उत्तर भारत में मानसून की भीषण बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान समेत कई राज्यों में भारी बारिश, जलभराव और भूस्खलन ने तबाही मचा रखी है। प्रयागराज में बाढ़ का अलर्ट जारी किया गया है।

लखनऊ- घरों में तीन घंटे में दो फीट तक पानी भरा
मथुरा में बारिश के बाद अंडरपास में पानी भर गया
हरियाणा: अंबाला में बारिश के बाद सड़क लबलब

भोपाल/नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
उत्तर भारत में मानसून की भीषण बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान समेत कई राज्यों में भारी बारिश, जलभराव और भूस्खलन ने तबाही मचा रखी है। वहीं पूर्वी हिस्से में मानसून टर्फ सक्रिय होने से मध्यप्रदेश के जबलपुर, रीवा और शहडोल संभाग के 18 जिलों में अगले तीन दिनों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इधर, लखनऊ में महज तीन घंटे की बारिश में सड़कों पर दो फीट तक पानी भर गया, जिससे पॉश इलाके जानकीपुरम के घरों व बेडरूम तक जलभराव हो गया। गंगा, यमुना और शारदा समेत 11 नदियां उफान पर हैं। चित्रकूट में मंदाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ने से यूपी और एमपी को जोड़ने वाला अंतरराज्यीय पुल डूब गया है। प्रयागराज में बाढ़ का अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तराखंड: चमोली में भारी बारिश के चलते बाजपुर के पास पहाड़ खिसकने से बद्रीनाथ हाईवे बंद हो गया है। प्रदेश में लैंडस्लाइड की वजह से 92 से अधिक सड़कें ठप हैं। देहरादून, नैनीताल समेत 5 जिलों में भारी बारिश का आरेंज अलर्ट है।
हिमाचल प्रदेश: मानसून के दौरान अब तक विभिन्न हादसों में 183 लोगों की मौत दर्ज की जा चुकी है, जबकि राज्य में 100 से अधिक सड़कें बंद पड़ी हैं।
राजस्थान-हरियाणा: धौलपुर के दमोह झरने के पास पानी बढ़ने से फंसे दो युवकों का रेस्क्यू किया गया। हरियाणा के अंबाला और सोनीपत में भारी जलभराव हुआ है, जबकि भिवानी में सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई।
छत्तीसगढ-ओडिशा: कोरबा के मिनीमाता बांगो डैम के जलस्तर में वृद्धि के चलते 5 गेट खोलने पड़े। ओडिशा के जाजपुर में कानी नदी के उफान से घुटनों तक पानी भर गया है।
दो दिनों का मौसम पूर्वानुमान
17 अगस्त: ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भारी से अति भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। यूपी, उत्तराखंड, हिमाचल, बिहार, झारखंड, असम और जम्मू-कश्मीर में आरेंज अलर्ट रहेगा। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में यलो अलर्ट रहेगा।
18 अगस्त: उत्तराखंड, झारखंड और ओडिशा में बारिश का आॅरेंज अलर्ट रहेगा, जबकि उत्तर भारत के अधिकतर हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना के तहत यलो अलर्ट जारी किया गया है।
यह भी पढ़िए...
मुंबई के घाटकोपर इलाके में भारी बारिश के कारण भूस्खलन, छह लोगों की मौत... चार घायल
एमपी में आफत की बारिश: डिंडोरी में नर्मदा समेत तीन नदियां उफान पर, जबलपुर-मंडला से टूटा संपर्क
एमपी के शिवपुरी में उफान पर नदियां, गांवों में घुसा पानी... देश के कई राज्यों में भी आफत की बारिश


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।
इंडियन कोस्ट गार्ड ने नशीले पदार्थों की तस्करी की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया है। इस आपरेशन में इंडियन कोस्ट गार्ड को गुजरात के एंटी-टेररिज्म स्क्वाड का भी साथ मिला। ये कार्रवाई लक्षद्वीप के पश्चिम में अरब सागर में समुद्री रास्ते पर की गई है।
पश्चिम बंगाल की राजनीति में उस वक्त हड़कंप मच गया जब प्रवर्तन निदेशालय ने राज्य के पूर्व पर्यटन मंत्री और प्रसिद्ध गायक-नेता इंद्रनील सेन से जुड़े परिसरों पर छापामार कार्रवाई की। ईडी की टीमों ने पूरे शहर में एक साथ कार्रवाई करते हुए कुल 15 परिसरों और 10 प्रमुख ठिकानों की गहन तलाशी ली।