बांग्लादेश चुनाव आयोग ने 12 फरवरी को मतदान केंद्रों के 400 गज के दायरे में मोबाइल फोन पर प्रतिबंध लगा दिया है। जानें क्यों दक्षिणपंथी दल इस फैसले का विरोध कर रहे हैं।

ढाका। स्टार समाचार वेब
बांग्लादेश निर्वाचन आयोग द्वारा आगामी 12 फरवरी को होने वाले मतदान के संबंध में जारी एक नए निर्देश ने देश में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी है। आयोग ने निष्पक्ष और सुरक्षित मतदान का हवाला देते हुए वोटिंग केंद्रों के 400 गज के दायरे में मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। इस फैसले के सामने आते ही दक्षिणपंथी राजनीतिक दलों ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है और निर्णय वापस न होने पर चुनाव आयोग के कार्यालय का घेराव करने की धमकी दी है।
निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आधिकारिक निर्देश के अनुसार, मतदान के दिन किसी भी व्यक्ति को मोबाइल फोन के साथ मतदान केंद्र के भीतर प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी। इतना ही नहीं, केंद्र के चारों ओर 400 गज की परिधि को 'नो मोबाइल जोन' घोषित किया गया है। यह प्रतिबंध न केवल आम मतदाताओं पर, बल्कि मतदान एजेंटों और चुनाव ड्यूटी पर तैनात अधिकांश कर्मचारियों पर भी समान रूप से लागू होगा। आयोग का मानना है कि इस कदम से मतदान की गोपनीयता बनी रहेगी और किसी भी प्रकार की डिजिटल गड़बड़ी को रोका जा सकेगा।
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह प्रतिबंध सार्वभौमिक नहीं है, बल्कि कुछ विशेष पदों पर आसीन अधिकारियों को इससे छूट दी गई है। केंद्र के पीठासीन अधिकारी (Presiding Officer), सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे पुलिस प्रभारी और चुनाव ड्यूटी पर तैनात दो अधिकृत अर्ध-पुलिस अंसार सदस्य ही अपने पास मोबाइल फोन रख सकेंगे। इन अधिकारियों को यह छूट केवल आपातकालीन संचार और चुनाव संचालन की व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए दी गई है।
इस फैसले के खिलाफ दक्षिणपंथी खेमे में भारी आक्रोश है। जमात-ए-इस्लामी के प्रमुख शफीकुर रहमान ने इस निर्देश की कड़ी निंदा करते हुए इसे अलोकतांत्रिक करार दिया है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि निर्वाचन आयोग इस विवादास्पद फैसले को तुरंत वापस नहीं लेता है, तो वे देशव्यापी आंदोलन शुरू करेंगे। विपक्षी दलों का तर्क है कि मोबाइल पर प्रतिबंध लगाने से मतदान प्रक्रिया में पारदर्शिता कम हो सकती है और गड़बड़ी की निगरानी करना मुश्किल हो जाएगा। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यदि आयोग और विपक्षी दलों के बीच आम सहमति नहीं बनी, तो 12 फरवरी को स्थिति तनावपूर्ण हो सकती है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने हॉर्मुज पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पूर्ण नियंत्रण के दावे पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।
कनाडा में कड़े इमिग्रेशन नियमों के कारण 2026 के शुरुआती छह महीनों में 3,323 भारतीयों को डिपोर्ट किया गया है। जानिए कनाडा बॉर्डर सर्विसेज एजेंसी (CBSA) के आंकड़े और पूरी रिपोर्ट।
जाको राखे सांइयां मार सके न कोई कहावत चरितार्थ हो गई। जी हां... कोलंबिया के पश्चिमी शहर पेरिरा में कुदरत के कहर के बीच एक चमत्कार देखने को मिला है। भयानक भूकंप के 36 घंटे बाद मलबे के नीचे दबी 32 वर्षीय महिला, डेनिएला लार्गो सांचेज को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
अमेरिका की अदालत ने गौतम अदाणी और सागर अदाणी के खिलाफ चल रहे क्रिमिनल चार्ज को 'with prejudice' खारिज कर दिया है।
साउथ अमेरिकी देश कोलंबिया में सोमवार रात आए 7.4 तीव्रता के भूकंप से अब तक 132 लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा 570 लोगों के घायल हो गए हैं। देशभर में 86 इमारतें ढह गईं, जबकि 2000 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं।
नेपाल के इमिग्रेशन विभाग के हालिया आंकड़ों ने वीजा नियमों के उल्लंघन को लेकर चिंता बढ़ा दी है। पिछले पांच वर्षों (2021-2025) में नेपाल से बाहर निकाले गए कुल 2,267 विदेशी नागरिकों में 30.65 प्रतिशत से अधिक अकेले चीन के थे। इस सूची में चीन के बाद अमेरिका और बांग्लादेश का स्थान रहा।
सऊदी अरब के रियाद स्थित मूसा सनैया इलाके में एक सोफा कारखाने में लगी भीषण आग में 16 बांग्लादेशी नागरिकों की मौत हो गई है। सोमवार को बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने इस घटना की पुष्टि करते हुए मृतकों के परिवारों के प्रति गहरा दुख और संवेदना व्यक्त की।
ब्राजील के रियो डी जेनेरियो स्थित एक दुर्गम जंगली इलाके में भीषण हादसा हो गया। यहां एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। इस हादसे में पायलट और 3 पर्यटकों समेत 4 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय फायर अधिकारियों ने पुष्टि की कि मरने वालों में पायलट और तीन यात्री शामिल हैं।
कई देशों पर टैरिफ लगाने को लेकर अपने दूसरे कार्यकाल में लगातार चर्चा में रहे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल, सीनेट से पारित एक विधेयक के बाद ट्रंप को नई ताकत मिलने का अनुमान है। इसका मकसद रूस की तेल से होने वाली कमाई को कम करना है, ताकि उसकी युद्ध लड़ने की क्षमता कमजोर हो सके।
अमेरिकी शोधकर्ताओं ने विज्ञान के क्षेत्र में एक अभूतपूर्व और ऐतिहासिक कामयाबी हासिल की है। स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी की टीम ने एआई का इस्तेमाल करके बिल्कुल नए वायरल डिजाइन तैयार किए हैं, जो लैब के भीतर अपनी कॉपी बनाने में पूरी तरह सक्षम हैं।