×

कर्नाटक भोवी घोटाला: ईडी ने केबीडीसी के पूर्व अधिकारियों पर कसा शिकंजा, कुर्क की संपत्तियां 

निदेशालय का आरोप है कि केबीडीसी से स्वीकृत राशि को बाद में आदित्य एंटरप्राइजेज, सोमनाथेश्वर एंटरप्राइजेज, न्यू ड्रीम्स एंटरप्राइजेज, हरनतिहा क्रिएशंस और अन्निका एंटरप्राइजेज जैसी विभिन्न संस्थाओं के बैंक खातों में पहुंचाया गया, जिन्हें नागराजप्पा और अन्य नियंत्रित करते थे।

By: Prafull tiwari

May 26, 20256:38 PM

view27

view0

कर्नाटक भोवी घोटाला: ईडी ने केबीडीसी के पूर्व अधिकारियों पर कसा शिकंजा, कुर्क की संपत्तियां 

नयी दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को कहा कि उसने कर्नाटक भोवी विकास निगम (केबीडीसी) में कथित वित्तीय अनियमितताओं से संबंधित धनशोधन जांच के तहत राज्य सरकार संचालित इस विभाग के दो पूर्व अधिकारियों की 26 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क की है। केबीडीसी भोवी अनुसूचित जाति के लोगों के कल्याण के लिए काम करता है।

कुर्क की गई संपत्तियां केबीडीसी के पूर्व महाप्रबंधक बी के नागराजप्पा, उसकी पूर्व प्रबंध निदेशक आर लीलावती और कु अन्य आरोपियों की हैं। निदेशालय ने यहां जारी एक बयान में कहा कि धनशोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत 26.27 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्तियों को कुर्क करने के लिए एक अनंतिम आदेश जारी किया गया है, लेकिन इसका (संपत्तियों का) वर्तमान बाजार मूल्य 40 करोड़ रुपये है।

नागराजप्पा और लीलावती को इस जांच के तहत अप्रैल में ईडी ने गिरफ्तार किया था और वे फिलहाल न्यायिक हिरासत में जेल में बंद हैं। ईडी ने आरोप लगाया कि दोनों अधिकारियों ने बिचौलियों और उनके सहयोगियों के साथ मिलीभगत करके केबीडीसी के धन का दुरुपयोग किया और 750 से अधिक फर्जी लाभार्थियों के बैंक खातों में ऋण, सब्सिडी एवं वित्तीय सहायता के तौर पर पैसे मंजूर कर भेजे। ये खाते उनके द्वारा धोखाधड़ी से खोले गए थे।

निदेशालय का आरोप है कि केबीडीसी से स्वीकृत राशि को बाद में आदित्य एंटरप्राइजेज, सोमनाथेश्वर एंटरप्राइजेज, न्यू ड्रीम्स एंटरप्राइजेज, हरनतिहा क्रिएशंस और अन्निका एंटरप्राइजेज जैसी विभिन्न संस्थाओं के बैंक खातों में पहुंचाया गया, जिन्हें नागराजप्पा और अन्य नियंत्रित करते थे। इस संघीय जांच एजेंसी ने दावा किया कि इस धन का उपयोग संपत्तियों की खरीद एवं बिचौलियों को भुगतान करने में किया गया तथा व्यक्तियों एवं विभिन्न अन्य संस्थाओं के बैंक खातों में भी यह धनराशि पहुंचायी गयी।

ईडी ने कहा, केबीडीसी से गबन की गयी धनराशि मुख्य रूप से उनकी विलासितापूर्ण जीवन शैली को बनाये रखने तथा उनके और उनके परिवार के सदस्यों के नाम पर चल-अचल संपत्ति अर्जित करने में इस्तेमाल की गयी थी। धनशोधन का यह मामला कर्नाटक पुलिस द्वारा केबीडीसी से 97 करोड़ रुपये के दुरुपयोग और हेराफेरी के आरोपों पर दर्ज की गई कई प्राथमिकियों पर आधारित है।

COMMENTS (0)

RELATED POST

LPG e-KYC Rules 2026: गैस उपभोक्ताओं के लिए ई-केवाईसी पर नई गाइडलाइन जारी

LPG e-KYC Rules 2026: गैस उपभोक्ताओं के लिए ई-केवाईसी पर नई गाइडलाइन जारी

पेट्रोलियम मंत्रालय ने LPG e-KYC पर स्थिति साफ की। जानें किन उपभोक्ताओं को बायोमेट्रिक कराना अनिवार्य है और किन्हें मिली है बड़ी छूट।

Loading...

Mar 17, 20267:04 PM

TMC Candidate List 2026: ममता बनर्जी ने किया 291 उम्मीदवारों का ऐलान, नंदीग्राम में सुवेंद्र अधिकारी से सीधी टक्कर

TMC Candidate List 2026: ममता बनर्जी ने किया 291 उम्मीदवारों का ऐलान, नंदीग्राम में सुवेंद्र अधिकारी से सीधी टक्कर

West Bengal Election 2026: तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने 291 सीटों पर प्रत्याशियों की सूची जारी की। ममता बनर्जी नंदीग्राम से लड़ेंगी चुनाव। जानें बीजेपी पर क्या बोलीं 'दीदी'

Loading...

Mar 17, 20264:57 PM

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: निर्वाचन आयोग का बड़ा फेरबदल, 19 IPS अधिकारियों और मुख्य सचिव का तबादला

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: निर्वाचन आयोग का बड़ा फेरबदल, 19 IPS अधिकारियों और मुख्य सचिव का तबादला

West Bengal Assembly Election 2026 के मद्देनजर चुनाव आयोग ने बंगाल के मुख्य सचिव, गृह सचिव और 19 वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। जानें नए अधिकारियों की पूरी सूची और चुनाव की तारीखें

Loading...

Mar 17, 20263:24 PM

राजस्थान: स्लीपर बस और ट्रेलर की टक्कर, पांच लोगों की मौत

राजस्थान: स्लीपर बस और ट्रेलर की टक्कर, पांच लोगों की मौत

राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में बस और ट्रेलर ट्रक की जोरदार टक्कर में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से ज्यादा यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही चीख-पुकार मच गई और पूरा इलाका अफरा-तफरी से भर गया।

Loading...

Mar 17, 20261:34 PM

लोकसभा: आठ सांसदों का निलंबन निरस्त, किरेन रिजिजू ने रखा प्रस्ताव

लोकसभा: आठ सांसदों का निलंबन निरस्त, किरेन रिजिजू ने रखा प्रस्ताव

लोकसभा में विपक्ष के आठ सांसदों का निलंबन निरस्त हो गया है। संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू की तरफ से प्रस्ताव रखे जाने के बाद लोस अध्यक्ष ओम बिरला ने लोकसभा सांसदों की तरफ से मतदान कराया।

Loading...

Mar 17, 202612:54 PM