भारत को दहलाने की साजिश रची जा रही है। इस बात की भनक लगते ही देशभर की सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। देश के प्रमुख देव स्थान, कार्यालय और रेलवे स्टेशनों की चौकसी और बढ़ा दी गई है। दरअसल, देश की राजधानी दिल्ली और देव भूमि उत्तराखंड में आतंकी हमले की धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं।

दिल्ली-उत्तराखंड में सुरक्षा एजेंसियों ने जारी किया हाई अलर्ट
धमकी भरे ई-मेल की साइबर विशेषज्ञ गंभीरता से कर रहे जांच
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
भारत को दहलाने की साजिश रची जा रही है। इस बात की भनक लगते ही देशभर की सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। देश के प्रमुख देव स्थान, कार्यालय और रेलवे स्टेशनों की चौकसी और बढ़ा दी गई है। दरअसल, देश की राजधानी दिल्ली और देव भूमि उत्तराखंड में आतंकी हमले की धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। एक धमकी भरे ई-मेल में मंदिरों, सरकारी दफ्तरों, रेलवे स्टेशनों और पुलिस थानों को निशाना बनाने की बात कही गई है। इनपुट के सामने आने के बाद दोनों राज्यों की पुलिस, केंद्रीय खुफिया एजेंसियों और साइबर विशेषज्ञों ने जांच शुरू कर दी है। संवेदनशील धार्मिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी है। हालांकि अब तक किसी हमले के समय या स्थान की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन एजेंसियां इसे गंभीरता से लेते हुए हर पहलू की जांच में जुटी हैं।
कुछ नेताओं को भी निशाने पर
सुरक्षा एजेंसियों को मिले एक ईमेल में दिल्ली और उत्तराखंड के कई प्रमुख मंदिरों, सरकारी कार्यालयों, रेलवे स्टेशनों और पुलिस प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने की धमकी दी है। ईमेल में कुछ राजनीतिक नेताओं का भी नाम है, जिससे मामले और भी ज्यादा गंभीर हो गया है।
दिल्ली और उत्तराखंड में हाई अलर्ट
धमकी के बाद दिल्ली पुलिस, उत्तराखंड पुलिस और केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने संयुक्त रूप से सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा शुरू कर दी है। प्रमुख धार्मिक स्थलों, सरकारी भवनों, परिवहन केंद्रों और अन्य संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए हैं। स्थानीय पुलिस को लगातार गश्त बढ़ाने और हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं।
साइबर विशेषज्ञ ईमेल की जांच में जुटे
धमकी भेजने वाले की पहचान करने के लिए साइबर विशेषज्ञ ईमेल के डिजिटल ट्रेल की जांच कर रहे हैं। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि संदेश कहां से भेजा गया और इसके पीछे कौन लोग हो सकते हैं। फिलहाल ईमेल की प्रामाणिकता और उसके स्रोत की जांच जारी है।
यह भी पढ़िए....
पंजाब: फिरोजपुर और अमृतसर की जिला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी
मध्यप्रदेश: भिंड में हड़कंप... पासपोर्ट आफिस को बम से उड़ाने की धमकी


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
पुणे से गुवाहाटी जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 0623 में तकनीकी खराबी के बाद पुणे एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी घोषित। सभी 192 यात्री सुरक्षित, जानिए पूरी खबर।
संसद का शीतकालीन सत्र दिसंबर के पहले सप्ताह में शुरू हो सकता है। सरकार लोकसभा सीटें 850 करने और महिला आरक्षण को परिसीमन से जोड़ने वाला संविधान संशोधन बिल लाने की तैयारी में है, वहीं विपक्ष SIR प्रक्रिया को लेकर आक्रामक है।
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में मारे गए दो एसपीओ के शवों को डंपर ट्रक में ले जाने पर बीजेपी विधायक शगुन परिहार ने तीखा रोष जताया है। उन्होंने इसे जवानों का अपमान बताया है।
हालिया चुनावों में डाले गए और गिने गए वोटों के आंकड़ों को लेकर उठ रहे सवालों के मद्देनजर चुनाव आयोग चुनाव प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाने जा रहा है। आयोग ने एक नई व्यवस्था के तहत राजनीतिक दलों के लिए मतदान और मतगणना से जुड़े फॉर्म-17 सी को अनिवार्य रूप से प्राप्त करना जरूरी कर दिया है।
एलन मस्क के स्टारशिप ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। स्पेसएक्स के स्टारशिप अंतरिक्ष यान ने कक्षा से 22 घंटे की यात्रा के बाद लौटकर टेक्सास के लॉन्च टॉवर पर विशाल मैकेनिकल आर्म्स (मेकाजिला) द्वारा हवा में ही सफलतापूर्वक पकड़ लिया गया।
छत्तीसगढ़ में करोड़ों के शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने बड़ा एक्शन लिया है। ईडी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल से जुड़ी कुम्हारी-जंजगीरी स्थित विट्ठल ग्रीन कॉलोनी के 355 प्लॉटों को जब्त कर लिया है।
गुजरात के सूरत शहर स्थित खरवासा इलाके के एक कपड़ा गोदाम में शनिवार को भीषण आग लग गई। दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने और राहत-बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। इस घटना में लाखों के नुकसान की आशंका है।
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली के डॉक्टरों ने चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक और अभूतपूर्व सफलता हासिल की है। संस्थान के डॉक्टरों ने गर्भ में पल रहे 25 सप्ताह के एक शिशु की रीढ़ की हड्डी की ओपन सर्जरी सफलतापूर्वक पूरी की है।
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार तड़के अयोध्या से आगरा जा रही मिनी ट्रैवलर बस आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में बस सवार 13 यात्री घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
असम के काजीरंगा में शुक्रवार को तेज रफ्तार मिनी बस और कंटेनर ट्रक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में कई छात्रों समेत दर्जनों लोगों की मौत हो गई है।