कैलाश मानसरोवर यात्रा के दौरान मीनाक्षी लेखी घायल हो गईं हैं। परिक्रमा के दौरान लेखी घोड़े पर सवार थीं, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से वह गिर पड़ीं। इससे उनकी पीठ में चोट लग गई। इस वजह से उन्होंने कैलाश मानसरोवर यात्रा बीच में ही छोड़ने का निर्णय लिया और अब वह वापस भारत लौट रही हैं।


कैलाश मानसरोवर यात्रा के दौरान मीनाक्षी लेखी घायल हो गईं हैं। परिक्रमा के दौरान लेखी घोड़े पर सवार थीं, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से वह गिर पड़ीं। इससे उनकी पीठ में चोट लग गई। इस वजह से उन्होंने कैलाश मानसरोवर यात्रा बीच में ही छोड़ने का निर्णय लिया और अब वह वापस भारत लौट रही हैं। दरअसल, पूर्व केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी कैलाश मानसरोवर यात्रा के दौरान घायल हो गईं। तिब्बत के दारचिन क्षेत्र में यात्रा करते समय वे घोडेÞ से गिर गईं, जिससे उन्हें गंभीर चोट आई। शुरुआती जांच में उनकी कमर में गंभीर चोट का पता चला है। घटना के बाद मीनाक्षी लेखी को यात्रा के बीच में ही भारत लाया गया है। रविवार सुबह उन्होंने लिपुलेख बॉर्डर पार किया और गूंजी पहुंचीं। इसके बाद उन्हें सड़क मार्ग से धारचूला लाया जा रहा है।
उच्च हिमालयी क्षेत्र में मौसम खराब होने की वजह से हेलीकॉप्टर के जरिए रेस्क्यू संभव नहीं हो सका। इस वजह से जमीनी रास्ते से ही उन्हें रेस्क्यू किया जा रहा है। लिपुलेख पास से होकर कैलाश मानसरोवर यात्रा पर निकले 48 तीर्थयात्रियों का दूसरा जत्था 14 जुलाई को तिब्बत में प्रवेश किया था। इसी जत्थे में मीनाक्षी लेखी 14 महिला तीर्थयात्रियों में से एक थीं।
इससे पहले 45 तीर्थयात्रियों का पहला जत्था 10 जुलाई को 17,500 फीट की ऊंचाई पर स्थित लिपुलेख पास को पार कर तिब्बत में प्रवेश किया था। तिब्बत में ठहरने के दौरान तीर्थयात्री तकलाकोट, दारचिन, डेरा फुक, जुंगहुई पू और कुगु में आराम करेंगे और कैलाश पर्वत और मानसरोवर झील की परिक्रमा करेंगे।
कैलाश मानसरोवर यात्रा को दोबारा शुरू किए जाने पर भारत-चीन के बीच हाल ही में सहमति बनी है। इसको लेकर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी बयान दिए थे और कहा कि हमने अपने राजनयिक संबंधों की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ मनाई है। कैलाश मानसरोवर यात्रा की बहाली की भी भारत में बड़ी सराहना की जा रही है। हम संबंधों को लगातार नॉर्मलाइज करने पर काम कर रहे हैं, जिससे दोनों देशों को फायदे होंगे।

इधर, इस वर्ष शांति और सुरक्षा के बीच अमरनाथ यात्रा जारी है। तीन जुलाई को शुरू हुई इस यात्रा में अब तक 2.73 लाख से अधिक श्रद्धालु पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन कर लिए हैं। पहलगाम आतंकी हमले के मद्देनजर इस बार अमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सेना, बीएसएफ, सीआरपीएफ, एसएसबी और स्थानीय पुलिस के साथ-साथ 180 अतिरिक्त कंपनियां केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की तैनात की गई हैं। इस साल सुरक्षा कारणों के चलते हेलीकॉप्टर सेवा उपलब्ध नहीं है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।
इंडियन कोस्ट गार्ड ने नशीले पदार्थों की तस्करी की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया है। इस आपरेशन में इंडियन कोस्ट गार्ड को गुजरात के एंटी-टेररिज्म स्क्वाड का भी साथ मिला। ये कार्रवाई लक्षद्वीप के पश्चिम में अरब सागर में समुद्री रास्ते पर की गई है।
पश्चिम बंगाल की राजनीति में उस वक्त हड़कंप मच गया जब प्रवर्तन निदेशालय ने राज्य के पूर्व पर्यटन मंत्री और प्रसिद्ध गायक-नेता इंद्रनील सेन से जुड़े परिसरों पर छापामार कार्रवाई की। ईडी की टीमों ने पूरे शहर में एक साथ कार्रवाई करते हुए कुल 15 परिसरों और 10 प्रमुख ठिकानों की गहन तलाशी ली।