मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2026 आगामी 7 से 12 सितंबर तक आयोजित की जाएगी। प्रदेश के 12 जिलों में होने वाली इस परीक्षा के जरिए 156 पदों के लिए 3,775 अभ्यर्थी अपनी दावेदारी पेश करेंगे। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को थ्री-लेयर सिक्योरिटी जांच के बाद ही प्रवेश मिलेगा।
मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) की ओर से एक महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। समूह-2 उपसमूह-04 के अंतर्गत निकाली गई पंचायत अधिकारी और अन्य समकक्ष पदों की भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया अब पूरी हो चुकी है।
राजनीति में बिन बुलाए मेहमान तो सुने थे, लेकिन बिन बताए अध्यक्ष पहली बार देखने को मिल रहे हैं... मामला मध्य प्रदेश के अलीराजपुर का है, जहां भाजपा की अजब-गजब कार्यशैली ने एक नया ही राजनीतिक ड्रामा खड़ा कर दिया है। ढोल-नगाड़े बजते, इससे पहले ही दोनों नेताओं ने सोशल मीडिया पर बम फोड़ दिया। दोनों ने साफ-साफ कह दिया- अरे भाई! हमसे तो पूछा ही नहीं... हम तो पक्के कांग्रेसी हैं, भाजपा का झंडा उठाने की हमारी कोई इच्छा नहीं है।
भारतीय फिल्म फेस्टिवल आफ मेलबर्न-2026 के विजेताओं का ऐलान हो गया है। इस साल फिल्म फेस्टिवल में भारतीय सिनेमा के कई बड़े सितारों और शानदार फिल्मों को सम्मान मिला। वहीं दिग्गज एक्ट्रेस रेखा को एक्सीलेंस इन सिनेमा अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इसके अलावा रानी मुखर्जी को फिल्म इंडस्ट्री में 30 साल पूरे करने के लिए खास सम्मान मिला।
लंबे समय से अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म हैवान का नाम चर्चा में बना हुआ है। मंगलवार को मेकर्स की तरफ से ये एलान किया गया था कि 12 अगस्त यानी आज हैवान का टीजर रिलीज किया जाएगा। जिसके आधार पर तय समयानुसार साइकोलॉजिकल थ्रिलर हैवान का पहला टीजर सामने आ गया है।
वहीं सारांश जैन को भी पहली बार टेस्ट टीम में मौका मिला है। मध्य प्रदेश से आने वाले इस आलराउंडर ने लगातार प्रभावित किया है। उनको सुंदर की जगह टीम में जगह मिली है। सारांश आफ स्पिनर हैं और बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं।
मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने संगठन विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए 15 जिलों के जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने अपनी पहली सूची जारी करते हुए कई नए और युवा चेहरों को यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है। लंबे समय से इन नियुक्तियों का इंतजार किया जा रहा था, जिस पर अब संगठन ने मुहर लगा दी है।
मध्य प्रदेश की तीसरी राज्यसभा सीट के लिए भाजपा ने महेश केवट को उम्मीदवार बनाकर सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है। कभी पार्टी से निष्कासन को लेकर चर्चा में रहे महेश केवट अब भाजपा के भरोसे के साथ राज्यसभा की दौड़ में शामिल हो गए हैं। दरअसल, मध्य प्रदेश की तीन राज्यसभा सीटों पर हो रहे चुनाव के लिए शह-मात का खेल शुरू हो गया है।
जेईई एडवांस एग्जाम 2026 में आईआईटी दिल्ली जोन के शुभम कुमार आल इंडिया रैंक 1 हासिल करके टॉप किया है। उन्होंने 360 में से 330 अंक (सीआरएल-1) हासिल कर यह मुकाम हासिल किया है। जेईई एडवांस में 56880 स्टूडेंट्स ने सफलता प्राप्त की है जिसमें से लड़कियों की संख्या 10107 है।
आईपीएल 2026 के प्लेऑफ की चार टीमें तय हो चुकी हैं। मुंबई इंडियंस को हराकर राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बनी। दरअसल, आईपीएल के प्लेऑफ का रोमांच मंगलवार (26 मई) से शुरू होगा।






















