रूस में हाल ही में चाकू से हुए हमले में चार भारतीय छात्र घायल हो गए। इस घटना ने दुनियाभर का ध्यान खींचा। विदेश मंत्रालय के ताजा आंकड़ों की माने तो दुनिया भर में भारतीय छात्रों द्वारा दर्ज की गई शोषण और नस्लीय भेदभाव की कुल शिकायतों में से 50 फीसदी रूस से आती हैं, जहां मॉस्को प्रमुख केंद्र बन चुका है।

2025 में 196 देशों से कुल 350 शिकायतें आईं, जिनमें से 200 से ज्यादा अकेले रूस से थीं।
मॉस्को। स्टार समाचार वेब
रूस में हाल ही में चाकू से हुए हमले में चार भारतीय छात्र घायल हो गए। इस घटना ने दुनियाभर का ध्यान खींचा। विदेश मंत्रालय के ताजा आंकड़ों की माने तो दुनिया भर में भारतीय छात्रों द्वारा दर्ज की गई शोषण और नस्लीय भेदभाव की कुल शिकायतों में से 50 फीसदी रूस से आती हैं, जहां मॉस्को प्रमुख केंद्र बन चुका है। 2025 में 196 देशों से कुल 350 शिकायतें आईं, जिनमें से 200 से ज्यादा अकेले रूस से थीं। पिछले तीन सालों में इन मामलों में भारी उछाल देखा गया है। साल 2023 में विदेशों से भारतियों पर हमले की 68 शिकायतें थीं, जो 2024 में 78 हो गईं और 2025 में बढ़कर 201 तक पहुंच गईं।
रूस में भारतीय छात्रों का शोषण
रूस में ज्यादातर भारतीय मेडिकल छात्र राजस्थान, गुजरात, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, केरल और तमिलनाडु से आते हैं। कम ट्यूशन फीस और आसान एडमिशन प्रक्रिया की वजह से रूस मेडिकल शिक्षा के लिए लोकप्रिय है, लेकिन बढ़ती शिकायतें सुरक्षा पर सवाल उठा रहीं हैं।
समर्थन की कमी को स्वीकारा
फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट्स एसोसिएशन के सदस्यों ने बड़े पैमाने पर नस्लीय भेदभाव, दुर्व्यवहार और समर्थन की कमी को स्वीकार किया है। आॅल एफएमजी के कोआॅर्डिनेटर डी. कौशल ने दावा किया कि रूसी नियमों के बावजूद कुछ विश्वविद्यालय 1,200 से अधिक छात्रों को प्रवेश देते हैं और बाद में निकाल देते हैं।
छात्रों की सुरक्षा पर गंभीर चिंता
लोकसभा में पूछे गए सवाल के जवाब में विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने कहा कि विदेशों में भारतीय मिशनों पर समर्पित अधिकारी तैनात हैं। उन्होंने कहा- हमारे मिशन विदेशों में नामांकित भारतीय छात्रों के साथ नियमित संपर्क बनाए रखते हैं और उन्हें वहां रहने के दौरान आने वाली चुनौतियों और खतरों के बारे में जानकारी देते हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
इजराइल ने दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह के 20 साल पुराने 2 किलोमीटर लंबे टनल नेटवर्क को 1100 टन विस्फोटक से तबाह किया। पीएम नेतन्याहू ने शेयर किया वीडियो।
नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन ने देश के बुनियादी ढांचे को बर्बाद कर दिया है। प्राथमिक आंकलन के अनुसार, क्षतिग्रस्त ढांचा दोबारा खड़ा करने में 4.52 लाख करोड़ भारतीय रुपए का खर्च आएगा, जो नेपाल की कुल जीडीपी (4.32 लाख करोड़) से भी अधिक है।
'बुलेटिन ऑफ द एटॉमिक साइंटिस्ट्स' की नई रिपोर्ट के अनुसार भारत के पास अब 190 परमाणु हथियार हैं। जानिए भारत की सैन्य ताकत, प्लूटोनियम उत्पादन और परमाणु क्षमता से जुड़ी सभी खास बातें।
शराब कारोबारी विजय माल्या ने एक बार फिर खुद को भगोड़ा कहे जाने पर सवाल उठाया है। माल्या ने एक्स पर कहा-मैं भारत लौटने से भाग नहीं रहा हूं। मुझे भगोड़ा कहने वालों को समझना चाहिए कि मैं 1992 से यूके यानी ब्रिटेन का स्थायी निवासी हूं।
सिंगापुर सरकार ने प्रधानमंत्री, उप-प्रधानमंत्री और कैबिनेट मंत्रियों के वेतन में ऐतिहासिक बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। इस फैसले के बाद सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग दुनिया में सबसे ज्यादा वेतन पाने वाले सरकार के प्रमुख बन जाएंगे।
अमेरिका-इजरायल-ईरान संघर्ष के बीच यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब की तेल कंपनी अरामको पर किया मिसाइल और ड्रोन हमला। मक्का समझौते के तहत पाकिस्तान और तुर्की दे सकते हैं जवाब।
पाकिस्तान के आतंकी संगठनों ने अब एक साथ दर्जनों ड्रोन उड़ाने और बड़े ड्रोन हमले की साजिश रचनी शुरू कर दी है। पाकिस्तान में कई जगहों पर इन संगठनों से जुड़े आतंकियों को एक साथ दर्जनों ड्रोन चलाने और इनके जरिये निगरानी और हमले की दो महीने तक ट्रेनिंग दी गई है।
इंडोनेशिया के अनाक क्राकाटोआ ज्वालामुखी में भारी विस्फोट के बाद जकार्ता सहित 8 एयरपोर्ट बंद कर दिए गए हैं। 50 हजार फीट ऊंची राख के कारण 1,500 से अधिक उड़ानें रद्द और 1.70 लाख यात्री प्रभावित हुए हैं।
अमेरिका के मियामी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक बड़ा हवाई हादसा हो गया है। प्यूर्टो रिको के लुइस मुनोज मारिन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरकर मियामी पहुंचे बोइंग कार्गो प्लेन की लैंडिंग के दौरान संतुलन बिगड़ गया। प्लेन रनवे से फिसलकर सीधा पार्किंग क्षेत्र में जा घुसा और वहां खड़ी कई गाड़ियों से टकरा गया।
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिकी दूतों स्टीव विटकोफ और जेरेड कुशनर के मॉस्को दौरे के मद्देनजर यूक्रेन पर 72 घंटों के लिए हमले रोक दिए हैं। जानिए इस उच्च स्तरीय शांति वार्ता से जुड़ी पूरी खबर विस्तार से।