×

भारत की बेटी ने कहा- जम्मू-कश्मीर हमारा था, है और हमेशा रहेगा 

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के 61वें सत्र में भारत ने पाकिस्तान पर तीखा हमला बोला है। हाई-लेवल सेगमेंट में भारत की ओर से राइट टू रिप्लाई का इस्तेमाल करते हुए भारतीय डिप्लोमैट अनुपमा सिंह ने पाकिस्तान और इस्लामिक सहयोग संगठन के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया।

By: Arvind Mishra

Feb 26, 202611:36 AM

view4

view0

भारत की बेटी ने कहा- जम्मू-कश्मीर हमारा था, है और हमेशा रहेगा 

अनुपमा ने पाकिस्तान से यह भी कहा कि वह भारत के उन इलाकों को खाली करे जो उसके अवैध कब्जे में हैं।

  • भारतीय डिप्लोमैट अनुपमा ने यूएन में पाकिस्तान को दिखाया आइना
  • जम्मू का बजट पाकिस्तान को आईएमएफ से मिले पैकेज से ज्यादा
  • भारत ने यूपी में पाकिस्तान के जम्मू-कश्मीर आरोपों को किया खारिज
  • अनुपमा ने चिनाब रेल ब्रिज से खारिज के विकास का दिया ठोस प्रमाण
  • पाकिस्तान को आंतरिक संकट सुधारने व आतंकवाद रोकने की नसीहत

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के 61वें सत्र में भारत ने पाकिस्तान पर तीखा हमला बोला है। हाई-लेवल सेगमेंट में भारत की ओर से राइट टू रिप्लाई का इस्तेमाल करते हुए भारतीय डिप्लोमैट अनुपमा सिंह ने पाकिस्तान और इस्लामिक सहयोग संगठन के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। अनुपमा ने फटकार लगाते हुए कहा कि पाकिस्तान लगातार झूठी प्रोपगैंडा फैला रहा है और अब तो उसकी ईर्ष्या साफ झलक रही है। भारत ने साफ कहा कि जम्मू-कश्मीर हमेशा से भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा रहा है, है और रहेगा। अनुपमा ने जोर देकर कहा-1947 में जम्मू-कश्मीर का भारत में विलय पूरी तरह कानूनी और अपरिवर्तनीय था, जो भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम और अंतरराष्ट्रीय कानून के मुताबिक हुआ। अनुपमा ने पाकिस्तान से यह भी कहा कि वह भारत के उन इलाकों को खाली करे जो उसके अवैध कब्जे में हैं। ओआईसी को एक सदस्य देश का इको चैंबर बनने के लिए भी आड़े हाथों लिया गया।

पाकिस्तान को दिया करारा जवाब

अनुपमा सिंह ने जम्मू-कश्मीर में हो रहे विकास का जिक्र करते हुए कहा कि अगर चिनाब रेल ब्रिज, जो दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे ब्रिज है और पिछले साल इसका उद्घाटन हुआ, फेक है तो पाकिस्तान या तो भ्रम में है या ला ला लैंड में जी रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने 6 जून 2025 को इस ब्रिज का उद्घाटन किया था। यह ब्रिज कश्मीर को भारत की रेल नेटवर्क से जोड़ने में अहम भूमिका निभा रहा है। अनुपमा ने पाकिस्तान को खरीखोटी सुनाते हुए कहा- जम्मू-कश्मीर का विकास बजट हाल ही में पाकिस्तान की ओर से आईएमएफ से मांगे गए बेलआउट पैकेज से दोगुना से ज्यादा है। इससे साफ दिखता है कि जम्मू-कश्मीर में कितनी तेजी से विकास हो रहा है, जबकि पाकिस्तान आर्थिक संकट से जूझ रहा है।

लोकतंत्र पर पाकिस्तान के लेक्चर को ठुकराया

पाकिस्तान की ओर से लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं पर सवाल उठाने पर अनुपमा सिंह ने पलटवार करते हुए कहा कि ऐसे देश से लोकतंत्र पर लेक्चर सुनना मुश्किल है जहां सिविलियन सरकारें शायद ही कभी अपना पूरा कार्यकाल पूरा कर पाती हैं। जम्मू-कश्मीर में हाल के आम और विधानसभा चुनावों में भारी मतदान हुआ, जिससे साफ है कि वहां के लोग आतंकवाद और हिंसा की विचारधारा को ठुकरा चुके हैं और विकास के रास्ते पर बढ़ रहे हैं। लोग अब शांति और प्रगति चाहते हैं और चुनावी भागीदारी इसका सबूत है।

दुनिया समझ चुकी पाकिस्तान का ढोंग

आखिर में अनुपमा सिंह ने पाकिस्तान को आइना दिखाते हुए कहा कि वह राज्य-प्रायोजित आतंकवाद के जरिए क्षेत्र को अस्थिर करने की कोशिश कर रहा है। पाकिस्तान को अपने गहरे आंतरिक संकट पर ध्यान देना चाहिए, बजाय इसके कि बहुपक्षीय मंचों पर नाटक कर अपनी समस्याओं को छिपाने की कोशिश करे। दुनिया पाकिस्तान के इस ढोंग को अच्छी तरह समझ चुकी है। 

COMMENTS (0)

RELATED POST

सीबीएसई: अब कक्षा 6 से दो भारतीय भाषाओं के साथ अंग्रेजी पढ़ना अनिवार्य

सीबीएसई: अब कक्षा 6 से दो भारतीय भाषाओं के साथ अंग्रेजी पढ़ना अनिवार्य

देशभर में एनसीईआरटी की किताब को लेकर मच बवाल के बीच अब सीबीएसई ने भी एक बड़ा ऐलान किया है। दरअसल, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 और नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क फॉर स्कूल एजुकेशन-2023) के तहत सीबीएसई अगले सत्र यानी कि 2027-28 से नया सीबीएसई थर्ड लैंग्वेज पॉलिसी- 2026 लागू करने जा रही है।

Loading...

Feb 26, 20262:34 PM

आगे बढ़ता भारत: इंदौर तेजी से बढ़ता शहर रोजगार के बड़े केंद्र बनकर उभरा

आगे बढ़ता भारत: इंदौर तेजी से बढ़ता शहर रोजगार के बड़े केंद्र बनकर उभरा

भारत अब तेजी से बढ़ते देश में सुमार हो हो गया है। वहीं मध्यप्रदेश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर तेजी से बढ़ता शहर रोजगार के बडे केंद्र के रूप में उभरकर सामने आया है। यह देश के साथ-साथ मप्र के लिए भी बड़ी उपलिब्ध मानी जा रही है। दरअसल, भारत में लगभग 70 प्रतिशत नौकरियां गैर-मेट्रो यानी टियर-2 और टियर-3 शहरों में उपलब्ध हैं।

Loading...

Feb 26, 20261:42 PM

40,000 करोड़ के बैंक फ्रॉड केस... ईडी के सामने पेश हुए अनिल अंबानी 

40,000 करोड़ के बैंक फ्रॉड केस... ईडी के सामने पेश हुए अनिल अंबानी 

उद्योगपति और रिलायंस समूह के चेयरमैन अनिल अंबानी की कानूनी मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। आज यानी गुरुवार को अनिल अंबानी दिल्ली स्थित ईडी के मुख्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने रिलायंस कम्युनिकेशंस लिमिटेड और उससे जुड़ी कंपनियों द्वारा किए गए बैंक ऋण धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अपना बयान दर्ज कराया।

Loading...

Feb 26, 202612:34 PM

भारत की बेटी ने कहा- जम्मू-कश्मीर हमारा था, है और हमेशा रहेगा 

भारत की बेटी ने कहा- जम्मू-कश्मीर हमारा था, है और हमेशा रहेगा 

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के 61वें सत्र में भारत ने पाकिस्तान पर तीखा हमला बोला है। हाई-लेवल सेगमेंट में भारत की ओर से राइट टू रिप्लाई का इस्तेमाल करते हुए भारतीय डिप्लोमैट अनुपमा सिंह ने पाकिस्तान और इस्लामिक सहयोग संगठन के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया।

Loading...

Feb 26, 202611:36 AM

छत्तीसगढ़ में लाल आतंक पर प्रहार: बीजापुर में दो वर्दीधारी नक्सलवादी ढेर

छत्तीसगढ़ में लाल आतंक पर प्रहार: बीजापुर में दो वर्दीधारी नक्सलवादी ढेर

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सेना ने लाल आतंक पर बड़ा प्रहार किया है। नक्सलियों के खात्मे की तारीख नजदीक देख जवानों ने अभियान तेज कर दिया है। अब दावा किया जा रहा है कि गिने-चुने नक्सली ही राज्य में बचे हैं।

Loading...

Feb 26, 202610:56 AM