उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित पीपलकोटी में विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की निर्माणाधीन टनल में गुरुवार शाम एक भीषण हादसा हो गया। टनल में अचानक हुए भूधंसाव, पानी के रिसाव और मलबे के कारण 24 मजदूर फंस गए।

पीपलकोटी में 15 घंटे से जारी रेस्क्यू आपरेशन, मलबे और पानी ने बढ़ाई राहत कार्य में चुनौती
टनल से 14 मजदूरों को सुरक्षित निकाला गया, एक गंभीर घायल श्रीनगर हायर सेंटर रेफर
एनडीआरएफ, एसडीआरएफ-सेना तैनात, केंद्र ने हर संभव मदद का दिया आश्वासन

चमोली। स्टार समाचार वेब
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित पीपलकोटी में विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की निर्माणाधीन टनल में गुरुवार शाम एक भीषण हादसा हो गया। टनल में अचानक हुए भूधंसाव, पानी के रिसाव और मलबे के कारण 24 मजदूर फंस गए। पिछले 15 घंटों से जारी व्यापक रेस्क्यू आपरेशन में अब तक 14 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। हालांकि, इस हादसे में 7 श्रमिकों की मौत हो चुकी है, जबकि तीन मजदूर अब भी टनल के अंदर फंसे हुए हैं। आज यानी शुक्रवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने खुद ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने टनल के भीतर जाकर रेस्क्यू आपरेशन का जायजा लिया और अधिकारियों को बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। सीएम इसके बाद गोपेश्वर जिला अस्पताल में भर्ती घायलों से मिलने भी जाएंगे।
1.5 किमी हिस्से में हुआ भूधंसाव
अधिकारियों के अनुसार, हादसा गुरुवार शाम 7 बजे मायापुर (पीपलकोटी) में हुआ। तीन किलोमीटर लंबी टीआरटी टनल के लगभग 1.50 किमी हिस्से में अचानक तेज आवाज के साथ भारी भूस्खलन हुआ और पानी का रिसाव शुरू हो गया। देखते ही देखते टनल के अंदर कीचड़, पत्थर और पानी भर गया, जिससे वहां काम कर रहे मजदूर फंस गए। हादसे के तुरंत बाद टनल की बिजली गुल हो गई और आॅक्सीजन का स्तर तेजी से घटने लगा, जिससे बचाव कार्य में भारी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।
युद्ध स्तर पर राहत और बचाव कार्य
कलेक्टर गौरव कुमार खुद रेस्क्यू अभियान की निगरानी कर रहे हैं। घटनास्थल पर भारी पुलिस बल के साथ एनडीआरएफ (27 जवान), एसडीआरएफ (42 जवान), डीआरएफ-फायर सर्विस की टीमें तैनात हैं। इसके अलावा गौचर और जोशीमठ से सेना और आईटीबीपी की अतिरिक्त टीमों को भी बुला लिया गया है।
केंद्र से मिल रही हर संभव मदद
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा-टनल में 22 से अधिक लोगों के फंसे होने की सूचना थी, जिनमें से 19 को रेस्क्यू कर लिया गया है। दुर्भाग्यवश कुछ श्रमिकों की जान गई है। टनल में अभी भी 3 लोग फंसे हैं जिन्हें जल्द से जल्द सुरक्षित बाहर निकालने के लिए टीमें जुटी हुई हैं। केंद्र सरकार से भी लगातार संपर्क बना हुआ है और हर संभव मदद मिल रही है।
घायलों का उपचार जारी
सुरक्षित निकाले गए 14 मजदूरों में से 13 का इलाज गोपेश्वर के जिला अस्पताल में चल रहा है, जबकि एक गंभीर रूप से घायल श्रमिक को बेहतर इलाज के लिए श्रीनगर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। प्रशासन की पहली प्राथमिकता टनल में फंसे अंतिम 3 मजदूरों को सकुशल बाहर निकालना है।
धमाके जैसी आवाज और अचानक घुसा मलबा
जिला अस्पताल गोपेश्वर में इलाज करा रहे घायलों ने हादसे की भयानक तस्वीर बयां की। छत्तीसगढ़ निवासी घायल सुनील दीवान ने बताया, हम 17 लोग टनल के अंदर सरिया से शटरिंग का काम कर रहे थे। अचानक 150 मीटर दूर तेज धमाके के साथ भारी मलबा और पानी अंदर घुस आया। धक्का इतना तेज था कि लोग दूर जा गिरे। आक्सीजन कम होने से दम घुटने लगा था, बचाओ-बचाओ की चीखें गूंज रही थीं।
आधा शरीर कीचड़ में धंस गया था
एक अन्य घायल ने बताया कि बिजली गुल होते ही चारों तरफ अंधेरा छा गया। वह आधे शरीर तक कीचड़ और मलबे में फंस गए थे, जैसे-तैसे घसीटकर खुद की जान बचाई। वहीं ओडिशा निवासी जगेश्वर (पंप आपरेटर) ने बताया कि शाम 6:10 बजे टनल के गहरे हिस्से से एक भयावह आवाज आई और बिजली चली गई। उन्होंने तुरंत बाहर भागकर अन्य साथियों को सतर्क किया।
यह भी पढ़िए...
सिक्किम: निर्माणाधीन टनल पर भूस्खलन... आठ श्रमिकों की मौत... 19 फंसे... मलबे से सुरंग बंद
भारत: उत्तराखंड में भू-स्खलन, 1000 लोग फंसे... यूपी में 19 लोगों की मौत और मध्यप्रदेश भी तरबतर


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अहमदाबाद 2008 सीरियल ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए मौत की सजा पाए दोषी अहमद बाव उर्फ अब्बू अबूबकर बरेलवी की फांसी पर रोक लगा दी है। गुजरात हाईकोर्ट ने इसके पहले इसकी सजा को बरकरार रखा था।
दिल्ली हाई कोर्ट ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के पक्ष में अहम फैसला सुनाते हुए बच्चों को संपत्ति से बेदखल करने के नियम को वैध ठहराया है।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।