संसद के शीतकालीन सत्र का बुधवार को तीसरा दिन रहा। सुबह दोनों सदनों की कार्यवाही से पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के राज्यसभा और लोकसभा के सांसदों से संसद परिसर में मुलाकात की। साथ ही चुनावी तैयारी में जुटने का आह्वान किया।

विशेषाधिकार प्रस्ताव लाने की तैयारी के सवाल पर अजीबोगरीब प्रतिक्रिया दी।

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
संसद के शीतकालीन सत्र का बुधवार को तीसरा दिन रहा। सुबह दोनों सदनों की कार्यवाही से पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के राज्यसभा और लोकसभा के सांसदों से संसद परिसर में मुलाकात की। साथ ही चुनावी तैयारी में जुटने का आह्वान किया। पीएम ने सांसदों से केंद्र सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के निर्देश दिए। वहीं दूसरी तरफ, विपक्षी सांसदों ने लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही से पहले सुबह लेबर लॉ के खिलाफ संसद परिसर के मकर द्वार के सामने प्रदर्शन किया। इसमें सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी भी शामिल हुईं।
जब आएगा तब मुंहतोड़ जवाब दूंगी
कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी ने बुधवार को कुत्तों से जुड़े टिप्पणी को लेकर राज्यसभा में उनके खिलाफ विशेषाधिकार प्रस्ताव लाने की तैयारी के सवाल पर अजीबोगरीब प्रतिक्रिया दी। दरअसल, एक पत्रकार ने रेणुका से पूछा- आपके खिलाफ विशेषाधिकार प्रस्ताव लाने पर विचार हो रहा है। इस पर क्या कहेंगी? रेणुका ने कहा- भौ, भौ, और क्या बोलूं...। जब आएगा तब देखा जाएगा। अभी क्या जवाब दूं। जब आएगा तब मुंहतोड़ जवाब दूंगी।
गैस मास्क पहनकर पहुंचे सांसद
कुछ विपक्षी सांसद दिल्ली में वायु प्रदूषण के खिलाफ विरोध जताने के लिए गैस मास्क पहनकर पहुंचे। सुबह लोकसभा में और राज्यसभा में चर्चा जारी है। इससे पहले 1 और 2 दिसंबर को एसआईआर को लेकर दोनों सदनों में विपक्ष के हंगामे के कारण कामकाज नहीं हो पाया था।
प्रदूषण पर भी हो चर्चा
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा-सिर्फ एक-दो मुद्दों पर नहीं, बल्कि कई जरूरी विषयों पर चर्चा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें प्रदूषण जैसे मुद्दों पर भी बात करनी चाहिए। ऐसे कई अहम मुद्दे हैं जिन पर संसद में चर्चा जरूरी है।
गोदाम हायर किए जाने का आश्वासन
लोकसभा में प्रश्नकाल की शुरुआत हुई। आज जन वितरण केंद्रों से जुड़े सवाल पूछे गए। खाद्य, उपभोक्ता मामले और सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रल्हाद जोशी ने सांसदों के सवालों के जवाब दिए। उन्होंने जरूरत के मुताबिक देशभर में फूड कॉपरपोरेशन आफ इंडिया की तरफ से गोदाम हायर किए जाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि अन्न वितरण योजना के तहत हर महीने गरीब परिवार के लाभार्थियों को पांच किलो गेहूं और चावल दिए जा रहे हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
UIDAI जल्द ही बंद करने जा रहा है mAadhaar ऐप। करोड़ों आधार यूजर्स के लिए जारी हुआ नया सिक्योर ऐप। जानिए नए ऐप के खास प्राइवेसी फीचर्स, QR बेस्ड शेयरिंग और डाउनलोड करने का तरीका।
भारत ने सिंधु जल संधि पर हेग स्थित कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन (CoA) के 15 मई 2026 के फैसले को पूरी तरह खारिज किया। विदेश मंत्रालय ने कहा- अवैध अदालत का फैसला शून्य और अमान्य।
कोटा मंडल के लूणी रीछा-विक्रमगढ़ आलोट स्टेशन के बीच त्रिवेंद्रम-निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस के दो कोच में लगी भीषण आग। 68 यात्री सुरक्षित, दिल्ली-मुंबई ट्रैक पर रेल यातायात प्रभावित। जानिए पूरी डिटेल।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने के यूनियन कैबिनेट के फैसले को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय कानून मंत्री ने आज ने एक्स पर यह जानकारी दी। दरअसल, केंद्र सरकार ने एक अध्यादेश जारी कर सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या को 33 से बढ़ाकर 37 कर दिया है।
नीट यूजी 2026 पेपर लीक केस में सीबीआई का बड़ा एक्शन। NTA पेपर-सेटिंग कमेटी की सदस्य मनीषा मंधारे दिल्ली से गिरफ्तार। लाखों रुपये लेकर घर पर रटवाए थे असली प्रश्न-उत्तर।
चार यूरोपीय देशों के दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी यात्रा के पहले चरण में देर रात नीदरलैंड पहुंचे। नीदरलैंड के एम्सटर्डम में गर्मजोशी से पीएम मोदी का स्वागत किया गया। उन्होंने भारतीय प्रवासियों से भी संक्षिप्त मुलाकात की।
दिल्ली के मानेकशॉ सेंटर में यूनिफॉर्म अनवेल्ड द्वारा आयोजित एक संवादात्मक सत्र में सेना प्रमुख से पूछा गया कि अगर पिछले साल आपरेशन सिंदूर को जन्म देने वाली परिस्थितियां फिर से उत्पन्न होती हैं तो भारतीय सेना कैसे प्रतिक्रिया देगी।सवाल का जवाब देते हुए आर्मी चीफ ने कहा-पिछले साल आपरेशन सिंदूर जैसी स्थिति फिर बनी तो भारतीय सेना उसी तरह या उससे भी मजबूत जवाब देगी।
पश्चिम बंगाल के आसनसोल में लाउडस्पीकर की आवाज कम करने के निर्देश के बाद बीती देर रात को तनाव फैल गया। रेलपार इलाके में भीड़ ने पुलिस चौकी में तोड़फोड़ और पथराव किया। पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े।
अमेरिका-ईरान टकराव के बाद उपजे ईंधन संकट को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने नए निर्देश जारी किए हैं। सोमवार और शुक्रवार को सिर्फ वर्चुअल मोड में सुनवाई होगी, जबकि कोर्ट स्टाफ को 50% वर्क-फ्रॉम-होम और जजों को कार-पूलिंग की सलाह दी गई है।
दिल्ली का मुंडका-बक्करवाला टोल प्लाजा बना देश का पहला बैरियरलेस टोल (MLFF)। अब बिना रुके और बिना बैरियर के कटेगा टोल टैक्स। जानें कोहरे और बिना फास्टैग के यह सिस्टम कैसे काम करेगा।