पश्चिम बंगाल उपचुनाव से पहले TMC में बड़ी टूट। चुनाव आयोग ने ममता गुट को 'ममता ऑल इंडिया TMC' और 'फुटबॉल खिलाड़ी' सिंबल दिया। जानें पूरी विस्तार से खबर।

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर मची घमासान ने अब एक नया और बड़ा मोड़ ले लिया है। आगामी विधानसभा उपचुनाव से ठीक 18 दिन पहले, भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने TMC के दोनों बागी और मुख्य गुटों को अलग-अलग नाम और नए चुनाव चिह्न (Symbol) आवंटित कर दिए हैं। पार्टी में हुई इस बड़ी टूट के कारण ममता बनर्जी का राजनीतिक प्रभाव कमजोर होता दिख रहा है, और अब दोनों गुट नए नाम व सिंबल के साथ चुनावी मैदान में आमने-सामने होंगे।
चुनाव आयोग ने स्थिति की नजाकत को देखते हुए एक अंतरिम व्यवस्था लागू की है। इसके तहत:
ममता बनर्जी का गुट: ममता के नेतृत्व वाले धड़े को ‘ममता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस’ नाम और ‘फुटबॉल खिलाड़ी’ चुनाव चिह्न दिया गया है।
बागी गुट: ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले दूसरे गुट को ‘डेमोक्रेटिक तृणमूल कांग्रेस’ नाम और ‘लिफाफा’ चुनाव चिह्न आवंटित किया गया है।
इससे एक दिन पहले ही आयोग ने दोनों ही गुटों के पारंपरिक नाम ‘ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस’ और उनके मूल चुनाव चिह्न ‘फूल-घास’ के इस्तेमाल पर रोक लगा दी थी। पार्टी के मूल नाम और चुनाव चिह्न पर अंतिम कानूनी व प्रशासनिक फैसला आना अभी बाकी है।
पश्चिम बंगाल की प्रतिष्ठित नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा सीटों पर 6 अक्टूबर को उपचुनाव होना है, जबकि इसके नतीजे 9 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। इस आंतरिक कलह के बीच दोनों गुटों ने इन सीटों पर अपने-अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं-
ममता बनर्जी की TMC के उम्मीदवार: ममता गुट ने नंदीग्राम से संचिता प्रधान (डे) और रेजीनगर से रबीउल आलम चौधरी को मैदान में उतारा है।
ऋतब्रत बनर्जी के बागी धड़े के उम्मीदवार: बागी गुट की तरफ से नंदीग्राम से मोहम्मद एतेशामुल हक और रेजीनगर से सफीउद्दीन शेख चुनाव लड़ेंगे।
पार्टी में हुई इस बड़ी बगावत और टूट का सीधा असर ममता बनर्जी की राजनीतिक ताकत पर पड़ा है। संसद से लेकर विधानसभा तक उनके समर्थक विधायकों और सांसदों की संख्या में भारी गिरावट आई है:
लोकसभा: TMC के पास कुल 28 लोकसभा सांसद थे, जिनमें से 20 सांसद अलग हो चुके हैं। अब ममता के पाले में केवल 8 लोकसभा सांसद बचे हैं।
राज्यसभा: उच्च सदन में पार्टी के 13 सांसद थे, जिनमें से 2 ने इस्तीफा दे दिया है। अब ममता के पास केवल 11 राज्यसभा सांसद हैं।
विधानसभा: हालिया विधानसभा चुनाव में TMC ने 80 सीटें जीती थीं, लेकिन इनमें से 58 विधायक अलग गुट बना चुके हैं। अब ममता बनर्जी के पास केवल 22 विधायक ही बचे हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
नीट पेपर लीक विवाद के बाद सुप्रीम कोर्ट ने NTA की परीक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। कोर्ट ने स्थायी स्टाफ और सिस्टम पर जोर देते हुए कहा कि वह खुद NTA कार्यालय का दौरा कर सकता है।
निठारी कांड का मुख्य आरोपी सुरेंद्र कोली हरिद्वार में मृत पाया गया। 19 साल जेल में रहने और 2025 में बरी होने के बाद वह नाम बदलकर चाय की दुकान चला रहा था। पूरी विस्तृत जानकारी यहाँ पढ़ें।
पश्चिम बंगाल उपचुनाव से पहले TMC में बड़ी टूट। चुनाव आयोग ने ममता गुट को 'ममता ऑल इंडिया TMC' और 'फुटबॉल खिलाड़ी' सिंबल दिया। जानें पूरी विस्तार से खबर।
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव सभा चुनाव होने में कुछ समय बाकी है। इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के एक पत्र ने प्रदेश का सियासी पारा चढ़ा दिया है। ऐसा इसलिए, क्योंकि पत्र भेजने के बाद हरीश रावत ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक तस्वीर शेयर की।
देश की राजधानी दिल्ली अब सुरक्षित नहीं है। यह हम नहीं, बल्कि आए दिन हो रहीं आपराधिक वारदातें बयां कर रही हैं। अभी चलती बस में रेप का केस सुलझा भी नहीं था और इसी बीच एक और सनसनीखेज वारदात सामने आ गई।
भारत विदेश मंत्रालय ने बच्चों के पासपोर्ट के नियमों में बदलाव किया है। अब 15 साल से कम उम्र के बच्चों का 36 पेज वाला सामान्य पासपोर्ट जारी होने की तारीख से अब 18 साल की उम्र या 5 साल तक वैध रहेगा। अगर बच्चा 5 साल पूरे होने से पहले 18 साल का हो जाता है, तो पासपोर्ट की वैधता उसी समय खत्म हो जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु सरकार को हिंदी और नवोदय विद्यालयों के विरोध पर आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि सोच बदलने की जरूरत है। जानिए इस पूरे विवाद, कोर्ट की टिप्पणी और केंद्र-राज्य के तनातनी की पूरी विस्तार से जानकारी।
झारखंड से नक्सलियों का सफाया हो चुका है, जो बचे-खुचे हैं वे दूसरे राज्यों में भाग रहे हैं। इन्हीं भागे हुए नक्सलियों में झारखंड का इकलौता एक करोड़ के इनामी नक्सली असीम मंडल उर्फ आकाश उर्फ तिमिर उर्फ मनोज उर्फ दीपक उर्फ राकेश ने गुरुवार को कोलकाता एसटीएफ के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर आज उनकी जन्मभूमि गुजरात के वडनगर से लेकर उनकी राजनीतिक कर्मभूमि उत्तर प्रदेश के वाराणसी तक देश भर में उत्सव जैसा माहौल है। राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, केंद्रीय मंत्रियों और राज्यों के मुख्यमंत्रियों सहित देश-विदेश की कई प्रमुख हस्तियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।