चुनाव आयोग आज चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है।केरल, असम, पुदुचेरी, तमिलनाडु में एक चरण में; तो बंगाल में दो चरणों में वोटिंग होगी। नतीजे- 4 मई को आएंगे।


LIVE .....
04:00 PM
चुनाव आयोग की पत्रकार वार्ता शुरू
चार राज्य और एक केंद्र शासित प्रदेश में चुनाव की तारीख की घोषणा के लिए चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो गई है।
04:15 PM
पिछले कुछ दिनों में आयोग सभी चुनावी राज्यों में पहुंचा। वहां विधानसभा चुनाव की तैयारियों को देखा। सभी राजनीतिक दलों से मुलाकात की और उनके सुझाव जाने। सभी प्रवर्तन एजेंसियों के अधिकारियों से बात की और राज्यों के चुनाव अधिकारियों से भी मुलाकात की।
04:20 PM
आयोग ने नए मतदाताओें से बात की
आयोग ने युवा और पहली बार मतदान करने जा रहे मतदाताओं से भी बात की गई। पांच राज्य की भौगोलिक और सांस्कृतिक स्थितियां अलग-अलग हैं। इन राज्यों में एसआईआर किया गया ताकि कोई भी मतदाता न छूटे।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार- सभी पांच राज्यों-यूटी अलग-अलग भौगोलिक स्थिति और संस्कृति का प्रतिनिधित्व करते हैं। स्वच्छ मतदाता सूची लोकतंत्र की आत्मा हैं। इसके लिए हमने विशेष गहन पुनरीक्षण कराया, ताकि सुनिश्चित किया जा सके कि योग्य मतदाता न छूटें और कोई भी ऐसा व्यक्ति मतदाता सूची में न जुड़े जो योग्य नहीं है।
17.4 करोड़ मतदाता चुनेंगे नई सरकार
सीईसी बोले- पांच राज्यों में इस बार कुल 17.4 करोड़ मतदाता चुनेंगे नई सरकार

04:20 PM
चुनाव आयोग ने असम और केरल के अनोखे मतदान केंद्र के बारे में बताया...
असम:
मतदान दल माजुली से 50-60 किलोमीटर की कठिन यात्रा नाव और सड़क मार्ग से तय करते हैं, ब्रह्मपुत्र नदी पार करते हैं, और अंत में ट्रैक्टर से दूरस्थ धनेखाना मतदान केंद्र पर 248 मतदाताओं को लेकर पहुंचते हैं।
केरल:
इडुक्की जिले के एक आदिवासी क्षेत्र में स्थित बूथ संख्या 34 एडामलकुड्डी, जिसमें कुल 693 मतदाता हैं, एक अनोखा दूरस्थ मतदान केंद्र है, जहां मतदान अधिकारी विशेष वाहन से 30 किलोमीटर की दुर्गम और दुर्गम सड़कों से होकर गुजरते हैं, जिसके बाद उन्हें 8 किलोमीटर पैदल चलना पड़ता है।
04:30 PM
हमने 12 महीने में कई प्रयोग किए: आयोग
ज्ञानेश कुमार ने बताया-' पिछले 12 महीने में चुनाव आयोग ने पारदर्शिता लाने के लिए कई नए प्रयोग किए।
पहला था SIR, जिसमें यह निश्चित किया गया कि कोई भी अयोग्य व्यक्ति वोटर लिस्ट में न रहे। दूसरा- मोबाइल फोन पोलिंग स्टेशन के बाहर ही रखा जाएगा। वोट देने के बाद उसे वापस ले सकेंगे। एक पोलिंग स्टेशन में 1200 से ज्यादा वोटर्स न हों। सभी जानकारी चुनाव से जुड़ी जिनमें एपिक कार्ड, प्रत्याशियों के हलफनामे एक एप पर उपलब्ध हैं।
असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में प्रति मतदान केंद्र औसतन 750-900 मतदाता हैं। उन्होंने बताया कि चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में 2.19 लाख मतदान केंद्रों पर मतदान होगा; 25 लाख चुनाव अधिकारी ड्यूटी पर तैनात रहेंगे।
04:30 PM
केरल, असम, पुदुचेरी, तमिलनाडु में एक चरण में मतदान; बंगाल में दो चरणों वोटिंग
यह भी पढ़ें..

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भारतीय विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की हालिया मीडिया बातचीत में भारत की कोई भूमिका नहीं है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने FCRA बिल पर विदेशी टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए स्पष्ट किया है कि यह पूरी तरह से देश की संसद का आंतरिक मामला है।
नीट प्रोटेस्ट के दौरान पुलिस कार्रवाई को लेकर विपक्ष केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे और सदन में जवाब की मांग कर रहा है। हंगामे के चलते संसद की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।
दिल्ली विधानसभा का मानसून सत्र शुक्रवार को हंगामे के साथ शुरू हुआ। आप और भाजपा के बीच तीखी नोक-झोंक के बीच दो विधायक सदन में लगभग शारीरिक रूप से भिड़ने को तैयार होते दिखे। इससे स्थिति गंभीर हो गई। हालांकि, दोनों पक्षों के विधायकों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।
बिहार की राजधानी पटना के अगमकुआं थाना अंतर्गत बड़ी पहाड़ी के समीप राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 30 पर आज सुबह एक तेज रफ्तार यात्री बस ने एक युवक को कुचल दिया। मृतक की पहचान स्थानीय 26 वर्षीय मनीष कुमार के रूप में हुई।
क्षेत्रीय दलों को 2024-25 में मिले 20 हजार रुपए से अधिक के घोषित चंदे में इससे एक साल पहले की तुलना में तीन गुना से अधिक की वृद्धि हुई है। द्रमुक सबसे अधिक चंदा पाने वाली पार्टी बनकर उभरी है। एडीआर की ओर से जारी रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी है।
भारत ने ओडिशा के चांदीपुर से मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल 'अग्नि-4' का सफल परीक्षण किया है। 4,000 किलोमीटर तक मार करने वाली इस मिसाइल से चीन और पाकिस्तान की टेंशन बढ़ना तय है।
RSS प्रमुख मोहन भागवत ने IIMUN के कार्यक्रम में Gen-Z, शिक्षा बजट, महिलाओं की भागीदारी, LGBTQ और पड़ोसी देशों के संबंधों पर खुलकर अपने विचार रखे।
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके सितंबर से 'क्या बोलती पब्लिक' देशव्यापी अभियान शुरू करेंगे। बेरोजगारी, महंगी शिक्षा और संस्थागत जवाबदेही जैसे मुद्दों पर गांव-शहर जाकर युवाओं से चर्चा की जाएगी।
केंद्रीय मंत्री राममोहन नायडू ने विमान ईंधन में एथेनॉल मिलाने की खबरों का खंडन किया है। जानिए SAF और एथेनॉल में क्या अंतर है और सरकार का इस पर क्या रुख है।