×

ईरान को हमले की भारी कीमत चुकानी पड़ेगी : नेतन्याहू  

इस्राइल और ईरान के बीच तनाव बढ़ता ही जा रहा है। इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने चेतावनी दी कि ईरान को इस्राइल के नागरिकों पर हमले की बहुत भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।

By: Sandeep malviya

Jun 15, 202511:00 PM

view2

view0

ईरान को हमले की भारी कीमत चुकानी पड़ेगी : नेतन्याहू  

यरूशलम। इस्राइल और ईरान के बीच तनाव बढ़ता ही जा रहा है। इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने चेतावनी दी कि ईरान को इस्राइल के नागरिकों पर हमले की बहुत भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। नेतन्याहू ने यह बयान उस समय दिया, जब वह रविवार की सुबह तेल अवीव के पास बट याम शहर पहुंचे, जहां ईरान ने मिसाइल से हमले किए थे। इस हमले में सात लोग मारे गए और दर्जनों अन्य घायल हुए। 

प्रधानमंत्री कार्यालय ने नेतन्याहू के हवाले से बयान में कहा, ईरान ने जानबूझकर नागरिकों, महिलाओं और बच्चों की हत्या की है। इसके लिए उसे बहुत भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। हम अपने लक्ष्यों को प्राप्त करेंगे और उन्हें भारी ताकत से जवाब देंगे। इस्राइल ने शुक्रवार को आॅपरेशन राइजिंग लायन शुरू किया, जिसका मकसद ईरान के परमाणु, मिसाइल और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाना था। इसके जवाब में ईरान ने इस्राइल पर मिसाइल हमले किए, जिनमें कुछ मिसाइलें मध्य इस्राइल की इमारतों से टकराईं। 
एक अलग घटना में, इस्राइल के उत्तरी अरब कस्बे तामरा में चार लोगों की मौत हुई। इसके साथ ही आॅपरेशन शुरू होने के बाद से मरने वालों की कुल संख्या 14 हो गई है। इस्राइल का कहना है कि यह अभियान ईरान को परमाणु क्षमता हासिल करने से रोकने और उसके मिसाइल विकास कार्यक्रम को नाकाम करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। शहर रहोवोत पर हुए हमले में दर्जनों लोग घायल हुए, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ।  नेतन्याहू ने कहा, हम यहां इसलिए हैं क्योंकि हम अस्तित्व के संकट में हैं और अब यह हर इस्राइली को समझ में आ गया है। सोचिए कि अगर ईरान के पास परमाणु हथियार होते तो वह इस्राइल के शहरों पर गिरा सका था, तो क्या होता। सोचिए कि अगर ईरान के पास इस तरह की 20 हजार मिसाइलें होतीं, एक नहीं बल्कि 20 हजार। यह इस्राइल के अस्तित्व के लिए एक खतरा है। इसलिए हमने इस विनाश के खतरे के खिलाफ एक मुक्ति युद्ध शुरू किया है और हम इसे ताकत के साथ कर रहे हैं। हमारे सैनिक, पायलट ईरान के आसमान के ऊपर हैं। उन्होंने नागरिकों को सलाह दी कि ईरानी मिसाइल हमलों के दौरान होम फ्रंट कमांड (इस्राइली सेना की इकाई) के निदेर्शों का पालन करें।

COMMENTS (0)

RELATED POST

नजरबंद रहेंगे ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति बोल्सोनारो : सुप्रीम कोर्ट 

1

0

ब्राजील के सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो को नजरबंद करने का आदेश दिया है। अदालत के आदेश के तहत, अति-दक्षिणपंथी नेता बोल्सोनारो पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी, केवल परिवार के सदस्यों और वकीलों को ही उनसे मिलने की अनुमति दी जाएगी। 

Loading...

Aug 05, 2025just now

'कोई भी टैरिफ युद्ध या प्रतिबंध इतिहास नहीं बदल सकता, जो होना है वो होगा' : रूस

रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने कहा कि 'यह कदम मुक्त व्यापार के उन सिद्धांतों का ही उल्लंघन है, जिसकी वकालत पश्चिमी देश ही करते थे। अब संरक्षणवाद को बढ़ावा दिया जा रहा है और मनमाने तरीके से टैरिफ और प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं।'  

Loading...

Aug 05, 2025just now

रूस के छाया बेड़े पर कार्रवाई की योजना बना रहीं ब्रिटिश खुफिया एजेंसियां

रूस के छाया बेड़े में पुराने जहाज शामिल हैं, जिनमें से ज्यादातर तेल टैंकर हैं। इनका इस्तेमाल रूस की सरकार पश्चिमी प्रतिबंधों से बचते हुए गुप्त तरीके से दुनिया भर में तेल निर्यात करने के लिए करती है।

Loading...

Aug 05, 2025just now

अमेरिका में ट्रांसजेंडर महिलाओं को खेलों के लिए नहीं मिलेगा वीजा : ट्रंप  

अमेरिकी नागरिकता सेवा (यूएससीआईएस) ने नया नियम जारी किया है, जिसके तहत ट्रांसजेंडर महिलाओं को महिलाओं के खेलों में हिस्सा लेने के लिए वीजा नहीं मिलेगा।  

Loading...

Aug 05, 2025just now

मध्य मेक्सिको में गुप्त रूप से दफनाए गए 32 शव बरामद हुए

इरापुआतो में करीब दो महीने पहले एक पार्टी में सामूहिक गोलीबारी की घटना हुई थी। जिसमें 12 लोगों की मौत की हुई थी। उस घटना के बाद अब यहां शवों के मिलने को सामूहिक गोलीबारी की घटना से जोड़कर देखा जा रहा है।