अगर आपके बाल भी घुंघराले हैं या फिर हमेशा उलझे-उलझे रहते हैं तो अलसी के बीज आपके बेहद काम के हैं। दरअसल, अलसी के बीज न सिर्फ हेल्दी भोजन के लिए ही नहीं, बल्कि बालों की देखभाल में भी बेहद फायदेमंद होते हैं।

अगर आपके बाल भी घुंघराले हैं या फिर हमेशा उलझे-उलझे रहते हैं तो अलसी के बीज आपके बेहद काम के हैं। दरअसल, अलसी के बीज न सिर्फ हेल्दी भोजन के लिए ही नहीं, बल्कि बालों की देखभाल में भी बेहद फायदेमंद होते हैं। ऐसे में बालों में अलसी के बीज से बने घरेलू हेयर जेल का इस्तेमाल करने से बाल मुलायम, चमकदार बन सकते हैं।
बाजार में मिलने वाले हेयर जेल में अक्सर कैमिकल्स होते हैं, जो बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। लेकिन अलसी के बीजों से बना ये हेयर जेल सिर्फ 10 रुपये में तैयार किया जा सकता है और इसे बनाने में अधिक समय भी नहीं लगता। प्राकृतिक तरीके से बालों की देखभाल करना चाहते हैं तो यह सरल और किफायती उपाय आपके लिए परफेक्ट है। ये जेल बालों को स्टाइल करने के साथ-साथ उन्हें पोषण भी देता है।
अलसी का जेल बनाने का सामान
इसे बनाने के लिए आपको सिर्फ दो बड़े चम्मच अलसी की बीजों की और एक कप पानी की जरूरत पड़ेगी।
हेयर जेल बनाने की विधि
अलसी के बीजों से हेयर जेल बनाने के लिए सबसे पहले तो अलसी के बीज को पानी में 10–15 मिनट के लिए भिगो दें। कुछ देर बाद इसे गैस पर रखकर उबाल लें। उबालने से ये चिपचिपा सा होने लगेगा। जब बीज पानी में जेल जैसा हो जाए, तो इसे कुछ देर के लिए साइड में रख दें, ताकि ये ठंडा हो जाए। मिश्रण के ठंडा होने के बाद इसे मिक्सर में अच्छी तरह ब्लेंड करें। ब्लैंड करने के बाद एक सूती कपड़े में रखकर इसे छान लें। छानने के बाद जो चिपचिपा पदार्थ निकला है, वही अलसी का जेल है।
ऐसे करें उपयोग
इसका इस्तेमाल बेहद आसान है। इस जेल के इस्तेमाल के से पहले अपने बालों को धो लें। जब बाल हल्के गीले हों, तभी इसे अपने हाथों की मदद से इसे बालों के सिरों से लेकर स्कैल्प तक पर अप्लाई करें। बस बालों को अब ऐसे ही छोड़ दें। इसके बाद आपके बाल न तो उलझेंगे और न ही बेजान दिखेंगे।
एक्सट्रा टिप
आप चाहें तो खुशबू और ज्यादा फायदे के लिए इसमें लैवेंडर या रोजमेरी का एसेंशियल ऑयल भी मिला सकते हैं। इसकी वजह से आपके बालों में खुशबू भी आने लगेगी।
मिलेंगे ये फायदे
बाल मुलायम और चमकदार बनते हैं।
उलझे बाल आसानी से कंघी होते हैं।
केमिकल फ्री और प्राकृतिक पोषण।
कब करें इस्तेमाल
अगर आप अलसी का हेयर जेल इस्तेमाल करना चाहते हैं तो पहले तो ये ध्यान रखें कि हर बार इसे ताजा ही बनाएं। हफ्ते में दो से तीन बार इस्तेमाल बालों के लिए काफी है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
वॉट्सऐप ने करोड़ों यूजर्स के लिए 'शेड्यूल्ड मैसेज' फीचर का ऐलान किया है। जानें 10 मिनट से 14 दिन आगे तक मैसेज शेड्यूल करने का तरीका, एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन और अन्य खासियतें।
सर्दियों में टाइल्स, मार्बल और ग्रेनाइट के ठंडे फर्श से परेशान हैं? जानें पुराने समय के 7 बेहतरीन देसी उपाय, जिनसे बिना बिजली खर्च किए आपका घर और फर्श प्राकृतिक रूप से गर्म रहेंगे।
सर्दियों में बिना चीनी, गुड़ या शहद के शुगर फ्री आंवले का मुरब्बा घर पर कैसे बनाएं? जानें स्टीविया और मोंक फ्रूट से मुरब्बा तैयार करने की पूरी विधि तथा सेहत से जुड़े खास फायदे।
जानिए कैसे हमारे कपड़े, घर की सजावट, मनोरंजन के विकल्प और रोज़मर्रा की खरीदारी हमारी सोच, जीवनशैली और व्यक्तित्व को दर्शाते हैं। आधुनिक उपभोग संस्कृति पर एक गहरा विमर्श।
बच्चे के जन्म के बाद शुरुआती कुछ दिन उसकी सेहत और भविष्य के विकास के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। इस दौरान नवजात पूरी तरह स्वस्थ दिखाई दे, तब भी उसमें कुछ जन्मजात बीमारियां या शारीरिक समस्याएं हो सकती हैं, जिनके लक्षण शुरुआत में नजर नहीं आते।
डायबिटीज का खतरा बढ़ने पर अक्सर लोग सबसे पहले अपनी थाली से चावल, रोटी और मीठे फल हटा देते हैं, जबकि बीमारी से बचाव और नियंत्रण के लिए खानपान पूरी तरह छोड़ने के बजाय उसे संतुलित करना ज्यादा महत्वपूर्ण है।
हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग हैं जिनकी सोचने-समझने की क्षमता समय के साथ घटती जा रही है, जबकि कुछ लोग जरूरी काम ऐसे भूल जाते हैं जैसे उन्हें कोई भूलने की बीमारी हो। यदि किसी व्यक्ति को लंबे समय से डायबिटीज की परेशानी है, तो यह स्थिति और भी चिंताजनक हो जाती है।
ट्रेन का सफर हो और अपनी सीट पर बैठे-बैठे मनपसंद खाना मिल जाए, तो सफर का मजा डबल हो जाता है। आजकल ज्यादातर यात्री अपने मोबाइल से ही खाना आर्डर करना पसंद करते हैं, लेकिन एक गलत क्लिक यात्रियों की सेहत भी बिगाड़ सकता है। यही नहीं, बैंक खाते को खाली कर सकता है।
सर्दियों के मौसम में बुजुर्गों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को कैसे सुरक्षित रखें? जानिए फिजियोथेरेपी, सामाजिक जुड़ाव और घरेलू सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां।
आज की बदलती जीवनशैली और खानपान की आदतों का असर अब केवल शहरी इलाकों तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि ग्रामीण भारत भी इसकी गंभीर गिरफ्त में आ चुका है। हाल ही में सामने आई एक चौंकाने वाली रिसर्च बताती है कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य से जुड़ी एक बड़ी चुनौती तेजी से विकराल रूप ले रही है।