पहाड़ी क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश और राजधानी दिल्ली के मौसम में बदलाव दिखा। दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह से ही बूंदाबांदी शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया हुआ है। आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, तेज हवा चलने के साथ ही हल्की वर्षा या बूंदाबांदी हो सकती है।

राजधानी दिल्ली के मौसम में बदलाव दिखा।
भोपाल/नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
पहाड़ी क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश और राजधानी दिल्ली के मौसम में बदलाव दिखा। दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह से ही बूंदाबांदी शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया हुआ है। आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, तेज हवा चलने के साथ ही हल्की वर्षा या बूंदाबांदी हो सकती है। इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। वर्षा होने से तापमान में कमी आएगी। आईएमडी का कहना है कि पश्चिमी हिमालय की ओर बढ़ रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण पंजाब और हरियाणा से सटे मध्य पाकिस्तान में चक्रवाती गतिविधि विकसित हो गई है। इसके परिणामस्वरूप पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के कुछ हिस्सों में अगले दो दिनों में वर्षा होने की संभावना है। इसका असर दिल्ली में भी रहेगा। 15 और 18 मार्च को हल्की वर्षा हो सकती है। अगले कुछ दिनों तक बादल छाए रहेंगे।
हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, लगातार दूसरे दिन दिल्ली की हवा मध्यम श्रेणी में रही। औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक153 रहा, जबकि इससे पहले 189 दर्ज किया गया था। वायु गुणवत्ता प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली के पूवार्नुमान के दिल्ली की वायु गुणवत्ता अगले कुछ दिनों तक मध्यम श्रेणी में रहने की संभावना है।
एमपी में गर्मी के बीच आंधी-बारिश की एंट्री
इधर, मध्यप्रदेश में मार्च की तेज गर्मी के बीच अब मौसम करवट लेने जा रहा है। प्रदेश के कई जिलों में अगले चार दिन तक आंधी और बारिश का दौर रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने खासतौर पर उत्तर और दक्षिण-पूर्वी जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है। इससे जहां कुछ इलाकों में गर्मी से राहत मिल सकती है, वहीं भोपाल, इंदौर और उज्जैन जैसे शहरों में फिलहाल गर्मी का असर बना रहेगा।
इन जिलों में बारिश की संभावना
प्रदेश के कई जिलों में बादल सक्रिय रह सकते हैं। मौसम विभाग के अनुसार ग्वालियर, मुरैना, भिंड, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, डिंडोरी और बालाघाट में आंधी के साथ हल्की बारिश हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 18 मार्च तक प्रदेश में रुक-रुककर बादल, गरज-चमक और हल्की बारिश का दौर जारी रह सकता है।
तीन दिन का मौसम पूर्वानुमान
यूपी: जिलों में चलीं ठंडी हवाएं, हुई बारिश
उधर, यूपी में मौसम बदल गया है। रविवार की सुबह से ही तेज हवाएं चलनी शुरू हो गई हैं। लखनऊ और उसके आसपास के जिलों में देर रात हल्की बारिश भी हुई। मौसम विभाग ने पहले ही रविवार की सुबह से मौसम बदलने का पूर्वानुमान जारी किया था। उधर पश्चिम यूपी के कई जिलों में सुबह अच्छी बरसात हुई। गाजियाबाद, नोएड़ा, हापुड़ जिले के कई इलाकों में बारिश हुई। पिछले दिनों अप्रैल जैसी गर्मी महसूस कर रहे लोगों को तापमान में गिरावट के बाद थोड़ी राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार, तापमान में गिरावट जारी रहेगी।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
नीट पेपर लीक विवाद के बाद सुप्रीम कोर्ट ने NTA की परीक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। कोर्ट ने स्थायी स्टाफ और सिस्टम पर जोर देते हुए कहा कि वह खुद NTA कार्यालय का दौरा कर सकता है।
निठारी कांड का मुख्य आरोपी सुरेंद्र कोली हरिद्वार में मृत पाया गया। 19 साल जेल में रहने और 2025 में बरी होने के बाद वह नाम बदलकर चाय की दुकान चला रहा था। पूरी विस्तृत जानकारी यहाँ पढ़ें।
पश्चिम बंगाल उपचुनाव से पहले TMC में बड़ी टूट। चुनाव आयोग ने ममता गुट को 'ममता ऑल इंडिया TMC' और 'फुटबॉल खिलाड़ी' सिंबल दिया। जानें पूरी विस्तार से खबर।
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव सभा चुनाव होने में कुछ समय बाकी है। इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के एक पत्र ने प्रदेश का सियासी पारा चढ़ा दिया है। ऐसा इसलिए, क्योंकि पत्र भेजने के बाद हरीश रावत ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक तस्वीर शेयर की।
देश की राजधानी दिल्ली अब सुरक्षित नहीं है। यह हम नहीं, बल्कि आए दिन हो रहीं आपराधिक वारदातें बयां कर रही हैं। अभी चलती बस में रेप का केस सुलझा भी नहीं था और इसी बीच एक और सनसनीखेज वारदात सामने आ गई।
भारत विदेश मंत्रालय ने बच्चों के पासपोर्ट के नियमों में बदलाव किया है। अब 15 साल से कम उम्र के बच्चों का 36 पेज वाला सामान्य पासपोर्ट जारी होने की तारीख से अब 18 साल की उम्र या 5 साल तक वैध रहेगा। अगर बच्चा 5 साल पूरे होने से पहले 18 साल का हो जाता है, तो पासपोर्ट की वैधता उसी समय खत्म हो जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु सरकार को हिंदी और नवोदय विद्यालयों के विरोध पर आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि सोच बदलने की जरूरत है। जानिए इस पूरे विवाद, कोर्ट की टिप्पणी और केंद्र-राज्य के तनातनी की पूरी विस्तार से जानकारी।
झारखंड से नक्सलियों का सफाया हो चुका है, जो बचे-खुचे हैं वे दूसरे राज्यों में भाग रहे हैं। इन्हीं भागे हुए नक्सलियों में झारखंड का इकलौता एक करोड़ के इनामी नक्सली असीम मंडल उर्फ आकाश उर्फ तिमिर उर्फ मनोज उर्फ दीपक उर्फ राकेश ने गुरुवार को कोलकाता एसटीएफ के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर आज उनकी जन्मभूमि गुजरात के वडनगर से लेकर उनकी राजनीतिक कर्मभूमि उत्तर प्रदेश के वाराणसी तक देश भर में उत्सव जैसा माहौल है। राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, केंद्रीय मंत्रियों और राज्यों के मुख्यमंत्रियों सहित देश-विदेश की कई प्रमुख हस्तियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।