राजस्थान के जैसलमेर में बस अग्निकांड का शिकार 20 लोगों की पहचान के लिए डीएनए सैंपलिंग शुरू हो गई है। अपनों की तलाश कर रहे परिवारों के दो सदस्यों के सैंपल लिए जा रहे हैं। डीएनए सैंपलिंग के लिए जोधपुर के महात्मा गांधी और जैसलमेर के जवाहिर हॉस्पिटल में अरेंजमेंट किए गए हैं।

राजस्थान के जैसलमेर जिले में एक निजी बस अचानक आग की चपेट में आ गई।
जोधपुर। स्टार समाचार वेब
राजस्थान के जैसलमेर में बस अग्निकांड का शिकार 20 लोगों की पहचान के लिए डीएनए सैंपलिंग शुरू हो गई है। अपनों की तलाश कर रहे परिवारों के दो सदस्यों के सैंपल लिए जा रहे हैं। डीएनए सैंपलिंग के लिए जोधपुर के महात्मा गांधी और जैसलमेर के जवाहिर हॉस्पिटल में अरेंजमेंट किए गए हैं। मंगलवार देर रात 19 शवों को जोधपुर लाया गया। इनमें एक पोटली भी थी, जिसमें केवल हड्डियां थीं। वहीं, एक व्यक्ति का शव पहले से ही जोधपुर में था। दरअसल, मंगलवार की दोपहर को राजस्थान के जैसलमेर जिले में एक निजी बस अचानक आग की चपेट में आ गई, जिसमें लगभग 20 यात्रियों की मौत हो गई और 16 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। 57 यात्रियों को लेकर जोधपुर की ओर जा रही बस में यह हादसा जैसलमेर-जोधपुर हाइवे पर हुआ। बेकसूरों को जिंदा जला देने वाले इस दर्दनाक हादसे में कई और चीजें सामने आ रही हैं।

हादसे वाली बस को नॉर्मल से अउ में मॉडिफाई करवाया गया था। इसी सेंट्रल अउ में शॉर्ट सर्किट हादसे का कारण बना। केके ट्रैवल्स की नयी इस बस को 5 दिन पहले ही इस रूट पर लगाया था। आग लगते ही धुआं भरने से बस का दरवाजा बंद हो गया था, जिसके चलते लोग छटपटाकर रह गए, लेकिन समय होने के बावजूद बाहर नहीं निकल सके।
मौके पर पहुंचे थईयात गांव निवासी कस्तूर सिंह ने घटना की पूरी जानकारी दी। उन्होंने बताया-लोग कांच तोड़कर कूदे और जान बचा लेने की गुहार लगाते रहे। हादसे के दौरान काफी देर तक कोई फायर ब्रिगेड नहीं आई। आखिर में आर्मी ने जेसीबी लगाकर बस का गेट तोड़ा और लोगों का रेस्क्यू किया। कस्तूर सिंह ने दावा किया कि बस से 16 लोगों को ही बाहर निकाला गया।

सेना का जवान परिवार सहित जिंदा जला। महेंद्र, अपनी पत्नी पार्वती, बेटी खुशबू-दीक्षा व बेटे शौर्य के साथ जोधपुर छुट्टी मनाने आ रहे थे।
महेंद्र जैसलमेर में सेना के गोला बारूद डिपो में कार्यरत थे और शहर में इंद्रा कॉलोनी में किराए के मकान में रहता थे। वे दीपावली मनाने के लिए परिवार के पास गांव जा रहे थे। जैसलमेर के एक स्थानीय पत्रकार राजेन्द्र सिंह भी इस बस हादसे में जिंदा जल गए। वे एक उद्घाटन में पोकरण जा रहे थे। घायलों में एक कपल भी है, जो प्री-वेडिंग शूट कराकर जोधपुर लौट रहा था।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक द्विपक्षीय बैठक। पीएम मोदी और पीएम सनाए ताकाइची ने एआई, फार्मा और रक्षा सहयोग पर किए हस्ताक्षर।
सुप्रीम कोर्ट ने AI द्वारा तैयार मनगढ़ंत कानूनी उदाहरणों पर आधारित NCLT के फैसलों को रद कर दिया। कोर्ट ने AI के खतरनाक 'हैलुसिनेशन' और न्यायिक प्रक्रिया में इंसानी नियंत्रण की अनिवार्यता पर जोर दिया।
जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाईची भारत की 3-दिवसीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचीं। राष्ट्रपति भवन में भव्य स्वागत। पीएम मोदी के साथ 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में द्विपक्षीय संबंधों पर होगी चर्चा।
व्हाट्सएप के नए यूजरनेम फीचर पर सुरक्षा और गोपनीयता को लेकर विवाद। जानिए सरकार ने क्यों लगाई रोक, क्या है 'यूजरनेम की' और कैसे काम करेगा यह नया फीचर।
बेंगलुरु के मादापट्टना में पत्थर की खदान में बड़ा हादसा। 40 फीट ऊंची चट्टान गिरने से 7 मजदूरों की मौत। राहत और बचाव कार्य जारी, सुरक्षा मानकों की जांच शुरू।
बेंगलुरु के कैपजेमिनी कैंपस डे-केयर में 2 साल के बच्चे के साथ हुई बदसलूकी। वीडियो वायरल होने के बाद 5 महिला स्टाफ पर FIR, कंपनी ने केंद्र बंद किया।
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में ट्रस्ट के सदस्यों में आपसी आरोप-प्रत्यारोप शुरू। मुख्य आरोपियों से 80 लाख की बरामदगी के बाद अब अवैध निर्माणों पर बुलडोजर की तैयारी।
केंद्रीय कैबिनेट ने दिल्ली में 6-लेन द्वारका टनल और यूपी में कानपुर-कबरई 4-लेन हाईवे को दी मंजूरी। जानिए इस 14,115 करोड़ के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट की पूरी जानकारी।
पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस में आरोपी चेतन का लोहगढ़ किले पर गेट एनालिसिस किया गया। वहीं, सोशल मीडिया पर सिया-केतन का प्री-वेडिंग वीडियो 'बस आज की रात है जिंदगी' जमकर वायरल हो रहा है।
वाराणसी के दालमंडी में सड़क चौड़ीकरण के लिए मुस्लिम समुदाय ने दिखाई मिसाल। कॉरिडोर परियोजना के लिए मस्जिदों के हिस्सों को खुद हटाकर पेश की गंगा-जमुनी तहजीब की नई मिसाल।