भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए स्टार वैभव सूर्यवंशी ने मंगलवार को अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करा लिया है। 14 साल के वैभव सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शतक जड़ने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं।

14 साल के वैभव सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शतक जड़ने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं।
मुंबई। स्टार समाचार वेब
भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए स्टार वैभव सूर्यवंशी ने मंगलवार को अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करा लिया है। 14 साल के वैभव सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शतक जड़ने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं। वैभव ने बिहार का प्रतिनिधित्व करते हुए ईडन गार्डन्स पर महाराष्ट्र के खिलाफ नाबाद शतक ठोका। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने केवल 61 गेंदों में सात चौके और सात छक्के की मदद से नाबाद 108 रन बनाए। वैभव की पारी के दम पर बिहार ने 20 ओवर में 176/3 का स्कोर बनाया।
58 गेंदों में लगाया शतक
वैभव ने अर्शीन कुलकर्णी द्वारा किए पारी के 20वें ओवर की पहली गेंद पर चौका जमाकर अपना शतक पूरा किया। उन्होंने 58 गेंदों में सैकड़ा पूरा किया। वैभव की पारी में धैर्य और आक्रमकता का गजब का मिश्रण देखने को मिला।
75 रन की साझेदारी
वैभव का शतक अहम समय पर आया। वो पिछले तीन मैचों में 14, 13 और 5 रन बनाकर आउट हुए थे। मैच में वैभव ने आकाश राज (26) के साथ तीसरे विकेट के लिए 70 रन और फिर आयुष लोहारुका (25*) के साथ अविजित 75 रन की साझेदारी की।
देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा शतक
वैभव सूर्यवंशी के अलावा अहमदाबाद में देवदत्त पडिक्कल ने भी कर्नाटक की तरफ से खेलते हुए तमिलनाडु के खिलाफ शतक जमाया। मयंक अग्रवाल के साथ पारी की शुरुआत करने वाले पडिक्कल ने केवल 26 गेंदों में अर्धशतक और 45 गेंदों में शतक पूरा किया। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने नाबाद 102 रन की पारी के दौरान 10 चौके और छह छक्के जमाए।
संयोग- दोनों बाएं हाथ के बल्लेबाज
देवदत्त प्की पारी के दम पर कर्नाटक ने निर्धारित 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 245 रन का स्कोर खड़ा किया। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मंगलवार को दो बाएं हाथ के बल्लेबाजों का बोलबाला रहा। दोनों (वैभव और देवदत्त) ने नाबाद शतक जमाकर अपनी टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मशहूर टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सदस्यता ले ली है। दिल्ली मुख्यालय पहुंचकर उन्होंने पार्टी का हाथ थामा। जानें उनके इस राजनीतिक सफर के बारे में।
IPL 2026 में मुंबई इंडियंस ने 224 रनों का विशाल लक्ष्य हासिल कर इतिहास रच दिया। रोहित शर्मा की सबसे तेज फिफ्टी और MI के 14 साल बाद पहले मैच की जीत के पूरे रिकॉर्ड्स यहाँ पढ़ें
IPL 2026 में मुंबई इंडियंस और केकेआर के बीच महामुकाबला। जानें क्यों 13 सालों से MI अपना पहला मैच नहीं जीत पाई है और क्या हैं वानखेड़े स्टेडियम के हेड-टू-हेड आंकड़े।
IPL 19वें सीजन का पहला मैच आज RCB और SRH के बीच चिन्नास्वामी में। डिफेंडिंग चैंपियन बेंगलुरु का सामना करेगी ईशान किशन की कप्तानी वाली हैदराबाद।
बांग्लादेश में अब आईपीएल का सीधा प्रसारण देखा जा सकेगा। भारत के साथ आगामी क्रिकेट सीरीज और मधुर संबंधों को देखते हुए बांग्लादेश सरकार ने आईपीएल टेलीकास्ट पर लगा प्रतिबंध हटा दिया है।
IPL 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। डिफेंडिंग चैंपियन RCB और SRH के बीच होगा पहला मैच। यहाँ देखें आईपीएल 2026 के शुरुआती 20 मैचों का पूरा टाइम टेबल और शेड्यूल।
बीसीसीआई ने 2026-27 घरेलू सीजन के लिए भारतीय टीम का शेड्यूल घोषित कर दिया है। जानें कब और कहाँ होंगे ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका और वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच।
दिल्ली हाई कोर्ट ने गौतम गंभीर के व्यक्तित्व अधिकारों की सुरक्षा के लिए अंतरिम आदेश दिया है। कोर्ट ने गूगल और मेटा को डीपफेक वीडियो हटाने का निर्देश दिया है।
IPL 2026 से पहले SRH ने बड़ा फैसला लिया है। ईशान किशन को पैट कमिंस की जगह स्टैंड-इन कप्तान बनाया गया है। जानें अभिषेक शर्मा की नई भूमिका और पूरी रिपोर्ट।
आईपीएल 2026 से पहले कर्नाटक सरकार ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैचों की अनुमति दी। सुरक्षा कारणों से लगे प्रतिबंध हटे। जानें RCB के मैचों का पूरा शेड्यूल और स्टेडियम की नई रिपोर्ट