×

Iran: फंसे 16 भारतीय... लगा रहे मदद की गुहार... वापसी में जुटी सरकार

ईरान में हिरासत में लिए गए 16 भारतीय नाविकों को लेकर तेहरान में स्थित भारतीय दूतावास ने जानकारी शेयर की है। भारतीय दूतावास ईरानी अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क बनाए हुए है ताकि भारतीय नाविकों को कांसुलर एक्सेस और कानूनी सहायता प्रदान की जा सके।

By: Arvind Mishra

Jan 18, 202610:20 AM

view13

view0

Iran:  फंसे 16 भारतीय... लगा रहे मदद की गुहार... वापसी में जुटी सरकार

जहाज एमटी वैलियंट रोअर को दिसंबर 2025 के मध्य में ईरान ने रोका था।

  •  भारतीय दूतावास ने कॉन्सुलर एक्सेस,कानूनी सहायता तय की

  • जहाज को खाद्य सामग्री, पानी और ईंधन की आपूर्ति की गई

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब

ईरान में हिरासत में लिए गए 16 भारतीय नाविकों को लेकर तेहरान में स्थित भारतीय दूतावास ने जानकारी शेयर की है। भारतीय दूतावास ईरानी अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क बनाए हुए है ताकि भारतीय नाविकों को कांसुलर एक्सेस और कानूनी सहायता प्रदान की जा सके। भारतीय दूतावास के मुताबिक, जहाज एमटी वैलियंट रोअर को दिसंबर 2025 के मध्य में ईरान ने रोका था। दिसंबर में बंदर अब्बास पोर्ट सिटी स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने ईरानी सरकार को पत्र लिखकर कांसुलर एक्सेस की मांग की थी। इसके बाद से कई बार लिखित औपचारिक पत्र और उच्चस्तरीय बैठकें हुईं, जिनमें तेहरान और बंदर अब्बास दोनों स्थानों पर बातचीत जारी रही। दरअसल, ईरान में पिछले महीने जब्त किए गए एक कमर्शियल जहाज पर सवार 16 भारतीय क्रू मेंबर्स की मदद के लिए भारत सरकार लगातार कोशिश कर रही है।

 जल्द होगी 16 भारतीय नाविकों की रिहाई  

दूतावास के अनुसार, एमटी वैलेंट रोर नाम के इस जहाज को 14 दिसंबर को हिरासत में लिया गया था। इसकी जानकारी मिलते ही, बंदर अब्बास में भारतीय वाणिज्य दूतावास ने फौरन कदम उठाया। दूतावास ने कहा-बंदर अब्बास में भारतीय वाणिज्य दूतावास ने तुरंत ईरान सरकार को पत्र लिखकर क्रू को कॉन्सुलर एक्सेस देने की मांग की। दूतावास का मानना है कि यह मुद्दा ईरान की न्यायिक प्रक्रिया के अंतर्गत आएगा, लेकिन भारतीय पक्ष इस प्रक्रिया को तेज करने पर जोर दे रहा है।

यूएई से भी संपर्क करने की कोशिश

दूतावास ने ईरानी अधिकारियों से अनुरोध किया है कि भारतीय क्रू मेंबर्स को भारत में अपने परिवारों से संपर्क करने की अनुमति दी जाए। साथ ही, जहाज की मालिक कंपनी, जो संयुक्त अरब अमीरात में स्थित है, से भी 15 दिसंबर को संपर्क साधा गया। दूतावास ने कंपनी के ईरान स्थित एजेंटों से बात की ताकि जहाज को आवश्यक खाद्य सामग्री, पानी और ईंधन उपलब्ध कराया जा सके। इसके अलावा, ईरानी अदालतों में भारतीय क्रू मेंबर्स के लिए कानूनी सहायता का इंतजाम किया जा रहा है।

COMMENTS (0)

RELATED POST

संसद में संग्राम: हरदीप पुरी बोले– 'देश में ईंधन की कमी नहीं', विपक्ष ने 'एपस्टीन के दोस्त' वाले नारों से घेरा

संसद में संग्राम: हरदीप पुरी बोले– 'देश में ईंधन की कमी नहीं', विपक्ष ने 'एपस्टीन के दोस्त' वाले नारों से घेरा

पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में कहा कि भारत में डीजल-पेट्रोल और गैस की किल्लत नहीं है। वहीं राहुल गांधी और सुप्रिया सुले ने ईंधन संकट पर सरकार को घेरा। सदन में लगे एपस्टीन के नारे।

Loading...

Mar 12, 20265:08 PM

ओम बिरला की विपक्ष को दो-टूक: 'सदन की गरिमा सर्वोपरि', बताया क्यों लेने पड़े कड़े फैसले और क्या है 'लक्ष्मण रेखा'

ओम बिरला की विपक्ष को दो-टूक: 'सदन की गरिमा सर्वोपरि', बताया क्यों लेने पड़े कड़े फैसले और क्या है 'लक्ष्मण रेखा'

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन में हंगामे पर सख्त रुख अपनाया। उन्होंने विपक्ष को अनुशासन की लक्ष्मण रेखा याद दिलाई और बताया कि सदन की गरिमा के लिए कड़े निर्णय क्यों जरूरी हैं

Loading...

Mar 12, 20263:22 PM

फारूक अब्दुल्ला हमला: अमित शाह ने लिया अपडेट, संसद में सुरक्षा चूक पर हंगामा, आरोपी गिरफ्तार

फारूक अब्दुल्ला हमला: अमित शाह ने लिया अपडेट, संसद में सुरक्षा चूक पर हंगामा, आरोपी गिरफ्तार

जम्मू में फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने फोन पर सुरक्षा का भरोसा दिया। NSG ने हमलावर कमल सिंह को पकड़ा। संसद में खरगे और नड्डा के बीच तीखी बहस। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

Loading...

Mar 12, 20263:12 PM

OBC Creamy Layer Supreme Court Verdict: केवल सैलरी से तय नहीं होगा क्रीमी लेयर, सुप्रीम कोर्ट ने दिया बड़ा आदेश

OBC Creamy Layer Supreme Court Verdict: केवल सैलरी से तय नहीं होगा क्रीमी लेयर, सुप्रीम कोर्ट ने दिया बड़ा आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने ओबीसी क्रीमी लेयर पर बड़ा फैसला सुनाते हुए कहा कि माता-पिता की केवल सैलरी के आधार पर आरक्षण नहीं छीना जा सकता। पदों और सामाजिक स्थिति को देखना भी अनिवार्य

Loading...

Mar 12, 20263:00 PM

महाराष्ट्र विधानसभा भवन को उड़ाने की धमकी: मंत्रालय में मचा हड़कंप, बम निरोधक दस्ता और भारी पुलिस बल तैनात

महाराष्ट्र विधानसभा भवन को उड़ाने की धमकी: मंत्रालय में मचा हड़कंप, बम निरोधक दस्ता और भारी पुलिस बल तैनात

मुंबई स्थित महाराष्ट्र विधानसभा भवन को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है। मौके पर बम निरोधक दस्ता (BDDS) जांच कर रहा है। जानें सुरक्षा के ताजा हालात और पुलिस की कार्रवाई।

Loading...

Mar 12, 202610:51 AM