×

हांगकांग-दिल्ली एअर इंडिया की फ्लाइट वापस लौटी

हॉन्गकॉन्ग से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट सोमवार को वापस लौट गई। इसमें तकनीकी खराबी की बात सामने आई है। यह उड़ान बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर की थी।

By: Prafull tiwari

Jun 16, 202512:26 PM

view4

view0

हांगकांग-दिल्ली एअर इंडिया की फ्लाइट वापस लौटी

बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर में आई तकनीकी समस्या 

नई दिल्ली। स्टार समाचार बेव

अहमदाबाद में हादसे का शिकार हुआ बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर एक बार फिर से सुर्खियों में है। अहमदाबाद में 12 जून बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान दो मिनट में क्रैश हो गया था। इसमें पायलट-क्रू समेत 275 लोगों की जान चली गई थी। दरअसल, हॉन्गकॉन्ग से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट सोमवार को वापस लौट गई। इसमें तकनीकी खराबी की बात सामने आई है। यह उड़ान बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर की थी। वहीं, रविवार को भारत आ रहे बोइंग के दो ड्रीमलाइनर प्लेन बीच रास्ते से लौट गए। इनमें से एक फ्लाइट लंदन से चेन्नई और दूसरी जर्मनी के फ्रैंकफर्ट से हैदराबाद आ रही थी। दोनों फ्लाइट की सोमवार को लैंडिंग होनी थी। इधर, लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर रविवार सुबह सऊदी अरबिया एयरलाइंस की फ्लाइट एसवी-3112 की लैंडिंग के दौरान पहिए से चिनगारी और धुआं निकलने लगा।

लंदन से टेकआफ करने के बाद फ्लाइट 2 घंटे बाद लौटी

लंदन से चेन्नई आ रही ड्रीमलाइनर 787-8 से संचालित ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट बीए 35 तकनीकी खराबी के कारण डोवर के पास चक्कर लगाकर हीथ्रो लौट गई। ब्रिटिश एयरवेज ने फ्लाइट का टेकआफ टाइम, पैसेंजर और क्रू की संख्या और लैंडिंग से पहले विमान के हवा में रहने का समय नहीं बताया है। हालांकि, लाइव फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट के अनुसार ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट बीए 35 को रविवार दोपहर 12:40 बजे रवाना होकर सोमवार सुबह 3.30 बजे चेन्नई पहुंचना था। फ्लाइट ने दोपहर 1.16 बजे टेकआॅफ किया और एयरपोर्ट लौटने से पहले करीब दो घंटे तक हवा में रही।

लखनऊ में लैडिंग के दौरान फ्लाइट से निकला धुंआं

इधर, लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर सऊदी अरबिया एयरलाइंस की फ्लाइट एसवी-3112 की लैंडिंग के दौरान पहिए से चिनगारी और धुआं निकलने लगा। पायलट ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोलर को इसकी सूचना दी। इस दौरान विमान में हजयात्री बैठे हुए थे। पायलट ने तुरंत स्थिति को भांपते हुए विमान को रोक दिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। एयरपोर्ट की फायर टीम ने मौके पर पहुंचकर फोम और पानी का छिड़काव किया। करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद स्थिति पर पूरी तरह काबू पाया। घटना का वीडियो सोमवार सुबह सामने आया। विमान शनिवार रात 11:30 बजे जेद्दा एयरपोर्ट से हज यात्रियों को लेकर रवाना हुआ था। इसमें क्रू मेंबर्स समेत 250 यात्री सवार थे। रविवार सुबह 6:30 बजे विमान लखनऊ पहुंचा। रनवे पर लैंडिंग के बाद जब विमान टैक्सी-वे पर आ रहा था, तभी यह घटना हुई।

हैदराबाद फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी 

उक्त घटनाओं से पहले, जर्मनी से हैदराबाद आ रही लुफ्थांसा एयरलाइंस की फ्लाइट को रविवार शाम उड़ान के बाद वापस फ्रैंकफर्ट एयरपोर्ट लौटना पड़ा। यह फ्लाइट सोमवार (16 जून) सुबह हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर लैंड करने वाली थी। लुफ्थांसा एयरलाइंस ने बताया कि हमें हैदराबाद में लैंडिंग की परमिशन नहीं मिली, इसलिए फ्लाइट को वापस लौटना पड़ा। वहीं हैदराबाद एयरपोर्ट के एक अधिकारी ने बताया कि 15 जून की शाम 6:01 बजे हैदराबाद एयरपोर्ट को एक बम धमकी भरा ईमेल मिला। इसके बाद एयरपोर्ट पर बम थ्रेट असेसमेंट कमेटी बनाई गई और सभी सुरक्षा प्रक्रिया एसओपी के अनुसार पूरी की गई। उन्होंने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एयरलाइंस को सलाह दी गई कि फ्लाइट को या तो वापस जर्मनी भेज दिया जाए या नजदीकी सुरक्षित एयरपोर्ट पर उतारा जाए। इसके बाद फ्लाइट को जर्मनी के फ्रैंकफर्ट एयरपोर्ट वापस लौटा दिया गया। 

COMMENTS (0)

RELATED POST

पाक में विद्रोह की चिंगारी... शहबाज के खिलाफ पीओके में पुलिस ने खोला मोर्चा

5

0

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। आवामी एक्शन कमेटी के बाद पीओके की पुलिस भी पाक सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर आई है। पीओकेके स्थानीय पुलिसकर्मियों में पाकिस्तान की सरकार के प्रति गहरी नाराजगी देखने को मिल रही है।

Loading...

Sep 29, 20254 hours ago

कुरुक्षेत्र... दो कारों की भिड़ंत... पांच लोगों की मौत

8

हरियाणा के कुरुक्षेत्र-कैथल रोड पर तेज रफ्तार क्रेटा और स्विफ्ट कारें आमने-सामने से टकरा गई। इसमें पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने पांचों शवों को खिड़की काटकर बाहर निकाला। सभी माता के जागरण से लौट रहे थे और यमुनानगर के रहने वाले हैं।

Loading...

Sep 29, 20257 hours ago

मिशन-बिहार फतह... भाजपा के 45 ‘सेनापति’ संभालेंगे चुनावी मैदान

6

बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अब भाजपा ने कमर कस ली है। पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए अपनी 45 सदस्यीय चुनाव अभियान समिति की सूची घोषित कर दी। सूची में केंद्र एवं राज्य सरकार के मंत्रियों, सांसद, विधायक, पूर्व सांसद, संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों जगह मिली है। समिति में सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन पर फोकस किया गया है।

Loading...

Sep 29, 20258 hours ago

मोदी बोले- खेल के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर...नतीजा वही...भारत की जीत

7

भारत ने एशिया कप-2025 के फाइनल में पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंद दिया। दुबई में खेले गए फाइनल के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने टीम इंडिया को जीत की बधाई देते हुए ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र कर दिया। पीएम की पोस्ट से पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ को मिर्ची लग गई।

Loading...

Sep 29, 20258 hours ago

सबको भारत का नमस्कार... जो आतंक का समर्थन करेगा, वो भुगतेगा परिणाम

न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 80वें सेशन में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए पाकिस्तान की जमकर क्लास लगा दी। उन्होंने भारत का रुख दुनिया के सामने रखा। साथ ही आतंकवाद को पोषित करने में पाकिस्तान की भूमिका, पहलगाम हमला और टेरर फंडिंग को लेकर पड़ोसी देश की आलोचना की।

Loading...

Sep 28, 202511:22 AM