मध्य प्रदेश के हरदा में करणी सेना और पुलिस के बीच जबरदस्त टकराव हुआ। राष्ट्रीय अध्यक्ष जीवन सिंह शेरपुर सहित 50 से ज्यादा कार्यकर्ता गिरफ्तार। जानें चक्काजाम, वाटर कैनन और आंसू गैस के इस्तेमाल की पूरी घटना और क्यों भड़का गुस्सा।

हरदा. स्टार समाचार वेब.
मध्य प्रदेश के हरदा जिले में रविवार को करणी सेना के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच उस समय तनाव बढ़ गया, जब संगठन के नेताओं की हालिया गिरफ्तारी के विरोध में कार्यकर्ताओं ने चक्काजाम कर दिया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को वाटर कैनन और आंसू गैस का उपयोग करना पड़ा। इस दौरान करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीवन सिंह शेरपुर सहित 50 से अधिक कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया गया।
विवाद की वजह:धोखाधड़ी का मामला
यह पूरा घटनाक्रम एक पुराने मामले से जुड़ा है, जिसमें करणी सेना के पदाधिकारी आशीष राजपूत ने 18 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए विकास लोधी, मोहित वर्मा और उमेश तपानिया के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने इस मामले में मोहित वर्मा को गिरफ्तार किया था। शनिवार को जब पुलिस आरोपी को अदालत में पेश करने ले जा रही थी, तब लगभग 40 करणी सेना कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया और आरोपी को उन्हें सौंपने की मांग की। इस दौरान पुलिस ने करणी सेना के जिलाध्यक्ष सुनील राजपूत और आशीष राजपूत सहित चार लोगों को हिरासत में ले लिया, जिसके बाद रविवार को विरोध प्रदर्शन और तेज हो गया।
बायपास पर प्रदर्शन और पुलिस की कार्रवाई
शनिवार देर शाम से ही करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने हरदा बायपास रोड पर स्थित हनुमान मंदिर के सामने चक्काजाम कर दिया था। उनकी मुख्य मांग गिरफ्तार कार्यकर्ताओं की रिहाई थी। प्रशासन द्वारा बार-बार अपील किए जाने के बावजूद जब प्रदर्शनकारी नहीं माने, तो रविवार सुबह पुलिस ने पहले वाटर कैनन का इस्तेमाल किया, फिर आंसू गैस के गोले छोड़े और अंततः लाठीचार्ज कर प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर किया।
प्रशासन का बयान
प्रदर्शनकारियों को पहले शांतिपूर्ण ढंग से समझाने का प्रयास किया गया था, लेकिन उनके सहयोग न करने पर पुलिस को सख्ती करनी पड़ी। उन्होंने पुष्टि की कि अब स्थिति नियंत्रण में है, हालांकि क्षेत्र में अभी भी तनाव बना हुआ है।
सिद्धार्थ जैन, कलेक्टर हरदा
समाज का एकजुट प्रदर्शन
गिरफ्तार कार्यकर्ताओं को महाराणा प्रताप कॉलोनी स्थित राजपूत छात्रावास में बनाई गई अस्थाई जेल में रखा गया है। बड़ी संख्या में राजपूत समाज और अन्य सामाजिक संगठनों के लोग छात्रावास परिसर में जमा हो गए हैं। स्थानीय विधायक डॉ. आर. के. दोगने भी मौके पर मौजूद हैं और प्रशासन से बातचीत कर रहे हैं। एडीएम सतीश राय, एसडीएम कुमार शानू देवड़िया और एएसपी आरडी प्रजापति भी स्थिति पर बारीकी से नजर रखे हुए हैं।
सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
हरदा में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए नर्मदापुरम, बैतूल, सीहोर, देवास और खंडवा से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है। कुल मिलाकर 300 से अधिक पुलिसकर्मी शहर में तैनात किए गए हैं। पुलिस लगातार गश्त कर रही है और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सख्ती बरती जा रही है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।
करणी सेना के आरोप
करणी सेना का कहना है कि उनके नेताओं की गिरफ्तारी बिना किसी वैध कारण के की गई है और इसे राजपूत समाज का अपमान बताया जा रहा है। संगठन के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया है कि जिला प्रशासन जानबूझकर उनके खिलाफ कार्रवाई कर रहा है और उनके साथ भेदभाव किया जा रहा है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में आयोजित मंत्रि-परिषद की बैठक में मध्यप्रदेश के सर्वांगीण विकास को गति देने वाले कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगी। कैबिनेट फैसलों की जानकारी देते हुए मंत्री चैतन्य कश्यप ने बताया कि इस बैठक में स्कूली बच्चों, अग्निवीरों, किसानों और आम नागरिकों के हित में ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं।