उत्तराखंड में भी मध्यप्रदेश के जबलपुर बरगी डैम जैसा हादसा हो गया। हालांकि यहां सभी सैलानियों का सुरक्षित निलका लिया गया है। दरअसल, टिहरी झील में डोबरा-चाटी के पास बीती देर शाम को तेज आंधी-तूफान के कारण फ्लोटिंग हटमेंट टूट गए।
उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के दो लाख परीक्षार्थियों का इंतजार आज यानी शनिवार को खत्म हो गया है। राज्य के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने परिणाम की घोषणा कर दी है। हाईस्कूल में रामनगर के एमपी इंटर कॉलेज के अक्षत गोयल ने 500 में से 491 अंक लाकर टॉप किया।
उत्तराखंड के रेलवे स्टेशन की पिट लाइन में मरम्मत कार्य के दौरान आज यानी शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। रेलगाड़ी के पीछे लगने वाला जनरेटर और गार्ड कोच अचानक बिना इंजन के ही ढलान की ओर चल पड़ा। करीब 150 मीटर दूर जाकर पटरी से उतर गया।
उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल में खाली पांचों सीट पर आज नए मंत्रियों ने शपथ ली। राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल रिटा. गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मौजूद रहे।
देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदल गया है। मध्य प्रदेश के भोपाल, ग्वालियर में आज सुबह सुबह बारिश हुई। मौसम विभाग ने दर्जनभर जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इससे पहले रतलाम, श्योपुर, मुरैना, शिवपुरी, मंदसौर समेत 20 जिलों में ओले गिरे थे। वहीं राजस्थान के 11 जिलों में तेज आंधी-बारिश को लेकर आरेंज अलर्ट जारी है।
उत्तराखंड के विकासनगर में सुबह बड़ा हादसा हो गया। हिमाचल की रोडवेज बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ ने बचाव अभियान शुरू कर दिया है। बस में 30 से अधिक यात्री सवार थे। एसडीआरएफ की टीम बचाव अभियान में जुट गई है।
बसंत पंचमी पर दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदल गया। दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ समेत एनसीआर में बारिश हुई है। उत्तर भारत में हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिया जारी रहेगा।



















