वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर हथियार की जांच के दौरान एक यात्री की लाइसेंसी पिस्टल से गोली चल गई। इस हादसे में एक महिला समेत दो एयरपोर्ट कर्मचारी घायल हो गए। आरोपी यात्री की पहचान शिवसेना नेता कमलेश राय के रूप में हुई है, जो मुंबई जा रहे थे।

वाराणसी। स्टार समाचार वेब
वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (बाबतपुर) पर रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। हथियार की जांच के दौरान एक यात्री की पिस्तौल से अचानक गोली चल गई। इस घटना में एक महिला समेत दो एयरपोर्ट कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत इलाज के लिए न्यू लक्ष्मी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
यह घटना सुबह करीब 9:30 बजे की है। आजमगढ़ के रहने वाले शिवसेना नेता और पूर्व पार्षद कमलेश राय अपनी पत्नी सुषमा के साथ एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट (IX-1810) से मुंबई जा रहे थे। उन्होंने विमान में हथियार ले जाने की जानकारी एयरपोर्ट पर पहले ही दे दी थी और उनके पास लाइसेंसी पिस्तौल थी जिसका ऑल इंडिया परमिट भी मौजूद है।
एयरपोर्ट अथॉरिटी और ग्राउंड स्टाफ के अनुसार, बोर्डिंग से पहले मानक प्रक्रिया के तहत हथियार की जांच की जा रही थी। सिक्युरिटी स्कैनर कर्मी रोहित जब एक्स-रे काउंटर पर थे, तभी यात्री ने पिस्तौल निकाली जिसमें चैंबर में गोली लोड थी। यात्री के अनुसार पिस्तौल में गोली चिपकी होने के भ्रम में ट्रिगर दब गया, जिससे अचानक फायर हो गया। गोली पहले फर्श से टकराई और फिर पास खड़ी महिला कर्मचारी सुमन (32) की जांघ में जा लगी, जबकि रोहित के हाथ पर छर्रे पड़े।
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर 11 से 20 अगस्त तक एयरपोर्ट को हाईअलर्ट जोन घोषित किया गया था। इसके बावजूद इस तरह की घटना होने से एयरपोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही एडीसीपी गोमती जोन, डीसीपी गोमती नीतू कादयान, पुलिस अधिकारी और इंटेलिजेंस टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। करीब 5 घंटे की लंबी पूछताछ के बाद फूलपुर पुलिस आरोपी कमलेश राय को थाने ले गई, जहां उनके पास से पिस्तौल समेत 21 कारतूस भी बरामद हुए।
आजमगढ़ के जियनपुर स्थित रामगढ़ गांव के रहने वाले कमलेश राय शिवसेना के नेता हैं और मुंबई में पूर्व पार्षद रह चुके हैं। वर्तमान में उनके बेटे रितेश राय पार्षद हैं और उनकी मां प्रधान पद पर हैं। वह रामगढ़ सगड़ा में बाबू शिवपत्तर राय स्मारक महाविद्यालय के प्रबंधक भी हैं। जांच में सामने आया है कि उनके और उनके परिवार के पास कई हथियारों के लाइसेंस हैं। साथ ही, अगस्त 2025 में उनके खिलाफ मुंबई में रंगदारी का मामला भी दर्ज किया जा चुका है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अहमदाबाद 2008 सीरियल ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए मौत की सजा पाए दोषी अहमद बाव उर्फ अब्बू अबूबकर बरेलवी की फांसी पर रोक लगा दी है। गुजरात हाईकोर्ट ने इसके पहले इसकी सजा को बरकरार रखा था।
दिल्ली हाई कोर्ट ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के पक्ष में अहम फैसला सुनाते हुए बच्चों को संपत्ति से बेदखल करने के नियम को वैध ठहराया है।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।