दिल्ली स्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान राष्ट्रगीत वंदे मातरम के गायन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। वहीं, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी इस मामले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं पर तीखा हमला बोला है।

चटर्जी पत्र में आजादी की लड़ाई में गीत की भूमिका का किया जिक्र
1905 के कांग्रेस अधिवेशन से लेकर 1938 तक के प्रसंग गिनाए
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने भी कांग्रेस नेताओं पर तीखा हमला बोला
नई दिल्ली/भोपाल। स्टार समाचार वेब
दिल्ली स्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान राष्ट्रगीत वंदे मातरम के गायन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। राष्ट्रीय गीत के पूर्ण संस्करण के गायन के दौरान हुई घटना पर आपत्ति जताते हुए भाजपा विधायक और बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय के वंशज सुमित्रो चटर्जी ने सोनिया गांधी को पत्र लिखकर देश के नागरिकों और पश्चिम बंगाल की जनता से बिना शर्त माफी मांगने की मांग की है। वहीं, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी इस मामले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं पर तीखा हमला बोला है।
कांग्रेस ने ऐतिहासिक गलती को दोहराया
सुमित्रो चटर्जी ने पत्र में लिखा कि जब देश आजादी की 80वीं वर्षगांठ मना रहा था, उस समय कांग्रेस मुख्यालय में हुई घटना एक दुर्भाग्यपूर्ण और ऐतिहासिक गलती को दोहराने जैसी थी। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम का पूरा संस्करण गाए जाने के दौरान सोनिया गांधी की नाराजगी और इसे रोकने के प्रयासों ने उन्हें गहरा दुख पहुंचाया है।
देश के लाखों शहीदों का अपमान
चटर्जी ने अरबिंदो का हवाला देते हुए लिखा कि वंदे मातरम महज एक गीत नहीं, बल्कि देशभक्ति का मंत्र था, जिसने खुदीराम बोस जैसे अनगिनत क्रांतिकारियों को हंसते-हंसते फांसी के फंदे को चूमने की प्रेरणा दी। राष्ट्रगीत के प्रति असहिष्णुता दिखाना शहीदों के बलिदान का सीधा अपमान है।
ऐतिहासिक संदर्भों का उल्लेख
अपने पत्र में उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े कई ऐतिहासिक पड़ाव गिनाए। 1896 कलकत्ता अधिवेशन में रवींद्रनाथ टैगोर द्वारा वंदे मातरम का गायन। 1905 बनारस अधिवेशन के दौरान सरला देवी चौधरानी द्वारा पूरा गीत गाया जाना और बंगाल विभाजन के दौरान बिपिन चंद्र पाल के नेतृत्व में स्वदेशी आंदोलन का प्रतीक बनना। 1909-1938 में बाल गंगाधर तिलक के समर्थन में समर्थकों द्वारा गायन और उस्मानिया यूनिवर्सिटी में राष्ट्रवादी छात्र आंदोलन।
मप्र के मुख्यमंत्री मोहन यादव का कांग्रेस पर प्रहार
इधर, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी इस घटनाक्रम की कड़े शब्दों में निंदा की है। सीएम ने कहा कि 15 अगस्त के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से वंदे मातरम का पूरा गीत गवाया, जिससे पूरा देश गौरवान्वित हुआ। उन्होंने कहा कि आजादी के दीवानों ने जिस गीत को गाकर अपने प्राण न्योछावर किए, उसका अपमान करना अत्यंत निंदनीय है। सोनिया गांधी और राहुल गांधी सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को इस कृत्य के लिए तुरंत देश से माफी मांगनी चाहिए।
यह भी पढ़िए...
भारत: सरकारी समारोह और स्कूलों में अब वंदे मातरम् बजाना अनिवार्य
पीएम मोदी बोले- हमारा वंदे मातरम और इथियोपिया का राष्ट्रगान एक जैसा


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
पुणे से गुवाहाटी जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 0623 में तकनीकी खराबी के बाद पुणे एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी घोषित। सभी 192 यात्री सुरक्षित, जानिए पूरी खबर।
संसद का शीतकालीन सत्र दिसंबर के पहले सप्ताह में शुरू हो सकता है। सरकार लोकसभा सीटें 850 करने और महिला आरक्षण को परिसीमन से जोड़ने वाला संविधान संशोधन बिल लाने की तैयारी में है, वहीं विपक्ष SIR प्रक्रिया को लेकर आक्रामक है।
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में मारे गए दो एसपीओ के शवों को डंपर ट्रक में ले जाने पर बीजेपी विधायक शगुन परिहार ने तीखा रोष जताया है। उन्होंने इसे जवानों का अपमान बताया है।
हालिया चुनावों में डाले गए और गिने गए वोटों के आंकड़ों को लेकर उठ रहे सवालों के मद्देनजर चुनाव आयोग चुनाव प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाने जा रहा है। आयोग ने एक नई व्यवस्था के तहत राजनीतिक दलों के लिए मतदान और मतगणना से जुड़े फॉर्म-17 सी को अनिवार्य रूप से प्राप्त करना जरूरी कर दिया है।
एलन मस्क के स्टारशिप ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। स्पेसएक्स के स्टारशिप अंतरिक्ष यान ने कक्षा से 22 घंटे की यात्रा के बाद लौटकर टेक्सास के लॉन्च टॉवर पर विशाल मैकेनिकल आर्म्स (मेकाजिला) द्वारा हवा में ही सफलतापूर्वक पकड़ लिया गया।
छत्तीसगढ़ में करोड़ों के शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने बड़ा एक्शन लिया है। ईडी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल से जुड़ी कुम्हारी-जंजगीरी स्थित विट्ठल ग्रीन कॉलोनी के 355 प्लॉटों को जब्त कर लिया है।
गुजरात के सूरत शहर स्थित खरवासा इलाके के एक कपड़ा गोदाम में शनिवार को भीषण आग लग गई। दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने और राहत-बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। इस घटना में लाखों के नुकसान की आशंका है।
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली के डॉक्टरों ने चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक और अभूतपूर्व सफलता हासिल की है। संस्थान के डॉक्टरों ने गर्भ में पल रहे 25 सप्ताह के एक शिशु की रीढ़ की हड्डी की ओपन सर्जरी सफलतापूर्वक पूरी की है।
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार तड़के अयोध्या से आगरा जा रही मिनी ट्रैवलर बस आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में बस सवार 13 यात्री घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
असम के काजीरंगा में शुक्रवार को तेज रफ्तार मिनी बस और कंटेनर ट्रक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में कई छात्रों समेत दर्जनों लोगों की मौत हो गई है।