अमेरिका ने वेनेजुएला में सैन्य तख्तापलट कर राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को गिरफ्तार किया। डोनाल्ड ट्रंप ने खुद को 'Acting President' घोषित करते हुए तेल भंडारों पर नियंत्रण की योजना बनाई है।

न्यूयॉर्क: स्टार समाचार वेब
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपने सोशल मीडिया पोस्ट से पूरी दुनिया को चौंका दिया है। ट्रंप ने खुद को ‘एक्टिंग प्रेसिडेंट ऑफ वेनेजुएला’ (वेनेजुएला का कार्यवाहक राष्ट्रपति) घोषित किया है। उन्होंने 'TRUTH' सोशल प्लेटफॉर्म पर एक एडिटेड विकिपीडिया पेज साझा किया, जिसमें उन्हें जनवरी 2026 से वेनेजुएला का मौजूदा राष्ट्रपति दिखाया गया है। यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
जनवरी की शुरुआत में अमेरिका ने एक बड़ा सैन्य अभियान चलाते हुए वेनेजुएला की सरकार को सत्ता से बेदखल कर दिया। इस ऑपरेशन के दौरान राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को हिरासत में ले लिया गया है। ट्रंप ने स्पष्ट किया कि अमेरिका तब तक वेनेजुएला का शासन संभालेगा जब तक वहां "सुरक्षित और उचित सत्ता हस्तांतरण" नहीं हो जाता। दूसरी ओर, वेनेजुएला के सुप्रीम कोर्ट ने उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज को अंतरिम राष्ट्रपति नियुक्त कर अपनी संप्रभुता बचाने की कोशिश की है।
इस पूरे घटनाक्रम के पीछे वेनेजुएला के विशाल तेल भंडार को मुख्य कारण माना जा रहा है। ट्रंप ने कड़ी चेतावनी दी है कि यदि मादुरो के समर्थक अमेरिकी शर्तों को नहीं मानते, तो सैन्य कार्रवाई जारी रहेगी। अमेरिका की योजना वेनेजुएला के 50 मिलियन बैरल क्रूड ऑयल को रिफाइन करने और बेचने की है। बुधवार को अमेरिकी बलों ने वेनेजुएला से जुड़े कई तेल टैंकरों को अपने कब्जे में ले लिया।
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने इस सैन्य हस्तक्षेप के बाद की योजना का खुलासा किया है। इस योजना के तीन मुख्य चरण हैं..
स्थिरीकरण: मादुरो की गिरफ्तारी के बाद देश में शांति और नियंत्रण स्थापित करना।
आर्थिक रिकवरी: अमेरिकी तेल कंपनियों को वेनेजुएला के संसाधनों तक पहुंच प्रदान करना।
सत्ता हस्तांतरण: एक नई सरकार के गठन की निगरानी करना जो अमेरिकी हितों के अनुकूल हो।
"हमारे पास अब ऐसी प्रक्रिया है जिससे हम अंतरिम सरकार पर पूरा नियंत्रण और दबाव बनाए रख सकते हैं।" — मार्को रुबियो, अमेरिकी विदेश मंत्री
सोर्स. मीडिया रिपोर्ट

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने हॉर्मुज पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पूर्ण नियंत्रण के दावे पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।
कनाडा में कड़े इमिग्रेशन नियमों के कारण 2026 के शुरुआती छह महीनों में 3,323 भारतीयों को डिपोर्ट किया गया है। जानिए कनाडा बॉर्डर सर्विसेज एजेंसी (CBSA) के आंकड़े और पूरी रिपोर्ट।
जाको राखे सांइयां मार सके न कोई कहावत चरितार्थ हो गई। जी हां... कोलंबिया के पश्चिमी शहर पेरिरा में कुदरत के कहर के बीच एक चमत्कार देखने को मिला है। भयानक भूकंप के 36 घंटे बाद मलबे के नीचे दबी 32 वर्षीय महिला, डेनिएला लार्गो सांचेज को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
अमेरिका की अदालत ने गौतम अदाणी और सागर अदाणी के खिलाफ चल रहे क्रिमिनल चार्ज को 'with prejudice' खारिज कर दिया है।
साउथ अमेरिकी देश कोलंबिया में सोमवार रात आए 7.4 तीव्रता के भूकंप से अब तक 132 लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा 570 लोगों के घायल हो गए हैं। देशभर में 86 इमारतें ढह गईं, जबकि 2000 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं।
नेपाल के इमिग्रेशन विभाग के हालिया आंकड़ों ने वीजा नियमों के उल्लंघन को लेकर चिंता बढ़ा दी है। पिछले पांच वर्षों (2021-2025) में नेपाल से बाहर निकाले गए कुल 2,267 विदेशी नागरिकों में 30.65 प्रतिशत से अधिक अकेले चीन के थे। इस सूची में चीन के बाद अमेरिका और बांग्लादेश का स्थान रहा।
सऊदी अरब के रियाद स्थित मूसा सनैया इलाके में एक सोफा कारखाने में लगी भीषण आग में 16 बांग्लादेशी नागरिकों की मौत हो गई है। सोमवार को बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने इस घटना की पुष्टि करते हुए मृतकों के परिवारों के प्रति गहरा दुख और संवेदना व्यक्त की।
ब्राजील के रियो डी जेनेरियो स्थित एक दुर्गम जंगली इलाके में भीषण हादसा हो गया। यहां एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। इस हादसे में पायलट और 3 पर्यटकों समेत 4 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय फायर अधिकारियों ने पुष्टि की कि मरने वालों में पायलट और तीन यात्री शामिल हैं।
कई देशों पर टैरिफ लगाने को लेकर अपने दूसरे कार्यकाल में लगातार चर्चा में रहे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल, सीनेट से पारित एक विधेयक के बाद ट्रंप को नई ताकत मिलने का अनुमान है। इसका मकसद रूस की तेल से होने वाली कमाई को कम करना है, ताकि उसकी युद्ध लड़ने की क्षमता कमजोर हो सके।
अमेरिकी शोधकर्ताओं ने विज्ञान के क्षेत्र में एक अभूतपूर्व और ऐतिहासिक कामयाबी हासिल की है। स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी की टीम ने एआई का इस्तेमाल करके बिल्कुल नए वायरल डिजाइन तैयार किए हैं, जो लैब के भीतर अपनी कॉपी बनाने में पूरी तरह सक्षम हैं।