भारत और अमेरिका के बीच ऐतिहासिक व्यापार समझौता हुआ है। जानें कैसे भारत द्वारा रूसी तेल बंद करने और डिजिटल टैक्स हटाने से अमेरिकी बाजार के रास्ते खुले और टैरिफ में कमी आई।

वाशिंगट/नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
भारत और अमेरिका के बीच हाल ही में संपन्न हुई ट्रेड डील को ट्रंप प्रशासन ने 'ऐतिहासिक' करार दिया है। व्हाइट हाउस द्वारा जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, इस समझौते ने अमेरिकी उत्पादों के लिए भारतीय बाजार के दरवाजे पूरी तरह से खोल दिए हैं। इस डील के तहत अमेरिका ने भारत पर लगाए गए रेसिप्रोकल टैरिफ को 25% से घटाकर 18% करने पर अपनी सहमति व्यक्त की है।
इस समझौते का एक सबसे महत्वपूर्ण पहलू ऊर्जा कूटनीति से जुड़ा है। व्हाइट हाउस के मुताबिक, राष्ट्रपति ट्रंप ने रूसी तेल की खरीद बंद करने के नई दिल्ली के वादे को स्वीकार कर लिया है। इसके बदले में, अमेरिका भारतीय आयात पर लगाए गए अतिरिक्त 25% टैरिफ को हटाने के लिए तैयार हो गया है। यह कदम दोनों देशों के बीच व्यापारिक तनाव को कम करने की दिशा में मील का पत्थर माना जा रहा है।
समझौते के तहत भारत ने अमेरिकी औद्योगिक सामानों और कृषि उत्पादों पर टैरिफ को या तो पूरी तरह खत्म करने या काफी कम करने का निर्णय लिया है। इसमें मुख्य रूप से निम्नलिखित उत्पाद शामिल हैं:
कृषि उत्पाद: लाल ज्वार, ट्री नट्स, सूखे डिस्टिलर्स ग्रेन (DDGs), और सोयाबीन तेल।
खाद्य सामग्री: ताजे और प्रोसेस्ड फल, दालें, वाइन और स्पिरिट्स।
औद्योगिक सामान: सभी प्रमुख अमेरिकी इंडस्ट्रियल प्रोडक्ट्स।
नई दिल्ली ने व्यापार घाटे को संतुलित करने के लिए एक बड़ा वादा किया है। भारत आने वाले समय में अमेरिका से 500 बिलियन डॉलर से अधिक मूल्य के उत्पादों की खरीद करेगा। इस खरीद में ऊर्जा (Energy), सूचना एवं संचार तकनीक (ICT), कृषि कोयला और अन्य महत्वपूर्ण अमेरिकी उत्पाद शामिल होंगे।
व्यापार को सुगम बनाने के लिए भारत ने प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में 'नॉन-टैरिफ' बाधाओं को दूर करने पर भी सहमति जताई है। एक बड़ा बदलाव करते हुए भारत अपने डिजिटल सर्विस टैक्स को हटा देगा। साथ ही, दोनों देश मजबूत द्विपक्षीय डिजिटल व्यापार नियमों पर बातचीत करेंगे, जिसमें इलेक्ट्रॉनिक ट्रांसमिशन पर कस्टम ड्यूटी न लगाने का नियम भी शामिल है।
भविष्य की चुनौतियों को देखते हुए, अमेरिका और भारत ने टेक्नोलॉजी उत्पादों में आपसी व्यापार और सहयोग को बढ़ाने का संकल्प लिया है। इसके अलावा, दोनों देश 'उत्पत्ति के नियमों' (Rules of Origin) पर भी चर्चा करेंगे ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि इस डील का अधिकतम लाभ केवल भारत और अमेरिका को ही मिले, किसी तीसरे देश को नहीं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने हॉर्मुज पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पूर्ण नियंत्रण के दावे पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।
कनाडा में कड़े इमिग्रेशन नियमों के कारण 2026 के शुरुआती छह महीनों में 3,323 भारतीयों को डिपोर्ट किया गया है। जानिए कनाडा बॉर्डर सर्विसेज एजेंसी (CBSA) के आंकड़े और पूरी रिपोर्ट।
जाको राखे सांइयां मार सके न कोई कहावत चरितार्थ हो गई। जी हां... कोलंबिया के पश्चिमी शहर पेरिरा में कुदरत के कहर के बीच एक चमत्कार देखने को मिला है। भयानक भूकंप के 36 घंटे बाद मलबे के नीचे दबी 32 वर्षीय महिला, डेनिएला लार्गो सांचेज को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
अमेरिका की अदालत ने गौतम अदाणी और सागर अदाणी के खिलाफ चल रहे क्रिमिनल चार्ज को 'with prejudice' खारिज कर दिया है।
साउथ अमेरिकी देश कोलंबिया में सोमवार रात आए 7.4 तीव्रता के भूकंप से अब तक 132 लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा 570 लोगों के घायल हो गए हैं। देशभर में 86 इमारतें ढह गईं, जबकि 2000 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं।
नेपाल के इमिग्रेशन विभाग के हालिया आंकड़ों ने वीजा नियमों के उल्लंघन को लेकर चिंता बढ़ा दी है। पिछले पांच वर्षों (2021-2025) में नेपाल से बाहर निकाले गए कुल 2,267 विदेशी नागरिकों में 30.65 प्रतिशत से अधिक अकेले चीन के थे। इस सूची में चीन के बाद अमेरिका और बांग्लादेश का स्थान रहा।
सऊदी अरब के रियाद स्थित मूसा सनैया इलाके में एक सोफा कारखाने में लगी भीषण आग में 16 बांग्लादेशी नागरिकों की मौत हो गई है। सोमवार को बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने इस घटना की पुष्टि करते हुए मृतकों के परिवारों के प्रति गहरा दुख और संवेदना व्यक्त की।
ब्राजील के रियो डी जेनेरियो स्थित एक दुर्गम जंगली इलाके में भीषण हादसा हो गया। यहां एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। इस हादसे में पायलट और 3 पर्यटकों समेत 4 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय फायर अधिकारियों ने पुष्टि की कि मरने वालों में पायलट और तीन यात्री शामिल हैं।
कई देशों पर टैरिफ लगाने को लेकर अपने दूसरे कार्यकाल में लगातार चर्चा में रहे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल, सीनेट से पारित एक विधेयक के बाद ट्रंप को नई ताकत मिलने का अनुमान है। इसका मकसद रूस की तेल से होने वाली कमाई को कम करना है, ताकि उसकी युद्ध लड़ने की क्षमता कमजोर हो सके।
अमेरिकी शोधकर्ताओं ने विज्ञान के क्षेत्र में एक अभूतपूर्व और ऐतिहासिक कामयाबी हासिल की है। स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी की टीम ने एआई का इस्तेमाल करके बिल्कुल नए वायरल डिजाइन तैयार किए हैं, जो लैब के भीतर अपनी कॉपी बनाने में पूरी तरह सक्षम हैं।