×

भारतीयों की सकुशल वतन वापसी के लिए भारत चलाएगा अभियान

ईरान और इजरायल के बीच लगातार तनाव बढ़ता ही जा रहा है। ईरान ने कहा है कि जब तक इजरायल की तरफ से हमला जारी रहेगा, वह सीजफायर पर बात नहीं करेगा। इजरायल के हमले में अब तक कुल ईरान के 224 नागरिकों की मौत हुई है।

By: Prafull tiwari

Jun 16, 202511:02 AM

view4

view0

भारतीयों की सकुशल वतन वापसी के लिए भारत चलाएगा अभियान

ईरान में इजरायली अटैक में दो कश्मीरी छात्र घायल

 नई दिल्ली। स्टार समाचार बेव

ईरान और इजरायल के बीच लगातार तनाव बढ़ता ही जा रहा है। ईरान ने कहा है कि जब तक इजरायल की तरफ से हमला जारी रहेगा, वह सीजफायर पर बात नहीं करेगा। इजरायल के हमले में अब तक कुल ईरान के 224 नागरिकों की मौत हुई है। वहीं, ईरान के हमलों में करीब 10 इजरायली नागरिक मारे गए और 100 से ज्यादा घायल बताए जा रहे हैं। इजरायल से जंग के बीच ईरान में फंसे भारतीयों को सकुशल बाहर निकाला जाएगा। इसके लिए भारत सरकार आपरेशन शुरू करने जा रही है। ईरान सरकार ने भारतीयों सहित विदेशी नागरिकों को सुरक्षित उनके मुल्क भेजने पर सहमति जता दी है। ईरान में  फिलहाल 10 हजार भारतीय हैं, जिनमें एक बड़ी संख्या भारतीय छात्रों की है, जो ईरान के विभिन्न मेडिकल और धार्मिक संस्थानों में पढ़ाई कर रहे थे। इन्हें अजरबैजान, तुर्कमेनिस्तान और अफगानिस्तान बॉर्डर के जरिए बाहर निकाला जाएगा।

दो कश्मीरी छात्र घायल

इजरायल और ईरान में चौथे दिन भी संघर्ष जारी रहा। इसी बीच दावा किया गया है कि तेहरान यूनिवर्सिटी आॅफ मेडिकल साइंसेज में अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए छात्रावास के पास हमला हुआ। इस हमले में दो भारतीय छात्र घायल हो गए। ये दोनों छात्र कश्मीर के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि सुरक्षा के लिए यूनिवर्सिटी ने दोनों छात्रों को रामसर में ट्रांसफर कर दिया है।

ईरानी हमले में तीन की मौत

ईरानी मिसाइल हमले में तीन लोगों की मौत हो गई है और 30 लोग घायल हो गए हैं। मैगन डेविड एडोम ने बताया कि सेंट्रल इजरायल में ईरानी बैलिस्टिक मिसाइल के हमले में तीन लोगों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि ईरान ने सेंट्रल इजरायल के अलग-अलग इलाकों में कम-से-कम दो इमारतों पर मिसाइलों से हमला किया। इस हमले में करीब 30 लोग घायल हो गए हैं और कई इमारतों को नुकसान भी हुआ है।

विस्फोटकों की आवाज से गुंजा शहर

सोमवार सुबह ईरान ने तेल अवीव पर मिसाइलों की बौछार की, जिससे पूरे शहर में सायरन बजने लगे। जिससे पूरे शहर में अफरातफरी मच गई। इसी बीच मैगन डेविड एडोम ने बताया कि सेंट्रल इजराइल में मिसाइल में घायल हुए 29 लोगों को ले जाया गया है। एमडीए ने बताया कि इनमें से तीन की हालत थोड़ी गंभीर है और 26 को हल्की चोटें आई हैं। घायलों में एक 10 वर्षीय लड़का भी शामिल है।

दोनों देश एक दूसरे के खिलाफ लामबंद

दरअसल, 13 जून को ईरान के खिलाफ इजरायल के द्वारा आॅपरेशन राइजिंग लॉयन  लॉन्च किए जाने के बाद दोनों देश लामबंद हैं। ईरान में 170 से ज्यादा जगहों और 720 सैन्य बुनियादी ढांचों को निशाना बनाते हुए इजरायल ने हमला किया। ईरान के टॉप अधिकारियों और परमाणु वैज्ञानिकों सहित 14 सीनियर अधिकारी मारे जा चुके हैं। ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए करीब 200 बैलिस्टिक मिसाइलों और 100 ड्रोनों से इजरायल को निशाना बनाया। इसके साथ ही तेल अवीव और यरुशलम सहित सैन्य और नागरिकों वाली जगहों पर पर हमले किए। अब तक दोनों देशों की तरफ से कई दौर के हमले किए जा चुके हैं। इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष रातों-रात तेज हो गया।

इजराइल-ईरान संघर्ष का चौथा दिन 

-इजराइल का आपरेशन राइजिंग लॉयन, ईरान पर 200 फाइटर जेट्स से हमला।
-इजराइली आपरेशन में ईरान के 14 वैज्ञानिक, 20 मिलिट्री कमांडर मारे गए।
-ईरान ने पलटवार किया, इसे ट्रू प्रॉमिस थ्री नाम दिया। सैकड़ों मिसाइलें दागीं।
- ईरानी सुप्रीम लीडर पर हमले की प्लानिंग पर ट्रम्प के वीटो लगाने का दावा।
- इजराइली राष्ट्रपति को सुरक्षित ठिकाने पर शिफ्ट किया गया।
-ईरान ने इजराइल के तीन एफ-35 फाइजर जेट गिराने का दावा किया।
- इजराइल में 21 लोगों की मौत। ईरान में 224 लोग मारे गए।
- ट्रम्प ने दावा किया इजराइल और ईरान में जल्द शांति समझौता होगा।
-इजराइल का ईरान में दुनिया की सबसे बड़ी पार्स गैस फील्ड पर हमला।
- इजराइल ने ईरान के विदेश और रक्षा मंत्रालय पर हमला किया।

COMMENTS (0)

RELATED POST

पाक में विद्रोह की चिंगारी... शहबाज के खिलाफ पीओके में पुलिस ने खोला मोर्चा

1

0

पाक में विद्रोह की चिंगारी... शहबाज के खिलाफ पीओके में पुलिस ने खोला मोर्चा

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। आवामी एक्शन कमेटी के बाद पीओके की पुलिस भी पाक सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर आई है। पीओकेके स्थानीय पुलिसकर्मियों में पाकिस्तान की सरकार के प्रति गहरी नाराजगी देखने को मिल रही है।

Loading...

Sep 29, 2025just now

कुरुक्षेत्र... दो कारों की भिड़ंत... पांच लोगों की मौत

6

0

कुरुक्षेत्र... दो कारों की भिड़ंत... पांच लोगों की मौत

हरियाणा के कुरुक्षेत्र-कैथल रोड पर तेज रफ्तार क्रेटा और स्विफ्ट कारें आमने-सामने से टकरा गई। इसमें पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने पांचों शवों को खिड़की काटकर बाहर निकाला। सभी माता के जागरण से लौट रहे थे और यमुनानगर के रहने वाले हैं।

Loading...

Sep 29, 2025just now

मिशन-बिहार फतह... भाजपा के 45 ‘सेनापति’ संभालेंगे चुनावी मैदान

5

0

मिशन-बिहार फतह... भाजपा के 45 ‘सेनापति’ संभालेंगे चुनावी मैदान

बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अब भाजपा ने कमर कस ली है। पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए अपनी 45 सदस्यीय चुनाव अभियान समिति की सूची घोषित कर दी। सूची में केंद्र एवं राज्य सरकार के मंत्रियों, सांसद, विधायक, पूर्व सांसद, संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों जगह मिली है। समिति में सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन पर फोकस किया गया है।

Loading...

Sep 29, 2025just now

मोदी बोले- खेल के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर...नतीजा वही...भारत की जीत

5

0

मोदी बोले- खेल के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर...नतीजा वही...भारत की जीत

भारत ने एशिया कप-2025 के फाइनल में पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंद दिया। दुबई में खेले गए फाइनल के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने टीम इंडिया को जीत की बधाई देते हुए ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र कर दिया। पीएम की पोस्ट से पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ को मिर्ची लग गई।

Loading...

Sep 29, 2025just now

सबको भारत का नमस्कार... जो आतंक का समर्थन करेगा, वो भुगतेगा परिणाम

7

0

सबको भारत का नमस्कार... जो आतंक का समर्थन करेगा, वो भुगतेगा परिणाम

न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 80वें सेशन में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए पाकिस्तान की जमकर क्लास लगा दी। उन्होंने भारत का रुख दुनिया के सामने रखा। साथ ही आतंकवाद को पोषित करने में पाकिस्तान की भूमिका, पहलगाम हमला और टेरर फंडिंग को लेकर पड़ोसी देश की आलोचना की।

Loading...

Sep 28, 202521 hours ago