×

टैरिफ से बचने के लिए करते रहें कड़ी मेहनत : डोनाल्ड ट्रंप 

ट्रंप ने हाल के दिनों में ट्रेड युद्ध का दायरा बढ़ाते हुए कई देशों पर नए टैरिफ लगाए हैं। कनाडा के अलावा, ट्रंप ने हाल ही में जापान और दक्षिण कोरिया पर भी नए टैरिफ लगाए हैं। कई देश जवाबी टैरिफ से बचने के लिए अमेरिका से समझौता करने का प्रयास कर रहे हैं। इन देशों को ट्रंप ने सलाह दी।

By: Sandeep malviya

Jul 12, 20257:15 PM

view12

view0

टैरिफ से बचने के लिए करते रहें कड़ी मेहनत : डोनाल्ड ट्रंप 

वॉशिंगटन । टैरिफ वॉर के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्यापार वार्ता में शामिल देशों को सलाह दी है। ट्रंप ने कहा कि सभी देश टैरिफ की एक अगस्त की समयसीमा से पहले वार्ता के लिए कड़ी मेहनत करते रहें। उन्होंने कहा कि कई वर्षों से अमेरिका का दोस्त और दुश्मन दोनों देशों ने खूब फायदा उठाया है। दक्षिण कोरिया, जापान समेत कई देश एक अगस्त से लागू होने वाले ट्रंप के जवाबी टैरिफ से बचने के लिए अमेरिका से समझौता करने का प्रयास कर रहे हैं।

बाढ़ प्रभावित टेक्सास के दौरे में रवाना होने से पहले ट्रंप ने कहा कि मुझे लगता है कि बस कड़ी मेहनत करते रहिए। कई वर्षों से मित्र और शत्रु दोनों ही देशों ने हमारा फायदा उठाया है। सच कहूं तो कई मामलों में मित्र, शत्रुओं से भी बदतर रहे हैं। इसलिए मैं कहूंगा, बस काम करते रहो। सब ठीक हो जाएगा। ट्रंप ने हाल के दिनों में ट्रेड युद्ध का दायरा बढ़ाते हुए कई देशों पर नए टैरिफ लगाए हैं। कनाडा के अलावा, ट्रंप ने हाल ही में जापान और दक्षिण कोरिया पर भी नए टैरिफ लगाए हैं। इसके साथ ही आयातित तांबे पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की है। गुरुवार को एनबीसी न्यूज के साथ एक साक्षात्कार में ट्रंप ने संकेत दिया कि जल्द ही दूसरे देशों को भी 15 से 20 प्रतिशत तक के व्यापक टैरिफ का सामना करना पड़ सकता है।

अमेरिका ने दक्षिण कोरिया को लिखा पत्र

टैरिफ को लेकर दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग को ट्रंप ने पत्र लिखा था। इसमें  कहा गया कि अमेरिका एक अगस्त से दक्षिण कोरियाई उत्पादों पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाना शुरू करेगा। इस बीच दक्षिण कोरिया और संयुक्त राज्य अमेरिका ने सियोल में वार्ता की। इसमें द्विपक्षीय गठबंधन को लाभकारी, आधुनिक, भविष्योन्मुख और व्यापक रणनीतिक" गठबंधन के रूप में मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की गई।

कनाडा पर भी लगाया था टैरिफ

इससे पहले  गुरुवार (10 जुलाई) को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी को एक पत्र लिखकर नई टैरिफ दरों की जानकारी दी थी। ट्रंप ने घोषणा की है कि 1 अगस्त से कनाडा से होने वाले सभी आयातों पर 35 प्रतिशत टैरिफ लगाया जाएगा। उन्होंने इसे कनाडा की ओर से फेंटेनाइल ड्रग की सप्लाई कम करने में नाकामी का नतीजा बताया है।

COMMENTS (0)

RELATED POST

हत्या की साजिश: इंडियन निखिल गुप्ता को अमेरिका में 24 साल की जेल

हत्या की साजिश: इंडियन निखिल गुप्ता को अमेरिका में 24 साल की जेल

खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश रचने के केस में भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को जेल की सजा सुनाई गई। निखिल ने अमेरिका के न्यूयॉर्क की कोर्ट में गुनाह कबूल कर लिया है। 29 मई को सजा का औपचारिक ऐलान किया जाएगा। अमेरिकी जांच एजेंसी ने एक्स पर पोस्ट कर निखिल के अपराध कबूलने की जानकारी दी।

Loading...

Feb 14, 20269:32 AM

बांग्लादेश चुनाव: खालिदा के बेटे तारिक रहमान का पीएम बनना तय

बांग्लादेश चुनाव: खालिदा के बेटे तारिक रहमान का पीएम बनना तय

बांग्लादेश में गुरुवार को हुए 13वें संसदीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती जारी है। पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान की अगुवाई वाली बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी प्रचंड जीत हासिल करती हुई नजर आ रही है। दावा किया जा रहा है कि बीएनपी ने 300 सदस्यों वाली संसद में 151 सीटें जीत ली हैं जबकि कई अन्य सीटों पर उसके उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं।

Loading...

Feb 13, 20269:15 AM

थाईलैंड मास शूटिंग: पूर्व पुलिसकर्मी ने डे-केयर में मचाया कत्लेआम, 22 बच्चों सहित 34 की मौत

थाईलैंड मास शूटिंग: पूर्व पुलिसकर्मी ने डे-केयर में मचाया कत्लेआम, 22 बच्चों सहित 34 की मौत

थाईलैंड के नोंग बुआ लाम्फू में एक पूर्व पुलिसकर्मी ने डे-केयर सेंटर में फायरिंग कर 34 लोगों की जान ले ली। मृतकों में 22 बच्चे शामिल हैं। हमलावर ने खुद को भी गोली मार ली

Loading...

Feb 11, 20265:34 PM

अमेरिका ने पाकिस्तान को 'टॉयलेट पेपर' की तरह इस्तेमाल किया: पाक रक्षा मंत्री बोले-

अमेरिका ने पाकिस्तान को 'टॉयलेट पेपर' की तरह इस्तेमाल किया: पाक रक्षा मंत्री बोले-

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने संसद में अमेरिका के साथ रिश्तों पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने आतंकवाद, सैन्य तानाशाही और 9/11 के बाद की गलतियों को देश की बदहाली का कारण बताया

Loading...

Feb 11, 20263:31 PM

बांग्लादेश चुनाव: मतदान केंद्रों पर मोबाइल बैन, जमात-ए-इस्लामी ने दी धमकी

बांग्लादेश चुनाव: मतदान केंद्रों पर मोबाइल बैन, जमात-ए-इस्लामी ने दी धमकी

बांग्लादेश चुनाव आयोग ने 12 फरवरी को मतदान केंद्रों के 400 गज के दायरे में मोबाइल फोन पर प्रतिबंध लगा दिया है। जानें क्यों दक्षिणपंथी दल इस फैसले का विरोध कर रहे हैं।

Loading...

Feb 10, 20264:05 PM