सतना में प्रतिबंधित चाइनीज मांझा की बिक्री पर पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए कई थानों में एफआईआर दर्ज कर मांझा जब्त किया।
इंदौर में चाइनीज मांझे से हुई मौत के बाद प्रशासन सख्त। कलेक्टर शिवम वर्मा ने आदेश जारी कर भारतीय न्याय संहिता की धारा 106(1) के तहत कड़ी कार्रवाई और जेल का प्रावधान किया है।
कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ के कारवार इलाके में एक समुद्री पक्षी मिला है, जिसके शरीर पर चाइनीज जीपीएस ट्रैकिंग डिवाइस लगा हुआ है। इस बात का खुलासा होते ही राज्य में हड़कंप मच गया है। दरअसल, यह पक्षी उस इलाके में मिला है, जो भारतीय नौसेना के संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है।
इंदौर के तेजाजी नगर बायपास पर चाइनीज मांझे की चपेट में आने से 16 वर्षीय छात्र गुलशन की दर्दनाक मौत हो गई। घटना 25 नवंबर को लगे प्रतिबंध के बावजूद हुई। पुलिस कर रही है जांच।
अफगानिस्तान की सीमा से सटे ताजिकिस्तान में चाइनीज इंजीनियरों पर ड्रोन से घातक हमला हुआ है। इस हमले में तीन चीनी मारे गए हैं। ताजिकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि ये हमला यूएवी से किया गया। इस यूएवी में ग्रेनेड और विस्फोटक लोड थे।

















