×

गुलामी कबूल करने से बेहतर है जेल की काल कोठरी में रहना : इमरान  

पाकिस्तान के जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि वह गुलामी स्वीकार करने की बजाय जेल की अंधेरी कोठरी में रहना पसंद करेंगे। 

By: Sandeep malviya

Jul 02, 202510:22 PM

view3

view0

गुलामी कबूल करने से बेहतर है जेल की काल कोठरी में रहना : इमरान  

लाहौर। पाकिस्तान के जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि वह गुलामी स्वीकार करने की बजाय जेल की अंधेरी कोठरी में रहना पसंद करेंगे। उन्होंने अपने समर्थकों से मौजूदा शासन के खिलाफ प्रदर्शन करने की अपील की है। इमरान खान ने अपनी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के कार्यकतार्ओं से कहा कि वह मुहर्रम के दसवें दिन आशूरा के बाद तानाशाह शासन के खिलाफ एक मजबूत आंदोलन शुरू करें। इस साल अशूरा 6 जुलाई को पड़ रहा है। आशूरा के दिन पैगंबर के पोते इमाम हुसैन को करबला के मैदान में शहीद कर दिया गया था। 

खान ने कहा, मैं अपने कार्यकतार्ओं और समर्थकों से अपील करता हूं कि वे अशूरा के बाद इस तानाशाही वाले शासन के खिलाफ उठ खड़े हों। उन्होंने आगे कहा, इस गुलामी को कबूल करने की जगह मैं जेल की काल कोठरी में रहना पसंद करूंगा।  खान पिछले दो साल से रावलपिंडी की उच्च सुरक्षा वाली जेल में बंद हैं। खान ने कहा कि हरसंभव तरीके से उनकी आवाज को दबाया जा रहा है, ताकि उनका संदेश जनता तक न पहुंचे। सेना प्रमुख असीम मुनीर पर टिप्पणी करते हुए इमरान खान (72 वर्षीय) ने कहा, जब कोई तानाशाह सत्ता में आता है तो उसे वोटों की जरूरत नहीं होती, वह जबरदस्ती शासन करता है। देश की न्यायपालिका को लेकर उन्होंने कहा, अदालतें चुने हुए (सेलेक्टेड) जजों  से भरी हुई हैं, जबकि स्वतंत्र जजों को बेबस कर दिया गया है। उन्होंने कहा, यह सब केवल मार्शल लॉ के तहत होता है। उन्होंने कहा कि देश में अभिव्यक्ति की आजादी पूरी तरह से कुचल दी गई है और स्वतंत्र पत्रकारों को निशाना बनाया जा रहा है।

खान पर 9 मई, 2023 को हुई हिंसा के सिलसिले में लाहौर में कई मुकदमे दर्ज हैं। उन पर आरोप है कि उन्होंने अपने समर्थकों को सरकारी और सैन्य इमारतों पर हमला करने के लिए उकसाया था। यह हिंसा तब भड़की थी, जब उन्हें इस्लामाबाद हाईकोर्ट के परिसर से अर्धसैनिक रेंजर्स ने गिरफ्तार किया था। पूर्व क्रिकेटर से राजनेता बने खान अगस्त 2023 से कई मामलों में जेल में हैं।

COMMENTS (0)

RELATED POST

यूरोपीय संघ ने गूगल पर लगाया 3.5 अरब डॉलर का जुर्माना

3

0

यूरोपीय संघ के नियामकों ने शुक्रवार को गूगल पर 2.95 बिलियन यूरो (3.5 बिलियन डॉलर) का जुर्माना लगाया। 

Loading...

Sep 05, 20252 hours ago

डेविड लैमी नए डिप्टी पीएम नियुक्त, एंजेला रेयनर के इस्तीफे के बाद फैसला

ब्रिटेन में शुक्रवार को बड़ा राजनीतिक फेरबदल हुआ। प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने अपनी कैबिनेट में बदलाव करते हुए विदेश मंत्री डेविड लैमी को उप प्रधानमंत्री (डिप्टी पीएम) नियुक्त किया है। 

Loading...

Sep 05, 20252 hours ago

अमेरिका और पनामा का प्रस्ताव, हैती में गिरोहों से निपटेगा 5550 सैनिकों वाला नया बल

5

अमेरिका और पनामा ने संयुक्त राष्ट्र से हैती में 5,550 सदस्यों वाले नए अंतरराष्ट्रीय बल की तैनाती के लिए मंजूरी मांगी है, जिसे गिरोहों से जुड़े लोगों को हिरासत में लेने की शक्ति होगी। हैती में राष्ट्रपति की हत्या के बाद गिरोहों ने राजधानी के 90% हिस्से पर कब्जा कर लिया है और अपराध तेजी से बढ़े हैं।

Loading...

Sep 04, 20256:16 PM

एकध्रुवीय विश्व व्यवस्था अन्यायपूर्ण, बदल रहा अब शक्ति संतुलन : पुतिन 

7

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एकध्रुवीय विश्व व्यवस्था को अन्यायपूर्ण बताते हुए कहा कि अब शक्ति संतुलन बदल रहा है। उन्होंने एक ऐसी बहुध्रुवीय दुनिया की पैरवी की, जहां सभी देश बराबरी के साथ काम करें और कोई भी श्रेष्ठता न थोपे। 

Loading...

Sep 04, 20256:14 PM

कांटे की टक्कर में तीसरी बार चुने गए जमैका के पीएम होलनेस 

6

जमैका के प्रधानमंत्री एंड्रयू होलनेस ने आम चुनाव के कड़े मुकाबले में लगातार तीसरी बार जीत हासिल की। वहीं विपक्षी नेता मार्क गोल्डिंग ने हार स्वीकार की।  सत्तारूढ़ जमैका लेबर पार्टी ने अपराध में गिरावट और आर्थिक सुधार को चुनावी मुद्दा बनाया था। 

Loading...

Sep 04, 20256:12 PM