जयपुर में मुख्यमंत्री के ऑफिस और इंटरनेशनल एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। इसके बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया। फौरन सीएम ऑफिस के साथ ही एयरपोर्ट पर चेकिंग शुरू की गई, हालांकि एक घंटे की छानबीन के बाद पुलिस को कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।


जयपुर। स्टार समाचार वेब
जयपुर में मुख्यमंत्री के ऑफिस और इंटरनेशनल एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। इसके बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया। फौरन सीएम ऑफिस के साथ ही एयरपोर्ट पर चेकिंग शुरू की गई, हालांकि एक घंटे की छानबीन के बाद पुलिस को कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। दरअसल, शनिवार को जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आफिशियल ईमेल आईडी पर मेल कर लिखा गया- एक से दो घंटे बाद सीएम ऑफिस और एयरपोर्ट को उड़ा दिया जाएगा। एयरपोर्ट पर पुलिस, फायर ब्रिगेड, बम स्क्वॉड और सिविल डिफेंस की टीमों ने छानबीन की। मुख्यमंत्री कार्यालय में भी एंटी बम स्क्वॉड और पुलिस की टीम पहुंची। यहां भी कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।
धमकी भरे ईमेल के सामने आने के बाद पुलिस, सीआईएसएफ, बम निरोधक दस्ते, तोड़फोड़ निरोधक इकाइयों, अग्निशमन दल और नागरिक सुरक्षा दलों सहित कई एजेंसियों ने तुरंत दोनों जगहों की घेराबंदी की और गहन तलाशी ली। इसके अलावा हवाई अड्डे के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक करने के साथ खोजी कुत्तों को तैनात किया गया।
शनिवार का अवकाश होने की वजह से सचिवालय में आम दिनों की तरह अधिकारी और कर्मचारी नहीं पहुंचे हैं। सिर्फ चुनिंदा अधिकारी-कर्मचारी ही मुख्यमंत्री कार्यालय पहुंचे थे। बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद अब उन्हें भी कार्यालय से दूर कर दिया गया है। सिर्फ एंटी बम स्क्वॉड और इंटेलिजेंस की टीम ही मुख्यमंत्री कार्यालय में मौजूद है।
जयपुर एयरपोर्ट पर आए मेल में लिखा है- जयपुर एयरपोर्ट पर 4 एक्सप्लोसिव डिवाइस लगाई गई है। टर्मिनल-1, टर्मिनल-2 पर 4 नाइट्रिक इम्प्रोवाइज्ड ईडी प्लांट किए गए हैं। सुबह 11 बजे ईडी के एक्टिवेट किए जाने की धमकी दी गई थी। मेल में तमिलनाडु सरकार को लेकर आरोप लगाए गए। इसमें लिखा गया कि एमके स्टॉलिन के यूएस दौरे के दौरान एक आईपीएस को हनीट्रैप किया और पत्रकार को अपने फेवर में लिया। अनाथालयों से छोटी गरीब बच्चियों को लाकर यौन शोषण करवा रहे हैं।
इससे पहले भी कई बार धमकियां मिल चुकी हैं, जिसमें स्कूलों, अदालतों, मेट्रो स्टेशनों, अस्पतालों, स्टेडियमों और सरकारी कार्यालयों जैसे सार्वजनिक स्थानों को निशाना बनाने की बात कही गई थी। इससे पहले हाल के दिनों में जयपुर के विद्याधर नगर के एक निजी स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। जिसके बाद विद्यालय को खाली कराया गया।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर टिप्पणी से जुड़े मानहानि मामले में राहुल गांधी के खिलाफ एमपी/एमएलए कोर्ट में सुनवाई पूरी। 26 अक्टूबर 2026 को आएगा फैसला।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, 'स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन' (SIR), जंतर-मंतर बैन और मेट्रो पाबंदियों से जुड़ी सभी याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट 15 अक्टूबर को एक साथ सुनवाई करेगा। जानिए CJI सूर्यकांत की पीठ का पूरा फैसला।
दिल्ली में ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि दुनिया भारत की प्रतिभा और किफायती दवाओं पर भरोसा करती है।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आज शाम अपने आवास पर 'इंडिया' गठबंधन के सांसदों को हाई टी के लिए बुलाया है। बैठक में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे, 'वोट चोरी' के विरोध और एसआईआर (SIR) के मुद्दे पर आगे की रणनीति पर चर्चा होगी।
दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करने पहुंचे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
दिल्ली में विपक्ष के विरोध प्रदर्शन पर पुलिस ने दर्ज की FIR। राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे समेत 11 नेताओं की याचिका में सुप्रीम कोर्ट ने निकाली कमियां।
केंद्र सरकार ने 6 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त किए हैं। ओम प्रकाश माथुर को केरल, डॉ. सुधा यादव को कर्नाटक, राजेंद्र आर्लेकर को तमिलनाडु, बृज मोहन राम को ओडिशा, ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड और दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाया गया है। पढ़ें पूरी सूची।
दिल्ली पुलिस द्वारा जंतर-मंतर को विरोध प्रदर्शन स्थलों की सूची से हटाने पर कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दीपके और सौरव दास ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। जानिए पूरी खबर विस्तार से।
मणिपुर में नगा-कुकी संघर्ष के बीच फिर हिंसा भड़की। 48 घंटे में 10 लोगों की मौत, कांगपोकपी में व्यक्ति का सिर कलम। नागा संगठन ने सरकार को दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम।
चुनाव आयोग में कथित अनियमितताओं और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर इंडिया ब्लॉक का दिल्ली में बड़ा प्रदर्शन। जानिए राहुल गांधी, अखिलेश यादव और अन्य विपक्षी नेताओं के लाइव अपडेट्स।