उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस में अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। यह फैसला उनके निज सचिव चंदन सिंह जीना के ठिकाने पर ईडी की छापेमारी के एक दिन बाद आया है। रावत ने कहा कि वह नहीं चाहते कि उनकी वजह से कांग्रेस के भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे संघर्ष पर कोई सवाल उठे। उन्होंने फेसबुक पोस्ट के जरिए अपने फैसले की जानकारी दी।

निज सचिव ठिकानों पर ईडी के एक्शन के बाद बड़ा फैसला
पीए और उनके परिवार के खातों में मौजूद 52.16 लाख फ्रीज
देहरादून। स्टार समाचार वेब
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस में अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। यह फैसला उनके निज सचिव चंदन सिंह जीना के ठिकाने पर ईडी की छापेमारी के एक दिन बाद आया है। रावत ने कहा कि वह नहीं चाहते कि उनकी वजह से कांग्रेस के भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे संघर्ष पर कोई सवाल उठे। उन्होंने फेसबुक पोस्ट के जरिए अपने फैसले की जानकारी दी। दरअसल, ईडी ने 2016 की ग्राम पंचायत विकास अधिकारी परीक्षा में गड़बड़ी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में देहरादून में कई जगहों पर छापेमारी की थी। इनमें चंदन सिंह जीना का घर भी शामिल था। ईडी के मुताबिक, वहां से 32 लाख रुपए की बेहिसाबी नकदी, करीब 200.5 ग्राम सोना और 12 लग्जरी घड़ियां मिली हैं। ईडी ने जीना और उनके परिवार के बैंक खातों में मौजूद 52.16 लाख भी फ्रीज किए हैं। जीना पहले रावत के मुख्यमंत्री कार्यकाल में ओएसडी रह चुके हैं। अभी वह उनके पीए के तौर पर काम कर रहे हैं।
जांच में सामने आएगा सच
हरीश रावत ने कहा कि उनके सहयोगी के घर से नकदी और जेवर बरामद होने के जो दावे टीवी पर दिखाए जा रहे हैं, उनका सच जांच के बाद ही सामने आएगा। उन्होंने चंदन सिंह जीना को अपना पुराना सहयोगी बताते हुए कहा कि अगर भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी का कोई भी आरोप साबित होता है, तो यह उनके लिए शर्मिंदगी की बात होगी, हालांकि उन्हें ऐसे आरोपों पर बिल्कुल यकीन नहीं है।
दोनों पद से खुद को किया अलग
रावत ने आरोप लगाया कि चुनाव से पहले माहौल बिगाड़ने और एक नया नैरेटिव बनाने के लिए उनके बजाय सहयोगी के ठिकाने पर कार्रवाई की गई है। उन्होंने साफ किया कि पार्टी की साख और संघर्ष को आंच न आए, इसलिए वे प्रदेश कार्यकारिणी और कांग्रेस कार्यसमिति दोनों पदों से अलग हो रहे हैं।
भर्ती में गड़बड़ी पर चूक के लिए मांगी माफी
अपने कार्यकाल का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि उस तीन साल के दौर में 42 हजार से ज्यादा सरकारी पदों पर भर्तियां निकाली गई थीं। नियुक्तियों की प्रक्रिया में अगर अनजाने में भी कोई चूक हुई है, तो वे इसके लिए राज्य के लोगों से माफी मांगते हैं। भर्ती आयोग के तत्कालीन अध्यक्ष की तैनाती पर अपनी बात रखते हुए उन्होंने साफ किया कि शिकायत सामने आते ही उस अफसर को हटा दिया गया था। यह फैसला पूरी तरह पुराने सेवा रिकॉर्ड और मेरिट के आधार पर लिया गया था।
2016 की परीक्षा में गड़बड़ी की जांच
ईडी की कार्रवाई 2016 की ग्राम पंचायत विकास अधिकारी परीक्षा में अनियमितताओं से जुड़ी है। एजेंसी ने तत्कालीन यूकेएसएसएससी चेयरमैन, सचिव, परीक्षा नियंत्रक, ओएमआर शीट की प्रोसेसिंग करने वाली निजी कंप्यूटर एजेंसी के मालिक समेत कुछ बिचौलियों के ठिकानों पर भी तलाशी ली। ईडी का दावा है कि परीक्षा की ओएमआर शीट में प्बदलाव किए गए थे। कुछ शीट की जानकारी निजी लोगों तक पहुंचाई गई। इसके बाद उत्तर वाले हिस्से में बदलाव किए जाने का आरोप है। ईडी इस मामले में नकदी के लेनदेन की भी जांच कर रही है। चंदन सिंह जीना का मोबाइल फोन भी ईडी ने जब्त किया है। एजेंसी इसकी फोरेंसिक जांच करेगी।

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस में अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। यह फैसला उनके निज सचिव चंदन सिंह जीना के ठिकाने पर ईडी की छापेमारी के एक दिन बाद आया है। रावत ने कहा कि वह नहीं चाहते कि उनकी वजह से कांग्रेस के भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे संघर्ष पर कोई सवाल उठे। उन्होंने फेसबुक पोस्ट के जरिए अपने फैसले की जानकारी दी।
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के भारत दौरे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ प्रस्तावित द्विपक्षीय संवाद से पहले बीजिंग ने भारत-चीन संबंधों को लेकर सकारात्मक संदेश दिया है। करीब सात साल बाद हो रही जिनपिंग की भारत यात्रा और ब्रिक्स सम्मेलन के बीच दोनों नेताओं की मुलाकात को द्विपक्षीय संबंधों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स बिजनेस फोरम को संबोधित करते हुए ब्रिक्स के 20 साल पूरे होने और इसकी आर्थिक ताकत पर चर्चा की। जानिए ब्रिक्स की वैश्विक हिस्सेदारी और विकास से जुड़ी खास बातें।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच नई दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले हुई द्विपक्षीय बैठक की विस्तृत जानकारी। व्यापार, रक्षा और ऊर्जा समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा।
वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने BRICS बिजनेस फोरम में सदस्य देशों से पेमेंट सिस्टम लिंक करने, लोकल करेंसी में ट्रेड और डिजिटल व्यापार को सुगम बनाने की अपील की।
महाराष्ट्र के भंडारा जिले में आज तड़के भीषण सड़क हादसा हो गया। ट्रक और स्पोर्ट यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) बोलेरो के बीच भीषण टक्कार हुई। इस हादसे में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई।
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ब्रिक्स समिट में शामिल होने के लिए भारत पहुंच गए हैं। पुतिन का प्लेन रात करीब 3 बजे नई दिल्ली पहुंचा। एयरपोर्ट पर विदेश राज्य मंत्री केवी सिंह ने उनका स्वागत किया। रेड कार्पेट और गार्ड आॅफ आॅनर के बाद पुतिन का काफिला एयरपोर्ट से रवाना हुआ।
नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने सभी एयरलाइंस के पायलटों के लिए ड्रग परीक्षण अनिवार्य कर दिया है। जानिए क्या हैं नए नियम और एयर इंडिया की किस घटना के बाद लिया गया यह बड़ा फैसला।
IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग और लैंड-फॉर-जॉब घोटाले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव समेत 9 आरोपियों पर चार्ज फ्रेम करने का आदेश दिया है।
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग गालवान हिंसा के 6 साल बाद BRICS शिखर सम्मेलन में शामिल होने भारत आ रहे हैं। पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक और व्यापारिक एजेंडे की विस्तृत रिपोर्ट पढ़ें।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह