×

केरल विस चुनाव: भाजपा के 11 और उम्मीदवारों का किया एलान

केरल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। इसी बीच भाजपा ने अपनी तीसरी उम्मीदवार सूची जारी कर चुनावी मुकाबले को और तेज कर दिया है। इस सूची में 11 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं, जिससे साफ है कि पार्टी अब पूरे जोर से चुनावी मैदान में उतर चुकी है।

By: Arvind Mishra

Mar 21, 20263:06 PM

view3

view0

केरल विस चुनाव: भाजपा के 11 और उम्मीदवारों का किया एलान

  • भाजपा की तीसरी सूची, जानें किसे कहां से मिला टिकट
  • अब तक भाजपा 97 से ज्यादा उम्मीदवार उतार चुकी 

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब

केरल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। इसी बीच भाजपा ने अपनी तीसरी उम्मीदवार सूची जारी कर चुनावी मुकाबले को और तेज कर दिया है। इस सूची में 11 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं, जिससे साफ है कि पार्टी अब पूरे जोर से चुनावी मैदान में उतर चुकी है। भाजपा ने अपनी तीसरी सूची में मुख्य रूप से दक्षिण के जिलों पर फोकस किया है। पार्टी ने तिरुवनंतपुरम, कोवलम, पुथुप्पल्ली और चवारा जैसी सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। इसके साथ ही पार्टी ने अनुसूचित जाति की सीटों पर भी उम्मीदवार घोषित किए हैं, जिससे सामाजिक संतुलन साधने की कोशिश साफ दिखती है।

किन सीटों पर किसे मिला टिकट

इस सूची में पेरूमेडे से वी. रथीश, पुथुप्पल्ली से रवींद्रनाथ वकथानम, चवारा से केआर राजेश और चदायमंगलम से आर.एस. अरुण राज को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं तिरुवनंतपुरम से करमाना जयन, अरुविक्कारा से विवेक गोपन, कोवलम से टीएन सुरेश और नेय्याट्टिनकारा से एस. राजशेखरन नायर को टिकट दिया गया है।

आरक्षित सीटों पर भी दांव

भाजपा ने आरक्षित सीटों पर भी उम्मीदवार उतारकर संतुलन बनाने की कोशिश की है। मावेलिक्कारा से अजिमोन, अडूरसे पांडलम प्रतापन और चिरायिनकीझु से बीएस अनूप को मैदान में उतारा गया है। इससे पार्टी ने हर वर्ग को साधने का संदेश दिया है।

100 सीटों पर लड़ रही भाजपा

भाजपा अब तक तीन सूचियों में 97 से ज्यादा उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। पार्टी लगभग 100 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में है। वहीं उसके सहयोगी दल बाकी सीटों पर उम्मीदवार उतारेंगे, जिससे गठबंधन की रणनीति भी स्पष्ट हो रही है। केरल की 140 विधानसभा सीटों पर 9 अप्रैल को मतदान होगा और 4 मई को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

क्र. विधानसभा संख्या विधानसभा क्षेत्र उम्मीदवार का नाम
1 92 पेरूमेडे वी. रथीश
2 98 पुथुप्पल्ली रवींद्रनाथ वकथानम
3 109 मावेलिक्कारा (SC) अजिमोन
4 115 अडूर (SC) पांडलम प्रतापन
5 117 चवारा के.आर. राजेश
6 122 चदायमंगलम आर.एस. अरुण राज
7 129 चिरायिनकीझु (SC) बी.एस. अनूप
8 134 तिरुवनंतपुरम करमाना जयन
9 136 अरुविक्कारा विवेक गोपन
10 139 कोवलम टी.एन. सुरेश
11 140 नेय्याट्टिनकारा एस. राजशेखरन नायर

COMMENTS (0)

RELATED POST

भारत की सैन्य शक्ति में 'नॉन-कॉन्टैक्ट वारफेयर' का शंखनाद: 6th जेन फाइटर जेट और AI डिफेंस पर जोर

भारत की सैन्य शक्ति में 'नॉन-कॉन्टैक्ट वारफेयर' का शंखनाद: 6th जेन फाइटर जेट और AI डिफेंस पर जोर

भारत भविष्य की जंग के लिए अपनी सैन्य शक्ति को आधुनिक बना रहा है। ₹2.19 लाख करोड़ के निवेश के साथ 6th जेनरेशन जेट्स, AI डिफेंस और स्वदेशी मिसाइल प्रणालियों पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

Loading...

Mar 21, 20264:45 PM

केरल विस चुनाव: भाजपा के 11 और उम्मीदवारों का किया एलान

केरल विस चुनाव: भाजपा के 11 और उम्मीदवारों का किया एलान

केरल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। इसी बीच भाजपा ने अपनी तीसरी उम्मीदवार सूची जारी कर चुनावी मुकाबले को और तेज कर दिया है। इस सूची में 11 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं, जिससे साफ है कि पार्टी अब पूरे जोर से चुनावी मैदान में उतर चुकी है।

Loading...

Mar 21, 20263:06 PM

बस में लगी आग... बाल-बाल बची विधायक समेत 40 यात्रियों की जान

बस में लगी आग... बाल-बाल बची विधायक समेत 40 यात्रियों की जान

भुवनेश्वर से मालकानगिरि जा रही एक निजी नीलकंठ बस में आग लग गई। इस हादसे में चित्रकोंडा विधायक मंगू खिलो समेत करीब 40 यात्री बाल-बाल बच गए। बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। बस आंध्र प्रदेश के सालूर के पास तारापुरम के नजदीक पंचर हो गई थी।

Loading...

Mar 21, 202610:17 AM

सावधान! 26-27 मार्च की रात 5 घंटे बंद रहेगा रेलवे का PRS सिस्टम; टिकट बुकिंग और PNR स्टेटस होगा ठप

सावधान! 26-27 मार्च की रात 5 घंटे बंद रहेगा रेलवे का PRS सिस्टम; टिकट बुकिंग और PNR स्टेटस होगा ठप

उत्तर रेलवे ने दिल्ली क्षेत्र में पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (PRS) को 5 घंटे बंद रखने का फैसला किया है। जानें 26 और 27 मार्च को किन सेवाओं पर पड़ेगा असर और यात्रियों के लिए क्या हैं दिशा-निर्देश।

Loading...

Mar 20, 20267:03 PM

नीतीश कुमार फिर बनेंगे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष; संजय झा ने दाखिल किया नामांकन, जानें पूरा शेड्यूल

नीतीश कुमार फिर बनेंगे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष; संजय झा ने दाखिल किया नामांकन, जानें पूरा शेड्यूल

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरा। राज्यसभा सांसद बनने के बाद भी नीतीश पार्टी की कमान अपने पास रखेंगे। जानें चुनाव की महत्वपूर्ण तिथियां।

Loading...

Mar 20, 20266:54 PM