सतना में प्रतिबंधित चाइनीज मांझा की बिक्री पर पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए कई थानों में एफआईआर दर्ज कर मांझा जब्त किया।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
चाइनीज मांझा की बिक्री पर प्रतिबंध है, चाइनीज मांझा की वजह से हर साल देश में कई लोगों की मौत असमय हो रही है। जिला प्रशासन के द्वारा प्रतिबंधित चाइनीज मांझा की बिक्री करने पर कार्रवाई का आदेश जारी किया। आदेश जारी होने के बाद पुलिस व प्रशासनिक अमला हाथ पर हाथ धरे बैठा रहा। शहर से लेकर जिले के कस्बाई क्षेत्र में कहां प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बिक रहा है इसकी जांच करने उचित न समझा। मंगलवार को शहर में चाइनीज मांझा की चपेट में आने से युवक की जान जाते- जाते बची। मामला सोशल मीडिया के जरिए सामने आया तब पुलिस एक्टिव हुई। मंगलवार की रात से लेकर बुधवार तक जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में प्रतिबंधित चाइनीज मांझा की बिक्री पर कार्रवाइ के लिए पुलिस ने ताबड़तोड़ छापामार कार्रवाई की।
यह भी पढ़ें: 12वीं छात्रा ने 365 पन्नों में रचा वैज्ञानिकों का प्रेरक कैलेंडर, सालभर ज्ञान सफर
कोलगवां थाना में 7 पर एफआईआर
टीआई कोलगवां सुदीप सोनी ने बताया कि 11 जनवरी को जिला दंडाधिकारी के आदेश पर चाइनीज मांझा बेंचने के संबंध में प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए गए थे। आदेश के परिपालन में अलग-अलग जगह कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बेंचने पर रवि गुप्ता निवासी कृष्ण नगर, विजय कुमार अग्रवाल निवासी लखन चौराहा, कृष्ण कुमार लोधी निवासी कृष्ण नगर कबाड़ी टोला, राजाराम गुप्ता निवासी नईबस्ती, राजू गुप्ता निवासी नईबस्ती, गुड्डा जायसवाल निवासी माधवगढ़, रामलखन गुप्ता निवासी माधवगढ़ के कब्जे से चाइनीज मांझा जब्त कर प्रकरण दर्ज किया गया है।
यहां भी जब्त हुआ चाइनीज मांझा
जानकारी के अनुसार सिटी कोतवाली पुलिस ने धवारी सांई मंदिर के पास दुकान चलाने वाले पुष्पेन्द्र गुप्ता की दुकान में दबिश दी। जांच के दौरान दुकान में तीन गिटटा चाइनीज मांझा मिला। आरोपी के विरुद्ध धारा 223 बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। सिविल लाइन पुलिस ने सोहावल और गढिया मोहल्ला तिराहा में दबिश देकर चाइनीज मांझा की जब्त करते हुए दुकान संचालकों अशोक गुप्ता और लाला गुप्ता के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया है। इसी तरह कोठी पुलिस ने चाइनीज मांंझा बेंचने पर सुनील लखेरा और वीरेन्द्र कुमार गुप्ता एवं चित्रकूट पुलिस ने अज्जू साहू और छेदानी साहू के खिलाफ कार्रवाई की है। इनकी दुकानों से भारी मात्रा में चाइनीज मांझा का रोल जब्त किया गया है।
यह भी पढ़ें: 'श्री महाकाल महोत्सव' का भव्य आगाज: आध्यात्म और आधुनिकता के संगम से स्वर्ग के समान सजी अवंतिका

भोपाल के कमला नेहरू सांदीपनि विद्यालय में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छात्राओं और शिक्षकों के साथ आत्मीय संवाद किया। जानें उन्होंने क्या दिए सफलता के टिप्स और शिक्षा पर क्या कहा।
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान, मध्य प्रदेश समाचार, डॉ. मोहन यादव, सामान्य प्रशासन विभाग, सीएम हेल्पलाइन, लोक सेवा गारंटी, MP News, Jan Vishwas Abhiyan
मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के कुशवाह समाज पर दिए गए 'गुलाटी' वाले बयान पर भारी विवाद और विरोध के बाद, उन्होंने पत्र जारी कर अपने शब्द वापस लिए और समाज से माफी मांगी।
मध्य प्रदेश कांग्रेस संगठन में 'संगठन सृजन अभियान' के तहत सभी प्रकोष्ठ और जिला इकाइयां तत्काल प्रभाव से भंग कर दी गई हैं।
सुप्रीम कोर्ट ने भोपाल में आवासीय भवनों के व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण मामले में मध्य प्रदेश सरकार को बड़ा झटका दिया है। कोर्ट ने जांच समिति पर रोक लगाते हुए हाईकोर्ट के सभी स्टे आर्डर निरस्त कर दिए हैं।
रीवा के चोरहटा क्षेत्र में अवैध पत्थर लोड हाईवा की टक्कर से 13 वर्षीय छात्रा गंभीर घायल हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने वाहन में तोड़फोड़ की और अवैध खनिज परिवहन पर कार्रवाई की मांग उठाई।
संजय दुबरी टाइगर रिजर्व की चर्चित बाघिन टी-29 लंबे समय से अपने पुराने क्षेत्र से गायब है। विशेषज्ञ इसे जंगलों में आग, मानवीय हस्तक्षेप और बदलते प्राकृतिक आवास से जोड़कर गंभीर चेतावनी मान रहे हैं।
सतना में सराफा कारोबारी के सूने घर में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए भोपाल से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 37.62 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवर बरामद किए गए।
सतना के अमकुई में तीन दिन से लापता युवक का शव मिलने के बाद ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। पुलिस पर पथराव और वाहनों में तोड़फोड़ हुई। हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए जांच तेज कर दी गई।
सतना और मैहर में सात अगस्त से मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शुरू होगा। हर शुक्रवार अधिकारी जनता के बीच पहुंचकर समस्याएं सुनेंगे, योजनाओं की समीक्षा करेंगे और मौके पर समाधान का प्रयास करेंगे।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह