लंबे समय से अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म हैवान का नाम चर्चा में बना हुआ है। मंगलवार को मेकर्स की तरफ से ये एलान किया गया था कि 12 अगस्त यानी आज हैवान का टीजर रिलीज किया जाएगा। जिसके आधार पर तय समयानुसार साइकोलॉजिकल थ्रिलर हैवान का पहला टीजर सामने आ गया है।

11 सितंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में फिल्म होगी रिलीज
अक्षय कुमार ने अपने आफिशियल एक्स हैंडल पर शेयर किया

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
लंबे समय से अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म हैवान का नाम चर्चा में बना हुआ है। मंगलवार को मेकर्स की तरफ से ये एलान किया गया था कि 12 अगस्त यानी आज हैवान का टीजर रिलीज किया जाएगा। जिसके आधार पर तय समयानुसार साइकोलॉजिकल थ्रिलर हैवान का पहला टीजर सामने आ गया है। थ्रिल और सस्पेंस से भरपूर फिल्म के इस टीजर को देखकर आपकी भी एक्साइटमेंट हाई हो जाएगी। दरअसल, बीते साल निर्देशक प्रियदर्शन द्वारा फिल्म का हैवान का आधिकारिक एलान किया गया था। जिसमें अक्षय कुमार और सैफ अली खान लीड रोल में नजर आएंगे। अब इस मूवी का लेटेस्ट टीजर भी रिलीज कर दिया गया है, जो अक्षय ने अपने आफिशियल एक्स हैंडल पर शेयर किया है। जिसमें लिखा है- वह खतरे को सुनता है, मैं ही खतरा हूं। अब जीत किसकी होगी, हीरो या हैवान...।
रिलीज के साथ मिलेगा हर सवाल का जवाब
टीजर में आपको सैफ अली खान एक दृष्टिहीन व्यक्ति के किरदार में दिखाई दे रहे हैं, जबकि अक्षय विलेन के रोल में साये की तरह उनका पीछा करते हुए नजर आ रहे हैं। कुल मिलाकर कहा जाए तो हैवान का ये टीजर कई सवाल खड़े कर रहा और दर्शकों का सोचने पर मजबूर कर रहा है। उनके इन सवालों का जवाब आपको हैवान की रिलीज के साथ मिलेगा।
दो दशक बाद बड़े पर्दे पर वापसी
हैवान के जरिए अक्षय कुमार और सैफ अली खान करीब 18 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। आखिरी बार ये दोनों कलाकार फिल्म टशन में नजर आए थे। अक्की और सैफ की अपकमिंग फिल्म हैवान को अगले महीने 11 सितंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।
ओप्पम का रीमेक हैवान
फिल्म हैवान प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनने वाली साउथ सुपरस्टार मोहनलाल की फिल्म ओप्पम का आधिकारिक रीमेक है। जिसमें मोहनलाल के अलावा अभिनेता पी. समुथिरकानी ने अहम भूमिका अदा की थी, ये फिल्म 2016 में रिलीज हुई थी और हैवान के रूप में इसका रीमेक आ रहा है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
संजय लीला भंसाली फैंस की बेचैनी बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। गंगुबाई काठियावाड़ी के बाद उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म लव एंड वॉर से अभिनय के एक के बाद एक दमदार पोस्टर सामने आ रहा है। सबसे पहले उन्होंने रणबीर कपूर के दो लुक शेयर किए, जिसे देखने के बाद फैंस एक्टर की तारीफ करते नहीं थके।
लालबागचा राजा दर्शन के दौरान कोमल रानी संग वायरल वीडियो पर गोविंदा ने दिया बड़ा बयान। अभिनेता ने इसे अपनी छवि खराब करने और परिवार से दूर करने की सोची-समझी साजिश बताया।
बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता मुश्ताक खान का 56 वर्ष की आयु में लिवर कैंसर के कारण निधन हो गया है. पिछले 15 दिनों से वह अस्पताल में भर्ती थे. उनकी मौत से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।
अभिनेता धनुष की अपकमिंग फिल्म ओम चैप्टर 1 की रिलीज डेट को टाल दिया गया है। ये फिल्म अब 16 अक्टूबर, 2026 को रिलीज नहीं होगी। धनुष ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि ऐसा फैसला उन्होंने अभिनेता रजनीकांत की तमिल फिल्म से क्लैश रोकने के लिए किया है।
बिग बॉस 20 के 'वीकेंड का वार' में सलमान खान ने सोशल मीडिया ट्रोलर्स को जमकर फटकार लगाई। सलमान ने कैटरीना कैफ के पोस्ट प्रेग्नेंसी वेट गेन का मजाक उड़ाने वालों को आड़े हाथों लिया और पैपराजी पर भी भड़के।
टीवी के लोकप्रिय रियलिटी शो 'पति-पत्नी और पंगा 2' में मनोज तिवारी-सुरभि तिवारी और दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया जैसी मशहूर जोड़ियां नजर आएंगी। जानिए इस शो की पूरी डिटेल।
99वें एकेडमी अवॉर्ड्स यानी ऑस्कर 2027 के लिए मराठी फिल्म 'गोंधल' को भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में चुना गया है। फिल्म निर्देशक संतोष डावखर की इस फिल्म ने कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ा है।
निर्देशक अपूर्व लखिया संग अभिनेता सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म मातृभूमि का नाम बीते दिनों से चर्चा का विषय बना हुआ है। तय रिलीज डेट होने के बावजूद इस फिल्म को आगे बढ़ाया गया है और अभी तक इसकी थिएटर्स रिलीज की तारीख तय नहीं हो पाई है।
गणेश चतुर्थी के मौके पर सैफ अली खान ने खुद मिट्टी से इको-फ्रेंडली बप्पा तैयार किए। करीना कपूर ने सैफ और छोटे बेटे जेह की मिट्टी की मूर्ति बनाते हुए तस्वीरें शेयर की हैं।
बिग बॉस 20 के नए प्रोमो में कंटेस्टेंट काजी तौकीर ने अपने 'I am a Rockstar, Baby!' अंदाज से सलमान खान को भी अपना फैन बना लिया है। जानिए शो के लेटेस्ट अपडेट और वायरल मीम्स के बारे में।