भारतीय फिल्म फेस्टिवल आफ मेलबर्न-2026 के विजेताओं का ऐलान हो गया है। इस साल फिल्म फेस्टिवल में भारतीय सिनेमा के कई बड़े सितारों और शानदार फिल्मों को सम्मान मिला। वहीं दिग्गज एक्ट्रेस रेखा को एक्सीलेंस इन सिनेमा अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इसके अलावा रानी मुखर्जी को फिल्म इंडस्ट्री में 30 साल पूरे करने के लिए खास सम्मान मिला।

रानी मुखर्जी को 30 साल पूरे करने पर खास सम्मान
अलग-अलग समुदायों की कहानियों को भी सम्मान

मुंबई। स्टार समाचार वेब
भारतीय फिल्म फेस्टिवल आफ मेलबर्न-2026 के विजेताओं का ऐलान हो गया है। इस साल फिल्म फेस्टिवल में भारतीय सिनेमा के कई बड़े सितारों और शानदार फिल्मों को सम्मान मिला। ऋषभ शेट्टी, दुलकर सलमान, कीर्ति कुल्हारी, विजय वर्मा और रसिका दुग्गल जैसे कलाकारों ने अलग-अलग कैटेगरी में अवॉर्ड अपने नाम किए। वहीं दिग्गज एक्ट्रेस रेखा को एक्सीलेंस इन सिनेमा अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इसके अलावा रानी मुखर्जी को फिल्म इंडस्ट्री में 30 साल पूरे करने के लिए खास सम्मान मिला।

भारतीय सिनेमा को दुनियाभर में पहचान
इंडियन फिल्म फेस्टिवल आफ मेलबर्न भारत के बाहर होने वाले प्रमुख भारतीय फिल्म फेस्टिवल्स में से एक है। यहां भारत के अलग-अलग हिस्सों और भारतीय उपमहाद्वीप की फिल्मों को जगह मिलती है। फेस्टिवल में सिर्फ बड़े सितारों और फिल्मों को ही नहीं, बल्कि नए फिल्ममेकर्स, स्वतंत्र सिनेमा और अलग-अलग समुदायों की कहानियों को भी सम्मान दिया जाता है। इस साल की विनर्स लिस्ट भी भारतीय सिनेमा की इसी विविधता को दिखाती है।
IFFM 2026 की पूरी विनर्स लिस्ट
बेस्ट फिल्म: लोका चैप्टर 1: चंद्रा
बेस्ट फिल्म - स्पेशल मेंशन: द ग्रेट शमशुद्दीन फैमिली
बेस्ट इंडी फिल्म: रीमा दास (नॉट ए हीरो)
स्पेशल मेंशन - इंडी फिल्म: किक्रान डी फुल्ल (बबूल के फूल)
बेस्ट डायरेक्टर: ऋषभ शेट्टी (कंतारा: ए लेजेंड- चैप्टर 1)
बेस्ट एक्टर: दुलकर सलमान (कांथा)
बेस्ट एक्ट्रेस: कीर्ति कुल्हारी (फुल प्लेट)
सब कॉन्टिनेंट से बेस्ट फिल्म: नो गुड मेन - शहरबानो सादात
बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फिल्म: फ्लाइंग टाइगर्स - मधुश्री डॉक्टर्स
पीपल्स च्वाइस अवार्ड: सैयारा
सिनेमा में समानता अवॉर्ड: सितारे जमीन पर
स्पेशल मेंशन (सिनेमा में समानता): सिमरन मंगेशकर - सितारे जमीन पर
रेनबो स्टोरीटेलर अवॉर्ड: लाला और पोपी
शॉर्ट फिल्म कंपटीशन (ऑस्ट्रेलिया): मिट्टी का वजन
लघु फिल्म कंपटीशन (भारत): जो की बारी
बेस्ट एक्टर (सीरीज): विजय वर्मा (मटका किंग)
बेस्ट एक्ट्रेस (सीरीज): रसिका दुग्गल (दिल्ली क्राइम 3)
बेस्ट सीरीज: फ्रीडम एट मिडनाइट, सीजन 2
विशिष्टता के कलाकार (Artist of Distinction): पंकज ट्रिपल
स्पेशल रिकग्निशन: रानी मुखर्जी (सिनेमा में 30 साल पूरे करने के लिए)
लीडरशिप इन सिनेमा: ऋषभ शेट्टी
‘एक्सीलेंस इन सिनेमा: रेखा


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
नीम करोली बाबा की फिल्म हनुमान अंश का कमाल जारी है। 54 दिनों के बाद, फिल्म ने भारत में 312.38 करोड़ रुपए कमाए, जबकि ग्रॉस 369 करोड़ रुपए रहा। फिल्म ने अपने चौथे सप्ताह 61 करोड़ रुपए कमाकर पारंपरिक बॉक्स आॅफिस रिकॉर्ड को तोड़ दिया है, जबकि ओपनिंग वीक का कलेक्शन 1.08 करोड़ रुपए था।
संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर से रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल के बहुप्रतीक्षित लुक सामने आए हैं, इस महत्वाकांक्षी फिल्म को लेकर उत्सुकता एक और लेवल पर पहुंच गई है। ये तीन शानदार लुक उस दुनिया की झलक दिखाते हैं जिसे भंसाली अपने नए सिनेमाई तमाशे के साथ बना रहे हैं, एक बार फिर उनकी खास विजुअल कहानी को सुर्खियों में ला रहे हैं।
फिल्मों में अपने दमदार अभिनय से पहचान बनाने वाले अक्षय खन्ना अब अपनी नई प्रॉपर्टी को लेकर चर्चा में हैं। अभिनेता ने मुंबई के पॉश इलाके मालाबार हिल में 33.26 करोड़ रुपए का आलीशान अपार्टमेंट खरीदा है। अक्षय खन्ना द्वारा खरीदे गए अपार्टमेंट का कारपेट एरिया 2,341.39 वर्ग फीट (217.52 वर्ग मीटर) है।
फिल्म कल्कि 2898 एडी में दीपिका की जगह कोई नहीं लेने वाला। इस बात का खुलासा खुद फिल्म के डायरेक्टर नाग अश्विन ने किया है। दरअसल, पिछले कुछ समय से पार्ट 2 में नई कास्टिंग को लेकर कई रिपोर्ट्स सामने आ रहे थे। अब अश्विन ने इन सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है।
संजय लीला भंसाली फैंस की बेचैनी बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। गंगुबाई काठियावाड़ी के बाद उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म लव एंड वॉर से अभिनय के एक के बाद एक दमदार पोस्टर सामने आ रहा है। सबसे पहले उन्होंने रणबीर कपूर के दो लुक शेयर किए, जिसे देखने के बाद फैंस एक्टर की तारीफ करते नहीं थके।
लालबागचा राजा दर्शन के दौरान कोमल रानी संग वायरल वीडियो पर गोविंदा ने दिया बड़ा बयान। अभिनेता ने इसे अपनी छवि खराब करने और परिवार से दूर करने की सोची-समझी साजिश बताया।
बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता मुश्ताक खान का 56 वर्ष की आयु में लिवर कैंसर के कारण निधन हो गया है. पिछले 15 दिनों से वह अस्पताल में भर्ती थे. उनकी मौत से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।
अभिनेता धनुष की अपकमिंग फिल्म ओम चैप्टर 1 की रिलीज डेट को टाल दिया गया है। ये फिल्म अब 16 अक्टूबर, 2026 को रिलीज नहीं होगी। धनुष ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि ऐसा फैसला उन्होंने अभिनेता रजनीकांत की तमिल फिल्म से क्लैश रोकने के लिए किया है।
बिग बॉस 20 के 'वीकेंड का वार' में सलमान खान ने सोशल मीडिया ट्रोलर्स को जमकर फटकार लगाई। सलमान ने कैटरीना कैफ के पोस्ट प्रेग्नेंसी वेट गेन का मजाक उड़ाने वालों को आड़े हाथों लिया और पैपराजी पर भी भड़के।
टीवी के लोकप्रिय रियलिटी शो 'पति-पत्नी और पंगा 2' में मनोज तिवारी-सुरभि तिवारी और दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया जैसी मशहूर जोड़ियां नजर आएंगी। जानिए इस शो की पूरी डिटेल।