विंध्य के लिए सोमवार का दिन ऐतिहासिक रहा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रीवा से नई दिल्ली के लिए 72 सीटर हवाई सेवा का भोपाल मंत्रायल से वर्चुअली शुभारंभ किया। रीवा से दिल्ली के लिए यह पहला विमान है। सीएम ने विमान सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रीवा -दिल्ली- रीवा हवाई सेवा का मंत्रालय से वर्चुअली शुभारंभ किया।
भोपाल। स्टार समाचार वेब
विंध्य के लिए सोमवार का दिन ऐतिहासिक रहा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रीवा से नई दिल्ली के लिए 72 सीटर हवाई सेवा का भोपाल मंत्रायल से वर्चुअली शुभारंभ किया। रीवा से दिल्ली के लिए यह पहला विमान है। सीएम ने विमान सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रीवा से दिल्ली के बीच विमान सेवा सप्ताह में तीन दिन चलेगी। अलाइंस एयर एविएशन कंपनी की 72 सीटर फ्लाइट मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को चलेगी। दिल्ली से फ्लाइट नंबर-9 आई-675 शाम 5:25 बजे रवाना होकर रात 8:00 बजे रीवा पहुंचेगी। वहीं रीवा से फ्लाइट नंबर-9आई-676 रात 8:25 बजे रवाना होकर रात 10:40 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचेगी।
रीवा से दिल्ली के बीच विमान सेवा शुरू होने पर पीएम मोदी ने बधाई संदेश भेजा है। पीएम ने लिखा- रीवा विमानतल से दिल्ली के लिए प्रथम वाणिज्यिक हवाई सेवा के शुभारंभ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। अपने समृद्ध ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक वैभव के लिए प्रसिद्ध रीवा अब हवाई संपर्क से नई ऊंचाइयों को छूने जा रहा है। रीवा क्षेत्र के साथ यह पूरे मध्य प्रदेश के लिए अत्यंत उत्साह और गर्व का क्षण है। यह नई उड़ान सेवा संपूर्ण विंध्य क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के एक नए युग का शुभारंभ करेगी।
हवाई सेवा शुरू होने से विंध्य क्षेत्र में शिक्षा, कला, सांस्कृतिक, उद्योग, स्वास्थ्य और पर्यटन के क्षेत्र में तेजी से विकास होगा। विंध्य क्षेत्र में स्थित सुंदर जल प्रपातों, भव्य मंदिरों, नेशनल पार्कों तथा अन्य पर्यटन स्थलों पर बड़ी संख्या में देशी-विदेशी पर्यटक इस हवाई सेवा का लाभ लेकर पहुंचेंगे। रीवा भविष्य में उत्तरमध्य भारत का सबसे महत्वपूर्ण हवाई सेवा केन्द्र बनने की ओर धीरे-धीरे कदम बढ़ा रहा है।
रीवा से दिल्ली का किराया: रीवा से दिल्ली का फर्स्ट क्लास का किराया 19,430 रुपए तय किया गया है। सेकेंड क्लास का 13,130 रुपए और थर्ड क्लास का 3,680 रुपए है।
दिल्ली से रीवा का किराया: इसी तरह दिल्ली से रीवा का फर्स्ट क्लास का किराया 19,484 रुपए निर्धारित किया गया है। सेकेंड क्लास का 13,184 रुपए और थर्ड क्लास 3,734 है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में पटवारियों की हड़ताल जारी। डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल से मुलाकात के बाद भी पटवारी अपनी मांगों पर अड़े। निलंबन वापसी की मांग और स्वामित्व योजना पर असर की पूरी खबर हिंदी में पढ़ें।
मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के ओएसडी दीपम रायचूरा पर 1 करोड़ रुपये की रिश्वत लेने के आरोप लगे हैं। 930 करोड़ के ठगी आरोपी मोहित गोगिया के वायरल बयान के बाद सरकार ने उन्हें प्रभार से हटाकर जांच के आदेश दिए हैं।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने 2019 के 27% OBC आरक्षण संशोधन को असंवैधानिक करार देते हुए रद्द कर दिया है। अब राज्य में 14% आरक्षण ही लागू रहेगा। कोर्ट ने 3 महीने के भीतर 13% होल्ड पदों को अनारक्षित श्रेणी से भरने के निर्देश दिए हैं।
धार जिले के राजोद में अहमदाबाद से उज्जैन आ रही एर्टिगा कार में हाईवे पर लगी आग। कार पूरी तरह जली, सवार सातों लोग सुरक्षित बाहर निकले
मध्यप्रदेश में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए सीएम मोहन यादव ने मुंबई में उद्योगपतियों से की चर्चा। फार्मा, टेक्सटाइल और सेमीकंडक्टर सेक्टर में 90 हजार करोड़ के प्रस्ताव।
भोपाल के चर्चित त्विषा शर्मा मौत मामले में कोर्ट ने सीबीआई जांच को लेकर अहम स्पष्टीकरण दिया है। आरोपी गिरिबाला सिंह की नियमित जमानत याचिका पर अब 14 अक्टूबर 2026 को दोपहर 2:30 बजे हाईकोर्ट में अंतिम सुनवाई होगी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 'मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' के 7वें संस्करण का शुभारंभ किया। जानें पर्यटन, निवेश, एमओयू और एमपी टूरिज्म की नई वेबसाइट से जुड़ी पूरी जानकारी।
भोपाल के न्यू मार्केट में गुरुवार दोपहर छोले-भटूरे की दुकान में भीषण आग लग गई। सिलेंडर ब्लास्ट के बाद फैली आग से 5 दुकानें और 12 रेहड़ियां जलकर खाक, करोड़ों का नुकसान।
इंडिगो एयरलाइंस ने 24 अक्टूबर से जबलपुर से इंदौर होकर हैदराबाद जाने वाली एकमात्र सीधी फ्लाइट को बंद करने का फैसला किया है। जानिए इसके कारण, व्यापार पर पड़ने वाले प्रभाव और नए कनेक्टिंग रूट के सुझाव
मध्य प्रदेश के इंदौर में फर्जी डी.एड.-बी.एड. डिग्री के आधार पर 20 साल से नौकरी कर रहे 51 शिक्षकों पर होगी FIR। वेतन की होगी वसूली, जानिए पूरा मामला।