्रंप आज अमेरिकी नीतियों पर बोलने वाले हैं। रवाना होने से पहले उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कम गैस कीमतों और मजबूत अर्थव्यवस्था का जिक्र किया। एयर फोर्स वन के रूप में इस्तेमाल हो रहे दोनों विमान करीब चार दशक पुराने हैं। बोइंग इनके नए संस्करण तैयार कर रहा है, लेकिन यह परियोजना लगातार देरी का सामना कर रही है। 

COMMENTS (0)

RELATED POST

Assembly Election Dates: केरल, असम, पुदुचेरी, तमिलनाडु में एक चरण में; तो बंगाल में दो चरणों में वोटिंग

Assembly Election Dates: केरल, असम, पुदुचेरी, तमिलनाडु में एक चरण में; तो बंगाल में दो चरणों में वोटिंग

चुनाव आयोग आज चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है।केरल, असम, पुदुचेरी, तमिलनाडु में एक चरण में; तो बंगाल में दो चरणों में वोटिंग होगी। नतीजे- 4 मई को आएंगे।

Loading...

Mar 15, 20264:12 PM

सरकार ने सदन में स्वीकारा- देश में 44 फीसदी वाहनों का नहीं बीमा

सरकार ने सदन में स्वीकारा- देश में 44 फीसदी वाहनों का नहीं बीमा

देशभर में प्रतिदिन लाखों की संख्या में सड़क हादसे होते हैं। जहां हादसे के शिकार लोगों की जिंदगियां तक तबाह हो जाती हैं। लेकिन अनदेखी और उदासीनता का आलम यह है कि करोड़ों वाहन ऐसे दौड़ रहे हैं जिनके पास जरूरी बीमा तक नहीं है। यह हम नहीं, बल्कि केंद्र सरकार ने खुद सदन में स्वीकार किया है।

Loading...

Mar 15, 202611:07 AM

चुनावी बिगुल... आज शाम को घोषित होगी पांच राज्यों की चुनावी तारीख

चुनावी बिगुल... आज शाम को घोषित होगी पांच राज्यों की चुनावी तारीख

भारतीय चुनाव आयोग आज यानी रविवार को पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा करेगा। शाम 4-5 बजे के बीच चुनाव आयोग इस चुनावी कार्यक्रम को लेकर  विज्ञान भवन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा।

Loading...

Mar 15, 202610:27 AM

लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर हादसा: अयोध्या जा रही बस ट्रक से टकराई

लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर हादसा: अयोध्या जा रही बस ट्रक से टकराई

हरिद्वार से अयोध्या जा रही बस रविवार सुबह लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में बस में सवार 12 श्रद्धालु घायल हो गए। जिन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। गोरखपुर के 50 लोग पांच दिन पूर्व बस से हरिद्वार गए थे।

Loading...

Mar 15, 20269:32 AM

मौसम: एमपी से यूपी तक छाए काले बादल, दिल्ली में तेज हवाओं के साथ बारिश

मौसम: एमपी से यूपी तक छाए काले बादल, दिल्ली में तेज हवाओं के साथ बारिश

पहाड़ी क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश और राजधानी दिल्ली के मौसम में बदलाव दिखा। दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह से ही बूंदाबांदी शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया हुआ है। आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, तेज हवा चलने के साथ ही हल्की वर्षा या बूंदाबांदी हो सकती है।

Loading...

Mar 15, 20269:15 AM