अंडर-19 एशिया कप 2025 के फाइनल में पाकिस्तान ने भारत को 191 रन से हराकर खिताब जीता। समीर मिन्हास के शतक और शानदार गेंदबाजी से मिली ऐतिहासिक जीत।

दुबई. स्पोर्ट्स डेस्क
पाकिस्तान ने अंडर-19 एशिया कप 2025 का खिताब दूसरी बार अपने नाम कर लिया है। रविवार को दुबई स्थित ICC एकेडमी में खेले गए फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान की युवा टीम ने भारत को 191 रन के विशाल अंतर से पराजित किया। इस जीत के साथ पाकिस्तान ने पूरे टूर्नामेंट में अपना दबदबा साबित कर दिया और भारत को इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा।
टॉस जीतकर भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया, लेकिन यह निर्णय टीम के लिए भारी पड़ गया। पाकिस्तान ने 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 347 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम के स्टार बल्लेबाज समीर मिन्हास ने फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए 113 गेंदों में 172 रन की विस्फोटक पारी खेली। उनकी इस पारी में धैर्य और आक्रामकता का बेहतरीन संतुलन देखने को मिला।
समीर को अहमद हुसैन का अच्छा साथ मिला, जिन्होंने 56 रन बनाए। भारत की ओर से दीपेश देवेंद्रन ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए, जबकि खिलन पटेल और हेनिल पटेल को 2-2 सफलता मिली।
348 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई। पूरी टीम महज 26.1 ओवर में 159 रन पर ऑलआउट हो गई। ओपनर वैभव सूर्यवंशी 26 रन ही बना सके। मध्यक्रम में दीपेश देवेंद्रन ने संघर्ष करते हुए सर्वाधिक 36 रन बनाए, लेकिन कोई भी बल्लेबाज लंबी पारी नहीं खेल सका।
पाकिस्तान की गेंदबाजी बेहद अनुशासित रही। अली रजा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके। वहीं मोहम्मद सैय्याम, हुजैफा अहसान और अब्दुल सुभान ने 2-2 विकेट लेकर भारत की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी।
अंडर-19 एशिया कप के फाइनल इतिहास में यह भारत की दूसरी सबसे बड़ी हार दर्ज की गई। इससे पहले 2023 के फाइनल में बांग्लादेश ने UAE को 195 रन से हराया था, जो अब तक की सबसे बड़ी जीत मानी जाती है। पाकिस्तान की इस जीत ने टूर्नामेंट के रिकॉर्ड में भी एक खास स्थान बना लिया है।
समीर मिन्हास पूरे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने 5 मैचों में 471 रन बनाए और 157.00 की शानदार औसत से बल्लेबाजी की। इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 1 अर्धशतक लगाया, जबकि 2 बार नाबाद भी रहे। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 177 रन रहा।
भारतीय टीम की ओर से विकेटकीपर अभिज्ञान कुंडू ने सर्वाधिक रन बनाए। उन्होंने 5 मैचों में 276 रन बनाए, जिसमें नाबाद 209 रन की यादगार पारी शामिल रही।
अंडर-19 एशिया कप 2025 में भारतीय गेंदबाज दीपेश देवेंद्रन सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने। उन्होंने 5 मैचों में 14 विकेट झटके। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/22 रहा। दीपेश ने 11.92 की औसत और 4.77 की इकोनॉमी से गेंदबाजी की।
पाकिस्तान के अब्दुल सुभान ने भी प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए 4 मैचों में 13 विकेट लिए, जबकि मोहम्मद सैय्याम ने 5 मैचों में 10 विकेट अपने नाम किए।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरे वनडे मुकाबले में वेस्टइंडीज ने जॉन कैंपबेल, शाई होप और आमिर जांगू के शतकों की बदौलत 50 ओवर में 405 रन बनाए। वेस्टइंडीज का वनडे में यह सबसे बड़ा स्कोर है।
एशियाई खेलों में भारतीय एथलीटों ने अपने शानदार प्रदर्शन से इतिहास रच दिया है। बुधवार को भारत ने महज 5 घंटे के भीतर चार गोल्ड मेडल अपने नाम किए। इनमें से 3 गोल्ड तीरंदाजी (आर्चरी) और 1 शूटिंग से आया। इस धमाकेदार प्रदर्शन की बदौलत भारत मेडल टैली में 7वें स्थान पर पहुंच गया है।
एशियन गेम्स में भारतीय एथलीटों का स्वर्णिम प्रदर्शन जारी है। मंगलवार को भारत की स्टार निशानेबाज नीरू ढांडा ने महिलाओं के ट्रैप इवेंट में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। इसके साथ ही 26 वर्षीय नीरू इस स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं।
एशियाई खेलों में भारतीय एथलीटों का शानदार प्रदर्शन जारी है। सोमवार को तीरंदाजी, शूटिंग, मुक्केबाजी और कुराश समेत कई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने अपनी चुनौती पेश की। भारत 39 पदकों के साथ पदक तालिका में 12वें स्थान पर बना हुआ है।
एशियाई खेल 2026 के आठवें दिन भारत को मुक्केबाजी से बड़ी खुशखबरी मिली, जबकि बैडमिंटन कोर्ट से निराशा हाथ लगी। मुक्केबाज अंकुश पंघाल ने पुरुषों की 80 किग्रा श्रेणी के सेमीफाइनल में जगह बनाकर भारत के लिए बॉक्सिंग का पहला पदक पक्का कर लिया है।
भारत ने एशियन गेम्स 2026 में तीसरा गोल्ड जीत लिया है। टीम ने महिला कबड्डी के फाइनल में ईरान को 37-34 से हराया है। महिला टीम इंडिया ने लगातार 5वें एशियाड में मेडल जीता है। अब दोपहर 2:30 बजे पुरुष टीम का फाइनल भी ईरान से होगा। जापान के नागोया में शनिवार को गेम्स के 7वें दिन भारत को चौथा मेडल मिला है।
महिला पहलवानों ने WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के यौन उत्पीड़न मामले में बरी किए जाने के फैसले को दिल्ली की सेशन कोर्ट में चुनौती दी है। याचिका में 'आदर्श पीड़िता' की रूढ़िवादी सोच और तारीखों को आधार बनाने पर सवाल उठाए गए हैं।
मध्यप्रदेश में इंदौर के होलकर स्टेडियम में 11 अक्टूबर को होने वाले भारत और वेस्टइंडीज के बीच हाई-वोल्टेज टी-20 मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। आज सुबह 6 बजे जैसे ही टिकटों की ऑनलाइन बिक्री शुरू हुई, फैंस टिकट बुक करने के लिए टूट पड़े।
जापान के नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। प्रतियोगिता के शुक्रवार का दिन भारत के लिए स्वर्णिम रहा, जहां सुरुचि और कमलजीत की जोड़ी ने शूटिंग के 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड इवेंट में देश को दूसरा गोल्ड मेडल दिलाया।
एशियाई खेलों के पांचवें दिन भारत का प्रदर्शन मिला-जुला रहा। वुशु खिलाड़ी नाओरेम रोशिबिना देवी ने भारत को सिल्वर मेडल दिलाया। वहीं रोइंग में सतनाम सिंह और सलमान खान की जोड़ी ने ब्रॉन्ज पर कब्जा जमाया।