×

भारतीय टीम का ऐलान...भारत 14 सितंबर को पाकिस्तान से भिड़ेगा 

टी-20 एशिया कप के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया गया है। मंगलवार को चीफ सिलेक्टर अजित अगरकर ने टीम का ऐलान किया। सूर्यकुमार यादव कप्तानी करेंगे, जबकि भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल को भी जगह मिली है।

By: Arvind Mishra

Aug 19, 20253:20 PM

view33

view0

भारतीय टीम का ऐलान...भारत 14 सितंबर को पाकिस्तान से भिड़ेगा 

एशिया कप के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया गया है।

एशिया कप, सूर्यकुमार कप्तान, गिल उपकप्तान

बुमराह की टी-20 वर्ल्ड कप के बाद वापसी

मुंबई। स्टार समाचार वेब

टी-20 एशिया कप के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया गया है। मंगलवार को चीफ सिलेक्टर अजित अगरकर ने टीम का ऐलान किया। सूर्यकुमार यादव कप्तानी करेंगे, जबकि भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल को भी जगह मिली है। क्रिकेट एशिया कप की शुरुआत 9 सितंबर से यूएई में हो रही है। भारत इस टूर्नामेंट का मेजबान है। टीम इंडिया का पहला मुकाबला 10 सितंबर को यूएई से होगा। एशिया कप के लिए भारतीय टीम में सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह शामिल हैं।

भारत-पाक के तीन मुकाबले

एशिया कप में भारत-पाकिस्तान के बीच 3 मुकाबले हो सकते है। पहला मैच 14 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। दूसरा मैच: एशिया कप में लीग स्टेज के बाद सुपर-4 राउंड होगा। भारत-पाकिस्तान के सुपर-4 राउंड में पहुंचने पर 21 सितंबर को भारत-पाकिस्तान की दूसरी भिड़ंत हो सकती है। तीसरा मैच : अगर दोनों टीमें फाइनल में पहुंचती हैं, तो 28 सितंबर को भारत-पाकिस्तान के बीच एशिया कप में तीसरा मुकाबला खेला जाएगा।

भारत को ग्रुप-ए में रखा

भारतीय टीम को ग्रुप ए में रखा गया है। उसके साथ पाकिस्तान, यूएई और ओमान की टीमें हैं। ग्रुप-बी श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और हॉन्गकॉन्ग हैं। ग्रुप में सभी टीमें एक-दूसरे के खिलाफ 1-1 मैच खेलेंगी। भारत 10 सितंबर को यूएई, 14 को पाकिस्तान और 19 को ओमान से भिड़ेगा।

भारत ने 8 बार जीता कप

एशिया कप की शुरुआत 1984 में हुई थी। अब तक 16 बार यह टूर्नामेंट खेला जा चुका है। भारत ने इसे सबसे ज्यादा 8 बार जीता। वहीं श्रीलंका ने 6 और पाकिस्तान ने 2 बार इस टूर्नामेंट को अपने नाम किया है।

5 खिलाड़ी टीम से बाहर

  • भारतीय टीम के अनुभवी स्पिनर युजवेंद्र चहल को एशिया कप के स्क्वाड में जगह नहीं मिली है।
  • भारतीय टीम के अनुभवी तेज तर्रार गेंदबाज मोहम्मद शमी का भी नाम एशिया कप की टीम में नहीं आया।
  • युवा विकेटकीपर इशान किशन को भी बीसीसीआई ने एशिया कप 2025 के लिए सिलेक्ट नहीं किया है।
  • टी20 मुकाबले खेल चुके रवि बिश्नोई को भी चयनकतार्ओं ने एशिया कप के स्क्वाड में जगह नहीं दी।
  • युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल को भी एशिया कप के लिए नहीं चुना गया।  
     

   

COMMENTS (0)

RELATED POST

गौतम गंभीर पर्सनालिटी राइट्स: दिल्ली हाई कोर्ट ने डीपफेक और दुरुपयोग पर लगाया बैन

गौतम गंभीर पर्सनालिटी राइट्स: दिल्ली हाई कोर्ट ने डीपफेक और दुरुपयोग पर लगाया बैन

दिल्ली हाई कोर्ट ने गौतम गंभीर के व्यक्तित्व अधिकारों की सुरक्षा के लिए अंतरिम आदेश दिया है। कोर्ट ने गूगल और मेटा को डीपफेक वीडियो हटाने का निर्देश दिया है।

Loading...

Mar 25, 20264:20 PM

IPL 2026: ईशान किशन बने सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान, अभिषेक शर्मा को मिली नई जिम्मेदारी

IPL 2026: ईशान किशन बने सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान, अभिषेक शर्मा को मिली नई जिम्मेदारी

IPL 2026 से पहले SRH ने बड़ा फैसला लिया है। ईशान किशन को पैट कमिंस की जगह स्टैंड-इन कप्तान बनाया गया है। जानें अभिषेक शर्मा की नई भूमिका और पूरी रिपोर्ट।

Loading...

Mar 18, 20266:40 PM

IPL 2026: चिन्नास्वामी स्टेडियम को मिली सरकार की मंजूरी, RCB और SRH के बीच होगा पहला मुकाबला

IPL 2026: चिन्नास्वामी स्टेडियम को मिली सरकार की मंजूरी, RCB और SRH के बीच होगा पहला मुकाबला

आईपीएल 2026 से पहले कर्नाटक सरकार ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैचों की अनुमति दी। सुरक्षा कारणों से लगे प्रतिबंध हटे। जानें RCB के मैचों का पूरा शेड्यूल और स्टेडियम की नई रिपोर्ट

Loading...

Mar 16, 20264:50 PM

हार्दिक पांड्या विवाद: तिरंगे के अपमान का लगा आरोप, पुलिस में शिकायत दर्ज

हार्दिक पांड्या विवाद: तिरंगे के अपमान का लगा आरोप, पुलिस में शिकायत दर्ज

टी20 वर्ल्ड कप जीत के जश्न के बीच हार्दिक पांड्या विवादों में घिरे। पुणे में तिरंगे के अपमान को लेकर शिकायत दर्ज। जानें वकील वाजिद खान ने क्यों की FIR की मांग

Loading...

Mar 12, 202610:40 AM

IPL 2026 ScheduleIPL 2026 शेड्यूल जारी: RCB vs SRH पहला मैच

IPL 2026 ScheduleIPL 2026 शेड्यूल जारी: RCB vs SRH पहला मैच

क्रिकेट प्रेमियों का इंतजार खत्म हुआ! इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के शुरुआती 20 मैचों का शेड्यूल आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया गया है।

Loading...

Mar 12, 202610:35 AM