×

भारतीय एनजीओ को मिला मैग्सेसे पुरस्कार,  स्वयंसेवकों को समर्पित किया सम्मान

भारत के गैर-लाभकारी संगठन एजुकेट गर्ल्स के मनीला में वर्ष 2025 का रेमन मैग्सेसे पुरस्कार प्रदान किया गया। संस्था ने इस सम्मान को बेटियों और स्वयंसेवकों को समर्पित किया है। 

By: Sandeep malviya

Nov 08, 20255:56 PM

view19

view0

भारतीय एनजीओ को मिला मैग्सेसे पुरस्कार,  स्वयंसेवकों को समर्पित किया सम्मान

मनीला।  भारत की गैर-लाभकारी संस्था (एनजीओ) 'एजुकेट गर्ल्स' को प्रतिष्ठित रेमन मैग्सेसे सम्मान मिला है। संस्थाय ने यह सम्मान उन हजारों क्षेत्रीय समन्वयकों, स्वयंसेवकों और युवा मार्गदर्शकों (मेंटर्स) को समर्पित किया है, जिन्होंने देश की लाखों लड़कियों को स्कूल वापस लाने में मदद की है। इस पुरस्कार की घोषणा 31 अगस्त को की गई थी। फिलीपींस के राजधानी शहर में शुक्रवार को एक औपचारिक समारोह में यह पुरस्कार प्रदान किया गया। 

30 हजार से अधिक गांवों में काम कर रही संस्था

'एजुकेट गर्ल्स' की स्थापना साल 2007 में हुई। यह संस्था उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश और बिहार के तीस हजार से अधिक गांवों में काम कर रही है। संस्था का मकसद गरीबी और निरक्षरता के चक्र को तोड़ना है। 55 हजार से अधिक स्वयंसेवकों की मदद से इस संस्था ने अब तक 20 लाख से अधिक लड़कियों को स्कूल वापस लाने और 24 लाख से ज्यादा बच्चों को शिक्षा कार्यक्रमों से जोड़ने में मदद की है। 

संस्था ने बेटियों और स्वयंसेवकों को समर्पित किया सम्मान

संस्था की संस्थापक सफीना हुसैन को पुरस्कार स्वीकार करते हुए कहा, यह पुरस्कार हमारी उन बेटियों के नाम हैं, जो अपने साहस, संघर्ष और दृढ़ता से हमें प्रेरित करती हैं। जो घर की जिम्मेदारियां संभालते हुए देर रात तक पढ़ाई करती हैं, ताकि अपने और अपने परिवार का भविष्य बेहतर बना सकें। यह सम्मान उन माता-पिताओं, शिक्षकों, समुदाय के सदस्यों और 55 हजार स्वयंसेवकों के नाम है, जो हर दिन इन बेटियों के साथ खड़े रहते हैं। 

'2035 तक एक करोड़ शिक्षार्थियों तक पहुंचना लक्ष्य'

एनजीओ की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) गायत्री नायर लोबो ने कहा कि यह सम्मान इस बात की याद दिलाता है कि जब लोग एकजुट होकर किसी मकसद के लिए काम करते हैं, तो असंभव को भी संभव बना सकते हैं। उन्होंने कहा, यह पुरस्कार हमारे सामूहिक प्रयासों, नवोन्मेषी कार्यक्रमों और सरकारी पहलों की पहचान है। अब हमारा लक्ष्य 2035 तक एक करोड़ शिक्षार्थियों तक पहुंचने का है। दुनियाभर में अभी भी लाखों लड़कियां शिक्षा के अवसर का इंतजार कर रही हैं और हम नहीं चाहते कि उन्हें अब और इंतजार करना पड़े।  पुरस्कार प्रदान करते हुए रेमन मैग्ससे अवॉर्ड फाउंडेशन ने एजुकेट गर्ल्स के 'लड़कियों और युवतियों की शिक्षा के जरिये सांस्कृतिक पूर्वाग्रहों को तोड़ने, उन्हें निरक्षरता की बेड़ियों से मुक्त करने और उनके भीतर कौशल, साहस और आत्मनिर्भरता का विकास करने के समर्पण' की सराहना की। संस्था की 25 सदस्यीय टीम पुरस्कार समारोह में शामिल होने के लिए मनीला पहुंची,  जिसमें क्षेत्रीय समन्वयक, स्वयंसेवक और पहली पीढ़ी के शिक्षार्थी शामिल थे। रेमन मैग्सेसे पुरस्कार को एशिया का 'नोबेल पुरस्कार' भी कहा जाता है। 

COMMENTS (0)

RELATED POST

ईरानी दूतावास का 'डिलीट' गेम: भारत की मदद का शुक्रिया कर पोस्ट हटाया, क्या है कूटनीतिक रहस्य?

ईरानी दूतावास का 'डिलीट' गेम: भारत की मदद का शुक्रिया कर पोस्ट हटाया, क्या है कूटनीतिक रहस्य?

भारत में ईरानी दूतावास ने चिकित्सा सहायता के लिए भारत का आभार जताने वाला पोस्ट डिलीट कर दिया है। जानें इस कूटनीतिक हलचल और इजरायल-ईरान युद्ध के बीच इसके मायने

Loading...

Mar 18, 20265:32 PM

इजरायल का ईरान पर बड़ा हमला: अली लारीजानी और बासिज चीफ सुलेमानी की मौत का दावा

इजरायल का ईरान पर बड़ा हमला: अली लारीजानी और बासिज चीफ सुलेमानी की मौत का दावा

इजरायल ने दावा किया है कि तेहरान में हुए हमले में ईरान के वरिष्ठ नेता अली लारीजानी और बासिज फोर्स के प्रमुख गुलामरेजा सुलेमानी की मौत हो गई है। पढ़ें पूरी खबर।

Loading...

Mar 17, 20262:56 PM

पाकिस्तान ने काबुल के अस्पताल पर किया अटैक... 400 लोगों की मौत

पाकिस्तान ने काबुल के अस्पताल पर किया अटैक... 400 लोगों की मौत

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के काबुल में एक अस्पताल पर जबरदस्त एयर स्ट्राइक की। इस घटना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दिखाया गया है कि काबुल में एक ड्रग रिहैबिलिटेशन अस्पताल पर पाकिस्तानी हवाई हमले के बाद एक जोरदार धमाका हुआ। यह वीडियो एक्स पर वायरल हो रहा है।

Loading...

Mar 17, 20269:48 AM

अमेरिका का ईरान के चाबहार पर बड़ा हमला; चाबहार बंदरगाह पर बमबारी से भारत के निवेश पर संकट

अमेरिका का ईरान के चाबहार पर बड़ा हमला; चाबहार बंदरगाह पर बमबारी से भारत के निवेश पर संकट

ईरान-अमेरिका युद्ध के 17वें दिन अमेरिकी विमानों ने चाबहार मुक्त व्यापार क्षेत्र के पास सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना। जानें भारत के लिए चाबहार पोर्ट का महत्व और हमले के प्रभाव

Loading...

Mar 16, 20265:00 PM

नेपाल: भारतीय तीर्थयात्रियों से भरी बस खाई में गिरी... सात की मौत

नेपाल: भारतीय तीर्थयात्रियों से भरी बस खाई में गिरी... सात की मौत

नेपाल के गंडकी प्रांत के गोरखा जिले में बीती रात भारतीय तीर्थयात्रियों से भरी एक बस खाई में गिर गई। इसमें 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 घायल हैं। यात्री मनाकामना मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे।हादसे में घायल 7 यात्रियों को भरतपुर स्थित चितवन मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भेजा गया है। बस में एक दर्जन से ज्यादा यात्री सवार थे।

Loading...

Mar 16, 202610:39 AM