भारत के पहले विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव ने गौतम गंभीर के कामकाज को लेकर उठ रही आलोचनाओं के बीच आधुनिक क्रिकेट में कोच की भूमिका पर बड़ा बयान दिया है। कपिलदेव का मानना है कि आज के दौर में मुख्य कोच का काम खिलाड़ियों को तकनीक सिखाने से ज्यादा उन्हें सही तरीके से मैनेज करना है।

कोलकाता में इंडियन चैंबर आफ कॉमर्स के आईसीसी शताब्दी सत्र के दौरान कपिल देव ने कहा-समकालीन क्रिकेट में कोच शब्द को अक्सर गलत तरीके से समझा जाता है।
कोलकाता। स्टार समाचार वेब
भारत के पहले विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव ने गौतम गंभीर के कामकाज को लेकर उठ रही आलोचनाओं के बीच आधुनिक क्रिकेट में कोच की भूमिका पर बड़ा बयान दिया है। कपिलदेव का मानना है कि आज के दौर में मुख्य कोच का काम खिलाड़ियों को तकनीक सिखाने से ज्यादा उन्हें सही तरीके से मैनेज करना है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारत की 0-2 से हार के बाद गौतम गंभीर बतौर हेड कोच सवालों के घेरे में हैं। लगातार खिलाड़ियों का रोटेशन, पार्ट-टाइम गेंदबाजों पर निर्भरता और स्पष्ट रणनीति की कमी को लेकर उनकी आलोचना तेज हुई है। इसी संदर्भ में कोलकाता में इंडियन चैंबर आफ कॉमर्स के आईसीसी शताब्दी सत्र के दौरान कपिल देव ने कहा-समकालीन क्रिकेट में कोच शब्द को अक्सर गलत तरीके से समझा जाता है।
कोच शब्द बहुत आम हो गया
पूर्व कप्तान कपिल देव ने दो टूक कहा-आज जिसे हम कोच कहते हैं, वह शब्द बहुत आम हो गया है। गौतम गंभीर कोच नहीं हो सकते, वह एक मैनेजर हो सकते हैं। कोच वह होता है, जिससे मैंने स्कूल और कॉलेज में क्रिकेट सीखी। वे मुझे सिखाते थे, सुधारते थे।
असल जरूरत मैनेज करने की
कपिल ने सवाल उठाया कि एक हेड कोच हर विभाग का तकनीकी विशेषज्ञ कैसे हो सकता है। उन्होंने कहा-आप कैसे कोच हो सकते हैं। गौतम गंभीर लेग स्पिनर या विकेटकीपर को कैसे कोच कर सकते हैं। असल जरूरत मैनेज करने की है।
क्रिकेट में मैनेजर की भूमिका अहम
कपित देव का मानना है कि आधुनिक क्रिकेट में मैनेजर की भूमिका कहीं ज्यादा अहम है, क्योंकि वही खिलाड़ियों का भरोसा जीतता है। एक मैनेजर के तौर पर आप खिलाड़ियों को भरोसा दिलाते हैं कि वे यह कर सकते हैं। युवा खिलाड़ी आप पर विश्वास करते हैं और वही आत्मविश्वास मैदान पर नजर आता है।
गावस्कर टी20 में भी सर्वश्रेष्ठ होते
कार्यक्रम के दौरान कपिल देव ने क्रिकेट के बदलते स्वरूप पर भी दिलचस्प राय रखी। उन्होंने कहा कि अगर सुनील गावस्कर आज के दौर में खेलते, तो वह टी20 क्रिकेट में भी सबसे खतरनाक बल्लेबाज होते। मुझे क्रिकेट के सभी फॉर्मेट पसंद हैं- टी20, टी10, वनडे। मैं हमेशा कहता हूं, अगर गावस्कर आज खेलते तो वह टी20 में भी सर्वश्रेष्ठ होते।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भारत और श्रीलंका के बीच पहले टेस्ट मैच से पहले कप्तान शुभमन गिल ने प्रसिद्ध कृष्णा और गुरनूर बरार को लेकर बड़ा बयान दिया है। जानें संभावित प्लेइंग इलेवन और पूरी खबर।
भारतीय क्रिकेट में एक बार फिर बड़े प्रशासनिक और ढांचागत बदलावों की आहट सुनाई दे रही है। पूर्व दिग्गज भारतीय बल्लेबाज और वर्तमान में बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीईओ) के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण को बोर्ड में एक बेहद अहम और नई भूमिका सौंपी जा सकती है।
टोबी अल्बर्ट ने मेट्रो बैंक वनडे कप में दो अलग-अलग ओवरों में लगातार 6 छक्के जड़कर इतिहास रच दिया है। जानिए उनकी इस 86 रनों की तूफानी पारी और मैच की हाइलाइट्स।
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले बल्लेबाज साई सुदर्शन चोट के कारण बाहर हो गए हैं। बेंगलुरु में रिहैब के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें और समय देने की सलाह दी है।
ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज ट्रेविस हेड लगातार दूसरी बार एलन बॉर्डर मेडल जीतने वाले केवल पांचवें खिलाड़ी बन गए। ऑस्ट्रेलियाई पुरुष क्रिकेट के सर्वोच्च व्यक्तिगत सम्मान की वोटिंग में उन्होंने अपने करीबी दोस्त एलेक्स कैरी को बेहद मामूली अंतर से पछाड़ा।
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे ने अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद विदेशी लीग में खेलने का फैसला किया है। वह यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग में एम्स्टर्डम फ्लेम्स से जुड़ गए हैं।
जसप्रीत बुमराह के चोटिल होने के बाद तेज गेंदबाज आकिब नबी को श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया है। पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने इसे लेकर बड़ा बयान दिया है।
श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम में आकिब नबी को शामिल किया गया है। जानिए रणजी ट्रॉफी के इस स्टार गेंदबाज का शानदार फर्स्ट-क्लास रिकॉर्ड और पूरी टीम का विवरण।
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा बृजभूषण शरण सिंह के बरी किए जाने के बाद पहलवान बजरंग पूनिया ने निराशा जताई है। जानिए इस मामले से जुड़ी पूरी जानकारी और पहलवानों के अगले कदमों के बारे में।
भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह बाएं घुटने की चोट के कारण श्रीलंका के खिलाफ आगामी दो मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। जानिए टीम के गेंदबाजी संयोजन और हेड-टू-हेड आंकड़ों की पूरी रिपोर्ट।