×

धर्म बदल कर एससी-एसटी लाभ लेना संविधान के साथ धोखाधड़ी

By: Arvind Mishra

Dec 03, 202512:02 PM

view20

view0

धर्म बदल कर एससी-एसटी लाभ लेना संविधान के साथ धोखाधड़ी

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यह महत्वपूर्ण आदेश दिया है।

  • इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी सरकार को दिया आदेश
  • कोर्ट का सख्त रुख: आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा

प्रयागराज। स्टार समाचार वेब

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश देते हुए धर्म परिवर्तन कर ईसाई बनने के बाद भी अनुसूचित जाति के लाभ लेते रहने को संविधान के साथ धोखा करार दिया है। कोर्ट ने उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक मशीनरी को निर्देश दिया है कि जो लोग ईसाई बन गए हैं, उन्हें एससी समुदाय के लिए बने लाभ मिलना तुरंत बंद किया जाए। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यह महत्वपूर्ण आदेश दिया है। उत्तर प्रदेश में ईसाई धर्म अपनाने के बावजूद अनुसूचित जाति के लाभ लेते रहने वाले व्यक्तियों के खिलाफ यह कार्रवाई की जाएगी। कोर्ट ने कहा कि ईसाई बनने के बाद आरक्षण के लिए हिंदू बने रहना धोखाधड़ी है, क्योंकि धर्म परिवर्तन कर ईसाई बनने पर व्यक्ति अपनी मूल जाति का दर्जा खो देता है और उसे एससी-एसटी का लाभ लेने का अधिकार नहीं रहता।

महाराजगंज के एक केस से आया आदेश

अदालत का यह रुख महाराजगंज के एक मामले के बाद सामने आया। यहां एक व्यक्ति ने ईसाई बनने के बावजूद अपने हलफनामे में अपना धर्म हिंदू बताया था और लगातार आरक्षण का लाभ ले रहा था। कोर्ट ने इसे गंभीरता से लिया और कहा कि यह संविधान पर धोखा है। हाईकोर्ट ने इस तरह के मामलों को रोकने के लिए व्यापक निर्देश जारी किया है।

चार महीने में कार्रवाई का आदेश

कोर्ट ने इस आदेश के साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव और यूपी के सभी कलेक्टरों को निर्देश दिया है। इन अधिकारियों को चार महीने के भीतर ऐसे केसों को रोकने के लिए कार्रवाई करनी होगी। हाईकोर्ट चाहता है कि धर्मांतरण के बाद आरक्षण के दुरुपयोग पर कानूनी कार्रवाई हो।

COMMENTS (0)

RELATED POST

सोनिया गांधी: नागरिकता से पहले ‘मतदाता’ पर 21 को होगी सुनवाई

सोनिया गांधी: नागरिकता से पहले ‘मतदाता’ पर 21 को होगी सुनवाई

नागरिकता से पहले मतदाता सूची में नाम दर्ज पर विवाद को लेकर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने राउज एवेन्यू कोर्ट में अपने खिलाफ दाखिल रिवीजन पिटीशन पर लिखित जवाब पेश किया है। सोनिया गांधी की ओर से दाखिल जवाबी हलफनामे पर अदालत अब 21 फरवरी को अगली सुनवाई करेगी।

Loading...

Feb 07, 20261:23 PM

आतंकी की नापाक चेतावनी... आगरा को लगाएंगे आग और दहलाएंगे दिल्ली 

आतंकी की नापाक चेतावनी... आगरा को लगाएंगे आग और दहलाएंगे दिल्ली 

कश्मीर सॉलिडैरिटी डे पर जैश-ए-मुहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों ने पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में सार्वजनिक रैलियां की। इस दौरान लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष आतंकी सैयद अब्दुल रहमान नकवी ने दिल्ली-आगरा और ढक्कन समेत भारत के दूसरे बड़े शहरों पर हमले की खुली चेतावनी दी है।

Loading...

Feb 07, 202612:55 PM

महाराष्ट्र: चार दशक बाद... भाजपा की रितु होंगी बीएमसी की महापौर

महाराष्ट्र: चार दशक बाद... भाजपा की रितु होंगी बीएमसी की महापौर

महाराष्ट्र के निकाय चुनाव में परिणाम जारी होने के बाद जारी खींचतान आज थम गई। जी हां... बीएमसी चुनाव में जीत के बाद अब मेयर को लेकर जारी सस्पेंस खत्म हो गया है। मुंबई की मेयर बीजेपी की रितु तावड़े होंगी। जबकि डिप्टी मेयर शिवसेना के संजय घाड़ी होंगे।

Loading...

Feb 07, 202612:01 PM

 पीएम बोले- मेक इन इंडिया को मिलेगी मजबूती, रोजगार के खुलेंगे द्वार

 पीएम बोले- मेक इन इंडिया को मिलेगी मजबूती, रोजगार के खुलेंगे द्वार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी शनिवार को भारत-अमेरिका के बीच अंतरिम व्यापार समझौते के लिए नए घोषित फ्रेमवर्क की तारीफ करते हुए कहा कि यह दोनों देशों के बीच पार्टनरशिप की बढ़ती गहराई, विश्वास और गतिशीलता को दिखाता है। दरअसल, पीएम ने एक्स पर वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा-भारत और अमेरिका के लिए बहुत ही अच्छी खबर है।

Loading...

Feb 07, 202611:23 AM

पाक को झटका: अमेरिकी नक्शे में पीओके सहित पूरा जम्मू-कश्मीर भारत का

पाक को झटका: अमेरिकी नक्शे में पीओके सहित पूरा जम्मू-कश्मीर भारत का

भारत-अमेरिका के बीच अंतरिम ट्रेड समझौते को लेकर सहमति बन गई है और दोनों देशों ने आधिकारिक बयान भी साझा किए हैं। इस बीच पाकिस्तान को बहुत बड़ा झटका लगा है। अमेरिका ने जम्मू-कश्मीर को भारत का हिस्सा माना है, जिसमें पीओके भी शामिल है।

Loading...

Feb 07, 202610:54 AM