मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने संगठन विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए 15 जिलों के जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने अपनी पहली सूची जारी करते हुए कई नए और युवा चेहरों को यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है। लंबे समय से इन नियुक्तियों का इंतजार किया जा रहा था, जिस पर अब संगठन ने मुहर लगा दी है।

ग्वालियर नगर में शिवम और जबलपुर ग्रामीण में पंकज को कमान
दावेदारों की अधिकता वाले जिलों में महामंत्रियों की हुई नियुक्ति
भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने संगठन विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए 15 जिलों के जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने अपनी पहली सूची जारी करते हुए कई नए और युवा चेहरों को यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है। लंबे समय से इन नियुक्तियों का इंतजार किया जा रहा था, जिस पर अब संगठन ने मुहर लगा दी है। दरअसल, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने पहली सूची जारी करते हुए कई नए चेहरों को जिम्मेदारी सौंपी है। इस सूची में सागर ग्रामीण, हरदा, सीधी, टीकमगढ़, खरगोन, जबलपुर ग्रामीण, बैतूल, झाबुआ, उज्जैन नगर, ग्वालियर नगर, रतलाम, बड़वानी, शहडोल, सीहोर और खंडवा शामिल हैं। जारी सूची के अनुसार सागर ग्रामीण से आयुष पांडेय, हरदा से धर्मेंद्र पाल, सीधी से अजय गुप्ता, टीकमगढ़ से संकल्प जैन, खरगोन से अंकुश जायसवाल, जबलपुर ग्रामीण से पंकज तिवारी, बैतूल से विक्रम वैद्य, झाबुआ से प्रकाश परमार और उज्जैन नगर से नितिन सेन को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं ग्वालियर नगर में शिवम राजावत, रतलाम में अनुकूल सोनी, बड़वानी में निशांत पंवार, शहडोल में प्रियं त्रिपाठी, सीहोर में महेंद्र ठाकुर और खंडवा में सागर अरस्तानी को भी जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
छह जिलों में जिला महामंत्री भी बने
जिन जिलों में जिला अध्यक्ष के लिए सबसे अधिक दावेदार थे, वहां संगठन ने संतुलन बनाते हुए जिला महामंत्री की भी घोषणा की है। ग्वालियर नगर में गौरव मिश्रा, रतलाम में कृष्णा डिंडोरे, बड़वानी में शिवम मिश्रा, शहडोल में नितिन राणा, सीहोर में हर्षित मेवाड़ा और खंडवा में शुभम पटेल को जिला महामंत्री बनाया गया है।
आठ महीने बाद नियुक्ति प्रक्रिया
श्याम टेलर को पिछले वर्ष नवंबर में भाजपा युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। प्रदेश अध्यक्ष बनने के करीब आठ महीने बाद उन्होंने जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की है। आने वाले दिनों में बाकी जिलों के पदाधिकारियों की भी घोषणा की जाएगी। संगठन आगामी चुनावी तैयारियों और युवा कार्यकतार्ओं को सक्रिय करने के लिए लगातार विस्तार की रणनीति पर काम कर रहा है।
युवा संगठन की मजबूती पर फोकस
भाजपा युवा मोर्चा का कहना है कि नई नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना और युवाओं की भागीदारी बढ़ाना है। जिला अध्यक्षों और जिला महामंत्रियों को संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने और सरकार की योजनाओं को युवाओं तक पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई है। आने वाले समय में शेष जिलों में भी नई नियुक्तियां होने की संभावना है, जिससे पूरे प्रदेश में युवा मोर्चा का संगठनात्मक ढांचा और मजबूत होगा।

मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विक्रमादित्य वैदिक घड़ी-2.0 के वॉल वर्जन का लोकार्पण किया।
भोपाल के निशातपुरा थाने ने डेयरी की आड़ में गोकशी करने वाले 48 दिन से फरार 3000 के इनामी आरोपी लम्बू उर्फ नफीस को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर।
बीना-आगासौद स्टेशन के बीच यार्ड रीमाडलिंग और तीसरी लाइन के काम के चलते 15 अक्टूबर तक भोपाल-दिल्ली और कटनी रूट की ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। श्रीधाम और इंटरसिटी एक्सप्रेस रद, शताब्दी का रूट बदला।
मध्य प्रदेश के बालाघाट के बैहर-बिरसा क्षेत्र में बच्चों की मौत के दावे पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने अखबारों के आधार पर PIL दाखिल करने पर नाराजगी जताई।
मध्य प्रदेश के रीवा जिले के कोठी गांव में जमीन विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटी की मूसल से कुचलकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने जानापाव को प्रमुख तीर्थस्थल के रूप में विकसित करने और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की बात कही।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुजरात के द्वारकाधीश मंदिर में सपरिवार दर्शन किए। उन्होंने कहा कि उज्जैन महाकाल लोक के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में 20 गुना वृद्धि हुई है।
मध्य प्रदेश में मानसून का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। सीधी में लैंडस्लाइड से यूपी रूट बंद, छतरपुर में मकान गिरा और कई जिलों में भारी बारिश का रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी। जानिए मौसम का ताजा हाल।
बालाघाट में PWD के PIU एग्जीक्यूटिव इंजीनियर कमल किशोर सिंगारे के ठिकानों पर EOW की छापेमारी। 30 लाख के बिल पर 10 लाख कमीशन लेने और आय से अधिक संपत्ति के मामले में कार्रवाई।
बदवार में बस और बल्कर की जोरदार टक्कर से पांच यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 20 घायल हुए। तीन की हालत गंभीर है। बस की बॉडी चेंचिस से अलग होकर पानी भरे गड्ढे में जा गिरी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह