कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ के कारवार इलाके में एक समुद्री पक्षी मिला है, जिसके शरीर पर चाइनीज जीपीएस ट्रैकिंग डिवाइस लगा हुआ है। इस बात का खुलासा होते ही राज्य में हड़कंप मच गया है। दरअसल, यह पक्षी उस इलाके में मिला है, जो भारतीय नौसेना के संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है।

समुद्री पक्षी के शरीर से चाइनीज जीपीएस ट्रैकिंग डिवाइस बरामद की गई।
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ के कारवार इलाके में एक समुद्री पक्षी मिला है, जिसके शरीर पर चाइनीज जीपीएस ट्रैकिंग डिवाइस लगा हुआ है। इस बात का खुलासा होते ही राज्य में हड़कंप मच गया है। दरअसल, यह पक्षी उस इलाके में मिला है, जो भारतीय नौसेना के संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है। चाइनीज जीपीएस वाले पक्षी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां और वन विभाग तुरंत अलर्ट हो गया और गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, तटीय समुद्री पुलिस सेल को कारवार के रवींद्रनाथ टैगोर बीच पर एक सीगल (समुद्री पक्षी) के शरीर से चाइनीज जीपीएस ट्रैकिंग डिवाइस बरामद की गई। प्रारंभिक जांच में अब तक जासूसी गतिविधि से जोड़ने के कोई ठोस सबूत नहीं मिले हैं।
जांच के दौरान मिला चीनी ई-मेल
जांच के दौरान अधिकारियों ने पाया कि सीगल के शरीर पर एक जीपीएस ट्रैकर बंधा हुआ था। इस उपकरण में एक इलेक्ट्रॉनिक यूनिट और एक छोटा सौर पैनल लगा हुआ था। अधिकारियों को ट्रैकर से जुड़ा एक ई-मेल पता भी मिला, साथ ही एक संदेश भी मिला जिसमें पक्षी को ढूंढने वाले किसी भी व्यक्ति से दिए गए ईमेल आईडी पर संपर्क करने का अनुरोध किया गया था। यह ई-मेल आईडी चीनी विज्ञान अकादमी से जुड़ा है, जो स्वयं को पारिस्थितिकी-पर्यावरण विज्ञान अनुसंधान केंद्र बताती है।
मामले की जांच जारी
उत्तरा कन्नड़ा के एसपी दीपान एमएन ने एक चर्चा के दौरान कहा- कई पहलुओं की जांच की जा रही है, जिनमें यह भी शामिल है कि क्या यह पक्षी प्रवासी पैटर्न का अध्ययन करने के लिए एक वैज्ञानिक अनुसंधान परियोजना का हिस्सा था। अधिकारी स्पष्टीकरण प्राप्त करने के लिए संबंधित ई-मेल आईडी से संपर्क करने का प्रयास कर रहे हैं।

राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) ने कृषि भूमि से अवैध रेत खनन को रोकने के लिए सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को व्यापक नियामक ढांचा तैयार करने का निर्देश दिया है। अब AI और सैटेलाइट से होगी निगरानी।
सुप्रीम कोर्ट ने आसाराम बापू के स्वास्थ्य मामले में AIIMS निदेशक को मेडिकल बोर्ड गठित करने का निर्देश दिया है। जानिए क्या है पूरा मामला और अदालत का ताजा आदेश।
दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस का लोक कल्याण मार्ग पर प्रदर्शन। पीएम मोदी और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग और आरएमएल अस्पताल में घायल छात्रों से मुलाकात की पूरी कवरेज।
सुप्रीम कोर्ट ने राजा रघुवंशी हत्याकांड की आरोपी सोनम रघुवंशी को सरेंडर करने की सलाह दी है। कोर्ट ने सोनम के वकीलों को दो विकल्प दिए हैं। जानें पूरी खबर विस्तार से।
ल्ली हाईकोर्ट ने सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल में शिफ्ट करने का आदेश दिया। उधर, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन और पेपर लीक मामले पर राजनीतिक बयानबाजी तेज।
मंगलवार को संसद भवन के लाइब्रेरी बिल्डिंग स्थित जीएमसी बालयोगी ऑडिटोरियम में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के संसदीय दल की मंगल मिलन बैठक शुरू हो गई है। यह विशेष बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सम्मानित करने और राज्यसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों का स्वागत करने के लिए आयोजित की गई है।
सिक्किम में सोमवार को एक टनल पर भूस्खलन होने से उसका प्रवेश द्वार बंद हो गया, जिससे अंदर मौजूद 27 मजदूर फंस गए। इनमें से आठ मजदूरों की मौत हो गई। बाकी 19 मजदूर अब भी फंसे हैं। वहीं कलेक्टर अनुपा तामलिंग ने बताया कि सुरंग में फंसे मजदूरों की संख्या 27 से कम या ज्यादा भी हो सकती है।
सुप्रीम कोर्ट ने CBSE को निर्देश दिया कि APAAR ID के लिए सहमति फॉर्म में अभिभावकों को मना करने या बाहर निकलने का विकल्प स्पष्ट रूप से दिया जाए, साथ ही डेटा सुरक्षा पर भी टिप्पणी की।
अयोध्या राम मंदिर दान में अनियमितताओं के मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया। एसआईटी पुनर्गठन और निष्पक्ष जांच के दिए निर्देश। जानें आज की सुनवाई की मुख्य बातें
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP प्रदर्शनकारियों को हटाने के दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया। प्रदर्शनकारी संसद तक पहुंच गए, सुरक्षा बढ़ाई गई और आंसू गैस के गोले दागे गए।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह