×

भारतीय तेज गेंदबाज रेणुका ठाकुर को 1 करोड़ रुपए का इनाम देंगे : सीएम सुक्खू

मुख्यमंत्री ने कहा, "राज्य को रेणुका ठाकुर की उपलब्धि पर गर्व है, जिन्होंने विश्व स्तर पर हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया है।" इसी के साथ मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि अन्य लड़कियां अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए रेणुका से प्रेरणा लेंगी।

By: Prafull tiwari

Nov 03, 202511:08 PM

view2

view0

भारतीय तेज गेंदबाज रेणुका ठाकुर को 1 करोड़ रुपए का इनाम देंगे : सीएम सुक्खू

शिमला । हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को भारत महिला क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज रेणुका ठाकुर को 1 करोड़ रुपए की पुरस्कार राशि देने का ऐलान किया। शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र की रहने वाली रेणुका ठाकुर विश्व चैंपियन भारतीय महिला क्रिकेट टीम का हिस्सा रही हैं।  मुख्यमंत्री ने खिताब जीतने पर रेणुका ठाकुर से फोन पर बात की। इसके साथ ही उन्होंने पूरी भारतीय टीम को अपना पहला विश्व कप जीतकर इतिहास रचने के लिए बधाई दी।

मुख्यमंत्री ने कहा, "राज्य को रेणुका ठाकुर की उपलब्धि पर गर्व है, जिन्होंने विश्व स्तर पर हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया है।" इसी के साथ मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि अन्य लड़कियां अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए रेणुका से प्रेरणा लेंगी। परसा गांव की रहने वाली रेणुका के परिवार ने भारत की ऐतिहासिक विश्व कप जीत का जमकर जश्न मनाया। रेणुका की मां सुनीता ठाकुर बेटी की उपलब्धि से उत्साहित नजर आईं। उन्होंने बताया कि रेणुका बचपन में कपड़े से बनी गेंद से खेलती थीं।

सुनीता ठाकुर ने कहा, "ईश्वर सभी को रेणुका जैसी बेटी दे। हम सभी माता-पिता से कहना चाहते हैं कि अगर आपकी बेटियां आगे बढ़ना चाहती हैं, तो उन्हें कभी पीछे न खींचे। उनका साथ दें, उन्हें प्रोत्साहित करें।" क्रिकेटर के भाई विनोद ठाकुर ने कहा, "मुझे अपनी बहन पर गर्व है। हमने पूरा मैच देखा। उनकी गेंदबाजी और विकेट हासिल करने की क्षमता असाधारण थी। हमने उन्हें फोन पर बधाई दी है।"

भारत ने रविवार को नवी मुंबई में खेले गए फाइनल मैच को 52 रन से अपने नाम किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 7 विकेट खोकर 298 रन बनाए। इसके जवाब में साउथ अफ्रीकी टीम कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट (101) की शतकीय पारी के बावजूद 45.3 ओवरों में महज 246 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत की ओर से दीप्ति शर्मा ने सर्वाधिक 5 विकेट हासिल किए।

COMMENTS (0)

RELATED POST

U-19 Asia Cup 2025: पाकिस्तान ने भारत को 191 रन से हराकर दूसरी बार जीता खिताब

U-19 Asia Cup 2025: पाकिस्तान ने भारत को 191 रन से हराकर दूसरी बार जीता खिताब

अंडर-19 एशिया कप 2025 के फाइनल में पाकिस्तान ने भारत को 191 रन से हराकर खिताब जीता। समीर मिन्हास के शतक और शानदार गेंदबाजी से मिली ऐतिहासिक जीत।

Loading...

Dec 21, 20256:37 PM

टी-20 विश्व कप: टीम का एलान, गिल बाहर.. सूर्यकुमार को कमान  

टी-20 विश्व कप: टीम का एलान, गिल बाहर.. सूर्यकुमार को कमान  

टी-20 विश्व कप-2026 के लिए आज, यानी शनिवार को 15 सदस्यीय भारतीय टीम का एलान किया गया। इसके अलावा न्यूजीलैंड दौरे के लिए भी भारतीय टीम की घोषणा की गई। दोनों स्क्वॉड एक ही हैं। फॉर्म से जूझ रहे सूर्यकुमार यादव ही टीम की कमान संभालेंगे। वहीं अक्षर पटेल को उपकप्तानी सौंपी गई है।

Loading...

Dec 20, 20253:14 PM

आईपीएल 2026 में विंध्य का जलवा—रीवा के कुलदीप सेन को राजस्थान ने 75 लाख में, मऊगंज के माधव तिवारी को दिल्ली ने 40 लाख में खरीदा

आईपीएल 2026 में विंध्य का जलवा—रीवा के कुलदीप सेन को राजस्थान ने 75 लाख में, मऊगंज के माधव तिवारी को दिल्ली ने 40 लाख में खरीदा

आईपीएल 2026 के ऑक्शन में विंध्य क्षेत्र के दो युवा क्रिकेटरों ने इतिहास रच दिया। रीवा के कुलदीप सेन को राजस्थान रॉयल्स ने 75 लाख और मऊगंज के माधव तिवारी को दिल्ली कैपिटल्स ने 40 लाख में अपनी टीम में शामिल किया, जिससे पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।

Loading...

Dec 19, 20253:37 PM

कपिल ने कही गंभीर बात- गौतम कोच नहीं, वह एक मैनेजर हो सकते हैं ..

कपिल ने कही गंभीर बात- गौतम कोच नहीं, वह एक मैनेजर हो सकते हैं ..

भारत के पहले विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव ने गौतम गंभीर के कामकाज को लेकर उठ रही आलोचनाओं के बीच आधुनिक क्रिकेट में कोच की भूमिका पर बड़ा बयान दिया है। कपिलदेव का मानना है कि आज के दौर में मुख्य कोच का काम खिलाड़ियों को तकनीक सिखाने से ज्यादा उन्हें सही तरीके से मैनेज करना है।

Loading...

Dec 19, 20252:30 PM

U19 Asia Cup 2025 Semi-final: भारत बनाम श्रीलंका मैच कब और कहाँ देखें? जानें पूरी डिटेल्स

U19 Asia Cup 2025 Semi-final: भारत बनाम श्रीलंका मैच कब और कहाँ देखें? जानें पूरी डिटेल्स

अंडर-19 एशिया कप 2025 के सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला श्रीलंका से होगा। जानें मैच की टाइमिंग, वेन्यू और लाइव स्ट्रीमिंग चैनल की पूरी जानकारी।

Loading...

Dec 18, 20254:25 PM